CWG 2026 Day 3: भारत की महिला लॉन बॉल्स टीम ने टोंगा को टाई-ब्रेकर में हराया, सचिन प्री क्वार्टर फाइनल में

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत 5 अलग-अलग खेलों में उतरेगा. लॉन बॉल्स से लेकर जिम्नास्टिक्स तक, जानें इस लाइव ब्लॉग में सभी जानकारी.

8:47 PM. 25 Jul 26 8:47 PM. 25 Jul

भारत को व्हीलचेयर महिला बास्केटबॉल में वेल्स से मिली करारी हार

भारत को शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की व्हीलचेयर महिला 3x3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के ग्रुप बी मैच में वेल्स से 1-16 से करारी हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम वेल्स की तेजी और स्कोरिंग क्षमता का मुकाबला करने में संघर्ष करती दिखी जिससे वह शुरुआत में ही पिछड़ गई.

पूरे मैच में वेल्स का दबदबा रहा जबकि भारत अपनी 12 कोशिशों में से सिर्फ एक पर ही अंक जुटा पाया. अब अपनी उम्मीदें बनाए रखने के लिए भारत ग्रुप चरण के बाकी मैच में वापसी करने की कोशिश करेगा.

6:03 PM. 25 Jul 26 6:03 PM. 25 Jul

सचिन ऐसे पहुंचे प्री क्वार्टरफाइनल में

5:37 PM. 25 Jul 26 5:37 PM. 25 Jul

भारत की महिला लॉन बॉल्स जोड़ी का कमाल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की महिला लॉन बॉल्स जोड़ी रूपा रानी तिर्की और पिंकी सिंह ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सेक्शन-बी के मुकाबले में टोंगा को टाई-ब्रेकर में 2-0 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है.

5:23 PM. 25 Jul 26 5:23 PM. 25 Jul

भारतीय तैराक हुए बाहर

भारतीय तैराकों का शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों में प्रदर्शन निराशाजनक रहा जिसमें धक्षन शशिकुमार और आर्यन नेहरा दोनों ही पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके.

4:38 PM. 25 Jul 26 4:38 PM. 25 Jul

सचिन प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है और एक और मुक्केबाज ने अगले दौर में जगह बना ली है. सचिन सिवाच ने पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग के 'राउंड ऑफ 32' मुकाबले में कनाडा के केओमा अल-अहमदिया (Keoma Al-Ahmadieh) को 4-1 से करारी शिकस्त देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. इसके साथ ही मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भारत का दबदबा और मजबूत हो गया है.

4:16 PM. 25 Jul 26 4:16 PM. 25 Jul

आज 9 गोल्ड मेडल दांव पर

आज पदकों का एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है. आज कुल 9 गोल्ड मेडल (पोडियम फिनिश) के लिए एथलीट्स मैदान में उतरेंगे. इनमें से 8 पदक स्विमिंग और पैरा स्विमिंग में, जबकि 1 पदक आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में दांव पर होगा.

ग्लासगो भर में आज कुल 6 अलग-अलग खेल आयोजित किए जा रहे हैं. स्विमिंग और जिम्नास्टिक के अलावा:

  • लॉन बॉल्स और पैरा बॉल्स
  • बॉक्सिंग (मुक्केबाजी)
  • 3×3 बास्केटबॉल / 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल
3:36 PM. 25 Jul 26 3:36 PM. 25 Jul

CWG 2026 Day 3: भारत की महिला लॉन बॉल्स टीम ने टोंगा को टाई-ब्रेकर में हराया, सचिन प्री क्वार्टर फाइनल में

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत के खिलाड़ी पांच अलग-अलग खेलों में चुनौती पेश करेंगे. शनिवार को भारतीय एथलीट लॉन बॉल्स, मुक्केबाजी, 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल, तैराकी और आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स में एक्शन में नजर आएंगे.

दिन की शुरुआत लॉन बॉल्स से होगी, जहां महिला पेयर्स स्पर्धा के सेक्शनल मुकाबले में रूपा रानी तिर्की और पिंकी का सामना टोंगा की पेरिस बेकर और मिलिका नाथन से होगा.

इसके बाद मुक्केबाजी में भारत के सचिन पुरुष 60 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ 32 में कनाडा के केओमा अल-अहमादीह से भिड़ेंगे.

वहीं, भारतीय महिला 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम पूल-बी में अपने अभियान की शुरुआत वेल्स के खिलाफ करेगी. तैराकी में भारत के धक्षण शशिकुमार और आर्यन नेहरा पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स में उतरेंगे.

शाम को लॉन बॉल्स में एक और मुकाबले में पुतुल सोनोवाल पुरुष सिंगल्स सेक्शनल प्ले में मलेशिया के इज्जत शमीर द्जुलकेपले से भिड़ेंगे.

दिन का समापन महिला आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स टीम फाइनल से होगा. भारतीय टीम की ओर से प्रणति नायक, निश्का अग्रवाल, प्रतिष्ठा सामंता और ईशिता रेवाले हिस्सा लेंगी. भारतीय समयानुसार रात 8:15 बजे शुरू होने वाली यह प्रतियोगिता टीम पदक मुकाबले के साथ-साथ व्यक्तिगत स्पर्धाओं के क्वालिफिकेशन राउंड के रूप में भी आयोजित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >