CWG 2026: बिंदियारानी देवी ने भारत को दिलाया ब्रॉन्ज, वेटलिफ्टिंग में फिर चमका तिरंगा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 58 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. 199 किलोग्राम के कुल वजन के साथ, उन्होंने भारत के लिए छठा पदक पक्का किया.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की स्टार वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने महिलाओं के 58 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया. 27 वर्षीय बिंदियारानी ने कुल 199 किलोग्राम (87 किग्रा स्नैच + 112 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर पोडियम पर जगह बनाई. इसके साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के खाते में छठा मेडल जुड़ गया.

आखिरी प्रयास में नहीं उठा सकीं 116 किलोग्राम

बिंदियारानी ने स्नैच राउंड में 87 किलोग्राम का सर्वश्रेष्ठ प्रयास सफलतापूर्वक पूरा किया. इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 112 किलोग्राम वजन उठाया. हालांकि, अपने अंतिम प्रयास में 116 किलोग्राम वजन उठाने में वह सफल नहीं हो सकीं. अगर वह यह प्रयास पूरा कर लेतीं तो उनकी कुल लिफ्ट और बेहतर हो सकती थी, लेकिन 199 किलोग्राम का कुल स्कोर भी उन्हें ब्रॉन्ज मेडल दिलाने के लिए काफी रहा.

भारत की अनुभवी वेटलिफ्टर हैं बिंदियारानी

मणिपुर के इम्फाल की रहने वाली बिंदियारानी देवी भारत की अनुभवी वेटलिफ्टरों में शामिल हैं. उन्होंने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता था. बिंदियारानी लंबे समय तक 55 किलोग्राम भार वर्ग में खेलती रहीं और 2025 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 88 किलोग्राम स्नैच के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया था. हाल के वर्षों में उन्होंने 58 किलोग्राम वर्ग में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. इस कॉमनवेल्थ गेम्स में बिंदियारानी को ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा.

भारत के खाते में अब छह पदक

बिंदियारानी देवी के कांस्य पदक के साथ ही भारत के खाते में अब छह पदक हो गए हैं और खास बात यह है कि सभी छह पदक वेटलिफ्टिंग से आए हैं. भारत के लिए मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक जीता है, जबकि ज्ञानेश्वरी यादव, ऋषिकांत सिंह और राजा मुथुपांडी ने रजत पदक अपने नाम किए. झंडू कुमार और अब बिंदियारानी देवी ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत की पदक संख्या छह तक पहुंचा दी. भारतीय वेटलिफ्टरों का शानदार प्रदर्शन कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार जारी है.

ये भी पढ़ें: CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किग्रा वजन उठाकर जीता सिल्वर, भारत के खाते में आया पांचवां मेडल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >