रामकृष्ण घोष की जगह CSK में आया दुनिया का यह घातक ऑलराउंडर; देखें कौन है यह खिलाड़ी

CSK ने IPL 2026 के शेष सीजन के लिए चोटिल रामकृष्ण घोष की जगह कर्नाटक के 24 वर्षीय ऑलराउंडर मैकनील हेडली नोरोन्हा को टीम में शामिल किया है.

Csk: आईपीएल 2026 के बेहद अहम मोड़ पर सीएसके ने अपनी टीम में एक धाकड़ ऑलराउंडर को जगह दी है. 24 साल के युवा ऑलराउंडर मैकनील हैडली नरोन्हा को शामिल कर सीएसके ने एक बड़ा दांव खेला है. टीम ने इस खिलाड़ी को ऐसे समय में जोड़ा है, जब वह प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. बता दें कि मैकनील को चोटिल रामकृष्ण घोष की जगह टीम में शामिल किया गया है. घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करने वाले इस खिलाड़ी को पहली बार इस लीग का हिस्सा बनने का मौका मिला है.  

घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड

भारतीय घरेलू क्रिकेट के नए उभरते सितारे मैकनील हैडली नरोन्हा ने सीके नायडू ट्रॉफी 2024-25 में अपने बल्ले से कोहराम मचा दिया है. नरोन्हा ने इस सीजन की 14 पारियों में करीब 80 की औसत से 1037 रन ठोककर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है. उनकी सबसे यादगार पारी त्रिपुरा के खिलाफ रही. जिसमें उन्होंने तिहरा शतक लगाते हुए 345 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इस ऐतिहासिक पारी में उन्होंने 25  छक्के और 23 चौके लगाए. 

गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन

मैकनील नरोन्हा केवल बल्ले से ही नहीं, बल्कि गेंद से भी मैच का रुख बदलने में माहिर हैं. महाराजा टी20 ट्रॉफी में उन्होंने मंगलुरू ड्रैगन्स के लिए एक ऑलराउंडर के रूप में खुद को साबित किया। 13 मैचों में 253 रन और 19 गगनचुंबी छक्कों लगाकर लोगों का ध्यान खींचा। वहीं, गेंदबाजी में भी 10 विकेट चटकाए थे. सबसे खास बात उनकी 8 से कम की इकॉनमी रेट रही, जो टी20 क्रिकेट में किसी भी ऑलराउंडर के लिए बेहद प्रभावशाली मानी जाती है.

सीएसके ने जताया भरोसा

मैकनील नरोन्हा के लिए आईपीएल का दरवाजा कड़ी मेहनत के बाद खुला है. चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पहनने से पहले, इस युवा खिलाड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स,मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसे बड़े कैंप्स में अपना पसीना बहाया और ट्रायल दिए. आखिरकार सीएसके ने इस खिलाड़ी के हुनर को पहचाना और अपनी टीम में शामिल किया. घरेलू क्रिकेट का यह उभरता सितारा अब आईपीएल 2026 में अपना जलवा बिखेरने को तैयार है. फैंस को उम्मीद है कि वह टीम के लिए अगले ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में दिखाई दे सकते है. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >