फ्लेमिंग के बाद कौन होगा CSK का नया कोच? धोनी को लेकर अश्विन ने बताया पूरा प्लान

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में नए हेड कोच की तलाश जारी है. रविचंद्रन अश्विन ने इस पर बड़ी जानकारी देते हुए बताया है कि एमएस धोनी और ईयोन मॉर्गन इस पद के लिए प्रमुख दावेदार हैं. जानिए कौन बन सकता है अगला कोच.

Ravichandran Ashwin On CSK Head Coach: रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में नए हेड कोच की तलाश को लेकर अहम अपडेट दिया है. स्टीफन फ्लेमिंग के पिछले महीने आपसी सहमति से पद छोड़ने के बाद अब CSK नए कोच की तलाश में है. अश्विन के मुताबिक, टीम के पास फ्लेमिंग का कोई तैयार विकल्प पहले से मौजूद नहीं था.

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने CSK के सामने दो संभावनाएं बताईं. पहली, टीम जल्द ही विदेश से किसी नए कोच को अपने साथ जोड़ सकती है. दूसरी, एमएस धोनी एक साल के लिए अंतरिम या पर्दे के पीछे की कोचिंग भूमिका संभाल सकते हैं.

ईयोन मॉर्गन हो सकते हैं पहली पसंद

इसके अलावा अश्विन ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ईयोन मॉर्गन का नाम भी सामने रखा. उनके मुताबिक, मॉर्गन इस पद के लिए सबसे आगे चल रहे उम्मीदवार हैं. हालांकि, नए विदेशी कोच की नियुक्ति जल्द करनी होगी, ताकि वह खिलाड़ियों की ट्रेड से जुड़ी बातचीत में भी शामिल हो सके.

मॉर्गन ला सकते हैं नई सोच

मॉर्गन CSK के लिए एक नई शुरुआत हो सकते हैं. वह फ्लेमिंग से काफी अलग तरह की सोच रखते हैं और डेटा, एनालिसिस और आक्रामक क्रिकेट पर ज्यादा जोर दे सकते हैं. मॉर्गन की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल के फाइनल तक पहुंच चुकी है.

मॉर्गन के सामने सबसे बड़ी चुनौती उनका कोचिंग अनुभव होगा. उन्होंने अभी तक किसी टीम को बतौर कोच या मेंटर नहीं संभाला है. कप्तानी और कोचिंग में काफी अंतर होता है. कोच को टीम के हर खिलाड़ी की ताकत और कमजोरी पर लगातार काम करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: जडेजा के जाने के बाद CSK की नजर हार्दिक पर? KKR और LSG भी है रेस में

क्या CSK एक और प्रयोग का जोखिम लेगी?

धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग (फोटो-सोशल मीडिया)

फ्लेमिंग के दौर में धोनी टीम के रणनीतिक दिमाग की भूमिका निभाते थे, जबकि फ्लेमिंग खिलाड़ियों को संभालने पर ज्यादा ध्यान देते थे. मॉर्गन को आने पर दोनों जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं. इसके बावजूद, अश्विन का मानना है कि धोनी और मॉर्गन की जोड़ी CSK के लिए काम कर सकती है.

धोनी को एक साल की जिम्मेदारी देने का विकल्प

दूसरा विकल्प एमएस धोनी का है. अश्विन ने बताया कि धोनी एक साल के लिए अंतरिम भूमिका में टीम के साथ रह सकते हैं. फुटबॉल में इस तरह की व्यवस्था आम है, जहां किसी बड़े फैसले तक पहुंचने से पहले अंतरिम मैनेजर टीम को संभालता है.

धोनी के आने से टीम को क्या फायदा होगा?

धोनी को CSK के खिलाड़ियों और टीम की कार्यप्रणाली की गहरी समझ है. अगर वह एक साल के लिए यह जिम्मेदारी संभालते हैं तो रुतुराज गायकवाड़ को भी उनकी मदद मिल सकती है. माइकल हसी जैसे सपोर्ट स्टाफ खिलाड़ी प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

मेगा ऑक्शन में नई टीम बनाने का मौका

धोनी के अंतरिम भूमिका में रहने का सबसे बड़ा फायदा यह हो सकता है कि 2028 में आने वाला नया कोच मेगा ऑक्शन के जरिए अपनी पसंद की टीम बना सके. मौजूदा सीजन से पहले होने वाली नीलामी मिनी ऑक्शन होगी, इसलिए नए कोच के पास टीम में बड़े बदलाव करने के ज्यादा विकल्प नहीं होंगे.

ये भी पढ़ें: चेन्नई पहुंचे एमएस धोनी, CSK के नए हेड कोच के चयन को लेकर बैठक में लेंगे हिस्सा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >