शादी के बाद वापस ट्रेनिंग पर लौटे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

पुर्तगाल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी के बाद मैदान पर वापसी की है. अल-नस्र के ट्रेनिंग सेशन में भाग लेते हुए उन्होंने अपनी तस्वीरें साझा कीं.

Ronaldo back on Field: पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो शादी के बाद एक बार फिर मैदान पर लौट आए हैं. लंबे समय से पार्टनर रहीं जॉर्जिना रोड्रिगेज के साथ शादी की पुष्टि करने के कुछ ही समय बाद रोनाल्डो ने अल-नस्र के ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया. उन्होंने अभ्यास की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में सिर्फ 'Back' लिखा.

शादी के बाद रोनाल्डो का पहला पोस्ट

रोनाल्डो ने मंगलवार को जॉर्जिना रोड्रिगेज के साथ अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी. उन्होंने जॉर्जिना के साथ हाथ में हाथ डाले तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों अपनी शादी की अंगूठियां पहने नजर आए. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने C लव G लिखा था. शादी के जश्न के बाद रोनाल्डो ने ज्यादा वक्त आराम में नहीं बिताया और अल-नस्र के साथ ट्रेनिंग शुरू कर दी. उनकी नई तस्वीरों में वह पूरी तरह फिट और मैदान पर वापसी के लिए तैयार नजर आ रहे हैं.

वर्ल्ड कप में खत्म हुआ था सफर

रोनाल्डो हाल ही में 2026 फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तगाल के लिए खेलते नजर आए थे. हालांकि, टीम का सफर राउंड ऑफ 16 में स्पेन के खिलाफ 0-1 की हार के साथ खत्म हो गया. मुकाबले में मिकेल मेरिनो ने देर से गोल कर स्पेन को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया. यह मुकाबला रोनाल्डो के लिए बेहद भावुक भी रहा, क्योंकि वह पहले ही संकेत दे चुके थे कि यह उनका आखिरी फीफा वर्ल्ड कप होगा. मैच खत्म होने के बाद उन्हें निराश और आंखों में आंसू लिए मैदान से बाहर जाते देखा गया.

रोनाल्डो ने पांच मैचों में किए 3 गोल

2026 वर्ल्ड कप में रोनाल्डो ने पांच मैचों में तीन गोल किए. हालांकि, पुर्तगाल खिताब की दौड़ में आगे नहीं बढ़ सका. 2022 में पुर्तगाल ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया. इसके बाद 2010 और 2018 में टीम राउंड ऑफ 16 तक पहुंची, जबकि 2014 में ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई. आपको बता दे कि रोनाल्डो ने 2006 में पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था. उस टूर्नामेंट में पुर्तगाल ने चौथा स्थान हासिल किया था.

Also Read: स्टार्क और मेहदी हसन मिराज के बीच मैदान पर हुई तीखी बहस, अंपायर को करना पड़ा बीच-बचाव

वर्ल्ड कप करियर में 11 गोल

रोनाल्डो ने अपने वर्ल्ड कप करियर में कुल 27 मैच खेले, जो इस टूर्नामेंट में किसी खिलाड़ी के सबसे ज्यादा मैचों में से एक है. उन्होंने 11 गोल किए. व्यक्तिगत उपलब्धियों से भरे करियर के बावजूद वर्ल्ड कप ट्रॉफी रोनाल्डो के हाथ नहीं लग सकी. अब अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के सबसे बड़े मंच से विदाई के बाद रोनाल्डो का पूरा फोकस क्लब फुटबॉल पर है. अल-नस्र की ट्रेनिंग में उनकी वापसी से साफ है कि शादी के बाद भी वह मैदान पर अपने अगले लक्ष्य को लेकर पूरी तरह तैयार हैं.

Also Read: IND vs SL Test: ध्रुव जुरेल ने नेट्स में बहाया पसीना, KL राहुल से लिए टिप्स


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >