Zimbabwe vs India 1st T20I: भारत ने जिंबाब्वे को 115 रन पर रोका, रवि बिश्नोई ने की घातक गेंदबाजी

Zimbabwe vs India 1st T20I: भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में जिंबाब्वे को 115 रन पर रोक दिया.

Zimbabwe vs India 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए जिंबाब्वे को निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट चटकाकर केवल 115 रन पर रोक दिया. हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे में खेले जा रहे मुकाबले में भारत की ओर से रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए. जबकि जिंबाब्वे की ओर से ओपनर वेस्ले मधेवी ने 21 रनों की पारी खेली. जबकि ब्रायन बेनेट ने 22, कप्तान सिकंदर रजा ने 17, डायोन मायर्स ने 23 और विकेट कीपर क्लाइव मडांडे ने सबसे अधिक 29 रनों की पारी खेली.

भारत की ओर से सबसे अधिक रवि बिश्नोई ने विकेट चटकाए

भारत की ओर से सबसे अधिक विकेट रवि बिश्नोई ने चटकाए. बिश्नोई ने 4 ओवर में केवल 13 रन देकर चार विकेट लिए वहीं वाशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 11 रन देकर दो विकेट लिए. आवेश खान और मुकेश कुमार ने एक-एक विकेट लिए.

75 के स्कोर में जिंबाब्वे की आधी टीम लौट गई थी पवेलियन

जिंबाब्वे की आधी टीम केवल 75 के स्कोर में पवेलियन लौट गई थी. फिर 40 रन के अंदर मेजबान टीम ने चार और विकेट गंवा दिए.

भारत बनाम जिंबाब्वे टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टी20 मुकाबला- 6 जुलाई, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
दूसरा टी20 मुकाबला – 7 जुलाई, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
तीसरा टी20 मुकाबला – 10 जुलाई, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
चौथा टी20 मुकाबला – 13 जुलाई, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
पांचवां टी20 मुकाबला, 14 जुलाई, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >