बांग्लादेश का जिम्बाब्वे दौरा तय, जून-जुलाई में खेला जाएगा मुकाबला, यहां देखें पूरा शेड्यूल

बांग्लादेश की टीम अगले महीने जिम्बाब्वे का दौरा करेगी. इस दौर पर एक मैच की टेस्ट सीरीज, तीन मैचों की वनडे सीरीज और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी.

ZIM vs BAN: बांग्लादेश की टीम अगले महीन जिम्बाब्वे का दौरा करेगी. इस दौरे के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है. इस दौरान जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी.

सीरीज की शुरुआत 28 जून से हरारे में एकमात्र टेस्ट मैच से होगी. इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज हरारे में ही 6, 9 और 11 जुलाई को खेली जाएगी. वनडे मुकाबलों के समापन के बाद टीमें बुलावायो पहुंचेंगी, जहां तीन टी20 मैच 15, 17 और 19 जुलाई को आयोजित होंगे.

पिछली बार जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को दी थी मात

बांग्लादेश ने 2022 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था. इस दौरान बांग्लादेश को वनडे और टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. वहीं दोनों देशों के बीच 2025 में टेस्ट सीरीज खेली गई थी. जिसमें जिम्बाब्वे ने यादगार जीत हासिल की थी. हालांकि, बांग्लादेश ने वापसी करते हुए सीरीज को 1-1 से बराबर किया था.

जिम्बाब्वे के लिए खास होगी यह सीरीज

यह सीरीज जिम्बाब्वे के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस साल भारत और श्रीलंका में खेले गए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 तक पहुंचकर इतिहास रचने के बाद यह उनकी पहली इंटरनेशनल सीरीज होगी.

बांग्लादेश का जिम्बाब्वे दौरे के लिए पूरा शेड्यूल

मैचतारीखमैदान (वेन्यू)
एकमात्र टेस्ट मैच28 जून – 2 जुलाईहरारे
पहला वनडे6 जुलाईहरारे
दूसरा वनडे9 जुलाईहरारे
तीसरा वनडे11 जुलाईहरारे
पहला टी2015 जुलाईबुलावायो
दूसरा टी2017 जुलाईबुलावायो
तीसरा टी2019 जुलाईबुलावायो

जिम्बाब्वे क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर ने क्या कहा?

ज़िम्बाब्वे क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर गिवमोर मकॉनी ने कहा, “हमें बांग्लादेश की ज़िम्बाब्वे यात्रा की पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है। यह दौरा हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ICC टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद हमारे घरेलू मैदानों पर शीर्ष स्तर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लौटने का संकेत है”

अरकम अब्दुल मन्नान

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की वनडे टीम का ऐलान, बाबर आजम सहित इन खिलाड़ियों की हुई एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >