Yuzvendra Chahal: टीम इंडिया से बाहर चहल IPL के बाद जाएंगे इंग्लैंड, अब इस टीम से खेलेंगे

Yuzvendra Chahal: भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल आईपीएल में जलवा बिखेरते दिखेंगे. हालांकि इसके बाद भारतीय टीम से नहीं बल्कि इंग्लैंड में खेलते दिखाई देंगे.

Yuzvendra Chahal: भारत के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल 2025 काउंटी चैम्पियनशिप सीजन के लिए नॉर्थम्पटनशायर से दोबारा जुड़ने वाले हैं. 2024 में क्लब के साथ अपने शानदार प्रदर्शन के बाद, चहल ने जून से टीम में शामिल होने का करार किया है. चहल आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के साथ अपना सफर पूरा करने के बाद टीम से जुड़ेंगे और इंग्लैंड के सत्र के अंत तक नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलेंगे. चहल काउंटी चैंपियनशिप और वन-डे कप दोनों में भाग लेंगे, जिसमें उनका पहला मुकाबला 22 जून को मिडलसेक्स के खिलाफ होगा.

2024 में चहल ने नॉर्थम्पटनशायर के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने वन-डे कप में केंट के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में पांच विकेट लेकर प्रभावित किया था. इसके बाद काउंटी चैंपियनशिप में डर्बीशायर के खिलाफ 9-99 के अद्भुत प्रदर्शन के साथ उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. उनके योगदान से नॉर्थम्पटनशायर ने डर्बीशायर और लीसेस्टरशायर के खिलाफ लगातार जीत दर्ज की. चहल ने 2024 के सीजन में सिर्फ चार प्रथम श्रेणी मैचों में 21 की औसत से कुल 19 विकेट लिए.

नॉर्थम्पटनशायर ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल आगामी जून से लेकर सीजन के अंत तक नॉर्थम्पटनशायर की टीम का हिस्सा रहेंगे. वहीं अपनी वापसी को लेकर चहल ने कहा, “पिछले सीजन में नॉर्थम्पटनशायर के साथ मेरा अनुभव शानदार रहा था, इसलिए वापस लौटकर मैं बहुत खुश हूं. ड्रेसिंग रूम में बेहतरीन माहौल था और मैं दोबारा उसका हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं. हमने पिछले सीजन के अंत में अच्छी क्रिकेट खेली थी, और उम्मीद है कि हम इस बार भी उसी लय को दोहराएंगे और कुछ महत्वपूर्ण जीत दर्ज करेंगे.”

चहल आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले स्पिनर रहे, लेकिन चहल ने 2023 के बाद से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है. हालांकि वे 2024 में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. उनका यह अंतरराष्ट्रीय अनुभव और काउंटी क्रिकेट में उनकी सफलता नॉर्थम्पटनशायर के लिए बड़ी ताकत साबित होगी. 

नए हेड कोच डैरेन लेहमैन ने चहल की वापसी पर खुशी जताते हुए कहा, “चहल दुनिया के बेहतरीन लेग स्पिनरों में से एक हैं. उनके पास अपार अनुभव है और वह खेल के प्रति गहरी समझ रखते हैं. जून के मध्य से सीजन के अंत तक उनका उपलब्ध रहना हमारे लिए बहुत बड़ी बात है.”

नॉर्थम्पटनशायर के सीईओ रे पेन ने भी लेहमैन की बात से सहमति जताते हुए कहा, “युजवेंद्र चहल ने पिछले सीजन में हमारे लिए शानदार प्रदर्शन किया था और सितंबर में मिली लगातार जीत में उनका अहम योगदान था. वह न सिर्फ एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी हैं. इस सीजन में उन्हें लंबे समय तक टीम के साथ पाकर हम सभी बेहद खुश हैं.”

पाकिस्तान के 50 खिलाड़ियों की घनघोर बेइज्जती, The Hundred में रह गए अनसोल्ड, भारत है कारण? 

सभी दसों कप्तान फाइनल, 22 मार्च से शुरू हो रहा IPL, देखें पूरा शेड्यूल और टीमों का फुल स्क्वॉड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >