तलाक की खबरों के बीच युजवेंद्र चहल का रहस्यमयी पोस्ट, लिख दी दिल की बात

Yuzvendra Chahal: तलाक की खबरों के बीच युजवेद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट कर अपना दर्द साझा किया है.

Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इस समय अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. उनकी अपनी पत्नी से तलाक तक की खबरे सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था, जिसके बाद से ही ये अफवाहें फैलने लगी थीं. चहल ने कथित तौर पर अपने अकाउंट से धनश्री के साथ सभी तस्वीरें भी हटा दीं, जिससे उनके तलाक की अटकलों को और बल मिला. जोड़े के करीबी सूत्रों के अनुसार, वे कुछ महीनों से अलग रह रहे हैं. हालांकि उनके अलग होने का सटीक कारण अभी तक अज्ञात हैं. इसी बीच उन्होंने भी सोशल मीडिया पर एक ‘रहस्यमयी’ पोस्ट कर कुछ बातें कहीं हैं. 

युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी में लिखा, “कड़ी मेहनत लोगों के चरित्र को उजागर करती है. आप अपनी यात्रा जानते हैं. आप अपना दर्द जानते हैं. आप जानते हैं कि आपने यहां तक ​​पहुंचने के लिए क्या-क्या किया है. दुनिया जानती है. आप मजबूती से खड़े हैं. आपने अपने पिता और अपनी मां को गौरवान्वित करने के लिए अपना पूरा पसीना बहाया है. हमेशा एक गर्वित बेटे की तरह मजबूती से खड़े रहो.”

Chahal’s instagram post.

पहले भी आ चुकी हैं अलगाव की खबरें

इस भावनात्मक संदेश और हाल ही में सोशल मीडिया पर की गई गतिविधियों ने प्रशंसकों को क्रिकेटर की निजी जिंदगी के बारे में अटकलें लगाने पर मजबूर कर दिया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स मे यह सामने आया कि चहल और धनश्री शादी के करीब पांच साल बाद अलग होने की ओर बढ़ रहे हैं. वैसे यह पहली बार नहीं है जब इस जोड़े के रिश्ते में सार्वजनिक रूप से इस तरह की खटास दिखाई पड़ी हो. 2023 में, धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से “चहल” हटा दिया, जिससे इसी तरह की अफवाहें उड़ीं. उसी समय चहल ने भी एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, “नया जीवन लोड हो रहा है.” हालाँकि, लेग स्पिनर ने तब इस तरह की अफवाहों को खारिज कर दिया था और लोगों से गलत जानकारी न फैलाने का आग्रह किया था.

कोरोना काल में शुरू हुई प्रेम कहानी ने फैंस का दिल जीता

युजवेंद्र और धनश्री ने दिसंबर 2020 में गुड़गांव में एक निजी समारोह में शादी की थी. उनकी लव स्टोरी कोविड महामारी के दौरान शुरू हुई जब चहल ने कोरियोग्राफर धनश्री के वीडियो देखने के बाद उनसे डांस सीखने के लिए संपर्क किया. यह जोड़ी जल्द ही लोगों की पसंदीदा जोड़ी बन गई, जिसने सोशल मीडिया और टेलीविजन शो तक की अपनी यात्रा साझा की. धनश्री ने झलक दिखला जा 11 में अपने रिश्ते के बारे में भी बात की, जिसमें बताया कि लॉकडाउन के दौरान उनका रिश्ता कैसे निखर कर आया. उनके द्वारा शेयर किए गए पल, इंस्टाग्राम रील्स से लेकर दिल को छू लेने वाले पोस्ट तक लाखों फैंस के दिलों में गूंजते रहे.

दोनों ने अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है

चहल ने अपनी प्रोफाइल से धनश्री के साथ सभी पोस्ट को हटा दिया है. लेकिन धनश्री ने अपने अकाउंट पर साथ बिताए समय की तस्वीरें अभी भी वैसी ही रखी हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी तलाक की अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. उनका इस तरह का स्पष्ट अलगाव एक ऐसी प्रेम कहानी का अंत होगा जिसने लाखों लोगों को आकर्षित किया है. प्रशंसक सुलह की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन अभी तक, चहल और धनश्री दोनों चुप हैं, उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों से पता चलता है कि उनके रिश्ते ने एक मुश्किल मोड़ ले लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >