युवराज सिंह से लफड़ा, भिड़ा वेस्टइंडीज का गेंदबाज, ब्रायन लारा को करना पड़ा बीच बचाव, Video

IML 2025: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया. हालांकि पूरी प्रतियोगिता में बनी शांति तब बिखर गई, जब फाइनल मैच के दौरान युवराज सिंह और वेस्टइंडीज के गेंदबाज टीनो बेस्ट के बीच झड़प हो गई. Yuvraj Singh vs Tino Best in IML.

IML 2025: रविवार, 16 मार्च को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 के फाइनल मुकाबला खेला गया. भारत ने लीग के पहले सीजन में वेस्टइंडीज को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. लेकिन इसी मैच के दौरान भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह और वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज टीनो बेस्ट के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि स्थिति को संभालने के लिए अंपायर और वेस्टइंडीज मास्टर्स के कप्तान ब्रायन लारा को हस्तक्षेप करना पड़ा. Yuvraj Singh vs Tino Best in IML.

घटना खेल की दूसरी पारी के 13वें ओवर के बाद की है, जब टीनो बेस्ट ने अपना ओवर पूरा करने के बाद मैदान से बाहर जाने की कोशिश की. इस पर युवराज सिंह ने तुरंत अंपायर से शिकायत की कि टीनो को मैदान पर रहना चाहिए. अंपायर ने टीनो को वापस बुला लिया, जिससे वह काफी नाराज हो गए. टीनो गुस्से में युवराज की ओर बढ़े और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे पर उंगलियां उठाते और तीखे शब्दों का आदान-प्रदान करते नजर आए. IND M vs WI M

मामला गर्माता देख अंपायर तुरंत बीच में आए, लेकिन माहौल बिगड़ता देख वेस्टइंडीज मास्टर्स के कप्तान ब्रायन लारा को भी हस्तक्षेप करना पड़ा. लारा ने दोनों खिलाड़ियों को शांत करने की कोशिश की और स्थिति को संभाला. हालांकि, इस घटना से दोनों टीमों के ड्रेसिंग रूम में भी तनाव का माहौल बन गया. International Masters League.

युवराज सिंह ने इस विवाद के बावजूद 11 गेंदों पर नाबाद 13 रन बनाए और अपनी टीम को 17.1 ओवर में 149 रन के लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इंडिया मास्टर्स ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को हराकर अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स लीग के पहले संस्करण का खिताब अपने नाम किया. युवराज सिंह की बेहतरीन पारी के अलावा अंबाती रायडू ने शानदार नाबाद पारी खेली, जिससे टीम को जीत में मदद मिली.

भारतीय टीम की शुरुआत अंबाती रायडू और कप्तान सचिन तेंदुलकर के बीच शानदार ओपनिंग स्टैंड से हुई, जिन्होंने पहले विकेट के लिए 47 गेंदों पर 67 रन जोड़े. तेंदुलकर ने 25 (18) रन की तेज पारी खेली, जबकि रायडू ने एक छोर संभाले रखा और अपनी शानदार 74 (50) रन की पारी से टीम को जीत की कगार पर पहुंचा दिया. 

इससे पहले, वेस्टइंडीज मास्टर्स ने लेंडल सिमंस (41 गेंदों पर 57) और ड्वेन स्मिथ (35 गेंदों पर 45) की शानदार पारियों की बदौलत पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवरों में 148/7 रन बनाए. भारत की ओर से विनय कुमार ने तीन ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि शाहबाज नदीम (12 रन देकर दो विकेट) ने भी दो विकेट चटकाए. फाइनल में अंबाती रायडू को उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

नाती-पोते खिलाने वाली उम्र में क्रिकेट डेब्यू, इस खिलाड़ी ने तो कमाल का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया

BCCI में बड़े बदलाव की आहट, बुमराह और शमी को भला-चंगा करने वाले ने दिया इस्तीफा, लाइन में और भी…

IML 2025 फाइनल जीतने के बाद इमोशनल हुए सचिन, कहा- मैदान पर हर पल ऐसा लगा जैसे…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >