युवराज सिंह से हुई चूक, बोले- 3000 रन और बना सकता था अगर…, गिल और अभिषेक को दी ये करने की सलाह

Yuvraj Singh suggestion for Shubman Gill and Abhishek Sharma: आजकल क्रिकेटरों का शेड्यूल बहुत टाइट होता है, जिसकी वजह से उन्हें दूसरे खेलों को आजमाने का मौका नहीं मिलता. युवराज ने खासतौर पर युवा भारतीय क्रिकेटरों और अपने दो शिष्य शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा से गोल्फ खेलने की अपील की. युवराज ने कहा कि वे अब खेल के सुपरस्टार हैं और उन्हें तय करना होगा कि कौन-सी चीज उन्हें बेहतर बनाएगी.

Yuvraj Singh suggestion for Shubman Gill and Abhishek Sharma: 11,778 अंतरराष्ट्रीय रन, 138 अंतरराष्ट्रीय विकेट, दो वर्ल्ड कप खिताब और विश्वकप 2011 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट. युवराज सिंह का करियर किसी भी क्रिकेटर के लिए एक सपना ही कहा जा सकता है. उनके आंकड़े अपने ���प में शानदार हैं. हालांकि पूर्व ऑलराउंडर का मानना है कि अगर उन्होंने गोल्फ को अपनाया होता, तो वह और भी बेहतर खिलाड़ी साबित हो सकते थे. उन्होंने मजाक में कहा कि अगर उन्होंने करियर की शुरुआत में ही गोल्फ खेलना शुरू कर दिया होता, तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कम से कम 3,000 रन और बना लेते. उन्होंने अपने स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि वे क्रिकेट में बीच में इस खेल में हाथ आजमाया करें. 

रिटायर हो चुके युवराज आजकल गोल्फ खेलना पसंद करते हैं और कहते हैं कि यह खेल रिलैक्सेशन और फोकस के लिए शानदार है. युवराज ने गुरुवार को आईजीपीएल टूर शेड्यूल के लॉन्च पर कहा, “मुझे लगता है कि कोई भी खेल जो आपको रिलैक्स करने में मदद करता है, वह शरीर पर कम दबाव डालता है और दिमाग के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है. तीन दिन में आप क्रिकेट के खेल में कुछ खास बदलाव नहीं कर सकते. लेकिन आप कैसे रिकवर करें और मैच के लिए मानसिक रूप से फ्रेश रहें? मुझे लगता है कि यह सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि दुनिया के हर खिलाड़ी के लिए जरूरी है कि वह गोल्फ खेले, क्योंकि आखिरकार यह उनके खेल में सर्वश्रेष्ठ निकालने में मदद करेगा.”

आईपीएल के दौरान गोल्फ खेलें

उन्होंने कहा कि आजकल क्रिकेटरों का शेड्यूल बहुत टाइट होता है, जिसकी वजह से उन्हें दूसरे खेलों को आजमाने का मौका नहीं मिलता. युवराज ने खासतौर पर युवा भारतीय क्रिकेटरों और अपने दो शिष्य शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा से गोल्फ खेलने की अपील की. युवराज ने कहा कि वे अब खेल के सुपरस्टार हैं और उन्हें तय करना होगा कि कौन-सी चीज उन्हें बेहतर बनाएगी. मैं सभी एथलीट्स को गोल्फ खेलने की सलाह देता हूं. खासकर आईपीएल के दौरान गोल्फ खेलें, ताकि मानसिक रूप से तरोताजा बने रहें. उनका मानना है कि इससे उनकी बल्लेबाजी को भी फायदा मिलेगा. 

गोल्फ में वापसी का मौका

उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें गोल्फ खेलने के लिए कहा है और मैं उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित करता हूं. क्रिकेट में आपको दूसरा मौका नहीं मिलता. लेकिन गोल्फ में अगर आप एक खराब शॉट खेलते हैं, तो आप अगले शॉट से वापसी कर सकते हैं. कई बार जब आप रन नहीं बना रहे होते हैं, तो और ज्यादा प्रैक्टिस करना चाहते हैं. गोल्फ में भी यही है आप और ज्यादा शॉट मारना चाहते हो. लेकिन कभी-कभी रिलैक्स करना भी जरूरी है.’’

ज्यादा प्रैक्टिस करना सही नहीं

युवराज ने कहा कि क्रिकेटरों के लिए हमेशा ज्यादा प्रैक्टिस करना सही नहीं होता. उन्होंने कहा, “मैं सभी युवा क्रिकेटरों से कहता हूं कि गोल्फ खेलो, गेंद को मारो और देखो कैसा महसूस होता है. क्योंकि कभी-कभी बहुत ज्यादा प्रैक्टिस भी आपके लिए सही नहीं होती.” युवराज ने आगे कहा, “अगर मैंने अपने खेलने के दिनों में गोल्फ खेलना शुरू कर दिया होता, तो मैं 3,000 रन और बना लेता.”

गिल और शर्मा दिखेंगे साथ

शुभमन गिल, जिन्हें भारत का नया टी20I उपकप्तान बनाया गया है और अभिषेक शर्मा एशिया कप 2025 में एक्शन में दिखेंगे. यह टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक खेला जाएगा, जिसमें भारत अपना अभियान यूएई के खिलाफ शुरू करेगा. यहां दोनों ही खिलाड़ी साथ खेलते हुए नजर आएंगे. अगर संजू सैमसन की जगह गिल को मौका दिया गया तो वे अभिषेक के साथ ओपनिंग भी कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें:-

बहनों की कराई शादी, गिफ्ट में कार…, कोच के लिए पांड्या ब्रदर्स की गुरु दक्षिणा ने किया हैरान

युवराज से डरते थे एमएस धोनी क्योंकि… युवी के पिता योगराज ने फिर कैप्टन कूल पर बोला हमला

SA20 की नीलामी सूची में एक भी भारतीय क्यों नहीं चुना गया? लीग के आयुक्त ग्रीम स्मिथ ने बताया कारण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >