52 साल के खिलाड़ी से प्रभावित हैं युवराज सिंह, कहा- उनकी बल्लेबाजी में अब भी जादू है

Yuvraj Singh: सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर बल्ला थामते हुए इंडिया मास्टर्स की अगुवाई की और टीम को चैंपियन बनाया. इस दौरान युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 छक्के जड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया, जबकि सचिन ने 64 रन की पारी खेली. युवराज ने सचिन की बल्लेबाजी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पुराने दिनों की याद दिला दी.

Yuvraj Singh on Sachin Tendulkar Batting: भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने रिटायरमेंट के बाद एकबार फिल बल्ला थामा, जब इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML T20) के दौरान उन्होंने इंडिया मास्टर्स की अगुवाई की. इस लीग में भारतीय टीम ने 6 टीमों के साथ प्रतियोगिता करते हुए चैंपियनशिप जीती. इस दौरान सचिन तेंदुलकर समेत सभी पूर्व खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया. युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 छक्के लगाकर पुरान दिनों की याद दिला दी, तो वहीं सचिन ने लीग मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही 64 रन की पारी खेली थी. सचिन के साथ भारतीय टीम में ड्रेसिंग रूम साझा कर चुके युवराज ने सचिन की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए बयान दिया है. 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में सचिन तेंदुलकर की शानदार बल्लेबाजी देखने के बाद उनकी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह बस सचिन तेंदुलकर का जश्न था. मास्टर्स लीग महान मास्टर के बारे में है. पहले छोटे मास्टर सुनील गावस्कर थे, फिर सचिन तेंदुलकर. मुझे लगता है कि दोनों छोटे मास्टर वहां थे और टूर्नामेंट बहुत अच्छा चला. हमने जीत हासिल की, हम अपने खेल और तैयारी को लेकर बहुत पेशेवर थे और सर्वश्रेष्ठ टीम ने जीत दर्ज की.” 

वेस्टइंडीज के खिलाफ फाइनल मैच में पावरप्ले के आखिरी ओवर में जेरोम टेलर के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए सचिन ने लगातार दो गेंदों पर चौका और छक्का लगाया. चौका तो कमाल का था, लेकिन अगली ही गेंद पर छक्का लगाकर सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को 2003 विश्व कप में शोएब अख्तर के खिलाफ लगाए गए उनके अविश्वसनीय शॉट की याद दिला दी. सचिन ने अपर कट लगाकर दर्शकों को मत्रमुग्ध कर दिया था. 

युवराज ने पूर्व ऑलराउंडर ने तेंदुलकर के साथ एक बार फिर मैदान साझा करने पर खुशी जाहिर की और उनकी बल्लेबाजी देखने के आनंद के बारे में बात की. एएनआई से बात करते हुए युवराज ने कहा, “हम सचिन तेंदुलकर के लिए बहुत खुश हैं, उन्हें मैदान पर देखना, हर बार जब वह बल्लेबाजी करते हैं, तो जादुई लगता है. उनके साथ खेलना, उन्हें बल्लेबाजी करते देखना और पहले की तरह गेंद को हिट करते देखना शानदार था. मुझे उम्मीद है कि लोगों को यह बहुत पसंद आया होगा, और अगर हमारी बॉडी ने इजाजत दी, तो उम्मीद है कि हम अगले साल फिर ऐसा कर पाएंगे.”

युवराज, जो अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं, तेंदुलकर की 52 साल की उम्र में भी फिटनेस और बल्लेबाजी क्षमता देखकर हैरान थे. उन्होंने कहा, “मैं कोई शिकायत नहीं कर सकता क्योंकि वह 52 साल के हैं और 35 साल के खिलाड़ी की तरह बल्लेबाजी कर रहे थे. मैं बहुत प्रभावित हुआ और उम्मीद है कि हम इसे अगले साल भी कर पाएंगे.” Yuvraj Singh on Sachin Tendulkar Fitness.

भारत ने रविवार 16 मार्च को वेस्टइंडीज मास्टर्स को छह विकेट से हराकर पहला अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स लीग (आईएमएल) 2025 का खिताब जीत लिया. इस मैच में अंबाती रायडू ने 74 शानदार रन बनाए, जबकि तेंदुलकर ने 25 रन की पारी खेली थी. वेस्टइंडीज मास्टर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 148 रन बनाए थे, जिसे भारत ने 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. 

ऐसी बेशर्मी! पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बिना पैसे दिए खरीदा बैट, अब नहीं उठा रहा दुकानदार का फोन

जब रन बने पहाड़ और विकेट बने ताश के पत्ते, IPL के टॉप 10 हाइएस्ट और सबसे कम टीम स्कोर

‘स्वर्ण युग में है भारत’ और यह बात मुझे डराती है, ब्रेट ली ने बताई क्या है टीम इंडिया की ताकत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >