लोग भूल रहे हैं कि रोहित और विराट…, चौतरफा हमले के बीच युवराज सिंह ने दिया दोस्तों का साथ, समर्थन में कही बड़ी बात

Yuvraj Singh: ऑस्ट्रेलिया में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा पर काफी टिप्पणियां की जा रही हैं. लेकिन अब उनके पूर्व साथी खिलाड़ी युवराज सिंह का साथ मिला है.

Yuvraj Singh: ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हारने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को आलोचकों और प्रशंसकों की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है. रोहित और विराट दोनों ही बल्ले से खराब प्रदर्शन कर रहे हैं और हालांकि विराट ने पर्थ टेस्ट में शतक लगाया, लेकिन टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल उठ रहे हैं. चौतरफा हमले के बाद दोनों खिलाड़ियों को युवराज सिंह का साथ मिला है. ‘सिक्सर किंग’ सिंह ने कहा लोग उनकी उपलब्धियों को भूल रहे हैं. 

दुबई में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रीमियर लीग के लॉन्च में शामिल होने आए पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने पीटीआई से बात की और रोहित और विराट दोनों का समर्थन करते हुए कहा कि लोग भूल जाते हैं कि उन्होंने (रोहित और विराट) अतीत में क्या हासिल किया है. पीटीआई ने एक्स पर बातचीत का एक क्लिप साझा किया जिसमें युवराज ने कहा, “मैं देखता हूं कि भारत ने पिछले 5-6 वर्षों में क्या हासिल किया है. मुझे नहीं याद कोई टीम ऑस्ट्रेलिया में दो बैक-टू-बैक सीरीज जीती होगी. लोग रोहित शर्मा और विराट कोहली की बहुत खराब बातें बोल रहे हैं, लेकिन लोग भूल जाते हैं कि उन्होंने अतीत में क्या हासिल किया है. वे इस समय के दो सबसे महान क्रिकेटर हैं. यह ठीक है कि वे हार गए, वे हमसे ज्यादा दुखी हैं. मुझे यकीन है कि भारत वापसी करेगा.

सभी बेहतरीन दिमाग हैं, जानते हैं कि क्या करना है

इसी दौरे पर कोच गौतम गंभीर को भी आलोचना का शिकार होना पड़ा. उनके प्रशिक्षण नेतृत्व में भारत की यह तीसरी सीरीज हार है. युवराज ने कहा, “कोच के रूप में गौतम गंभीर , चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह , वे इस समय क्रिकेट में सबसे बेहतरीन दिमाग हैं. उन्हें तय करना है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य क्या है. मुझे यकीन है कि इस पर बीसीसीआई, जय शाह के साथ चर्चा की जाएगी और इस बात पर विचार किया जाएगा कि भारत के आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका क्या है.” 

विराट और रोहित का खराब प्रदर्शन

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों की 9 पारियों में 23.75 की औसत से केवल 190 रन बनाए. इसी दौरान स्कॉट बोलैंड ने चार बार आउट किया और आठ बार वे विकेट के पीछे कैच आउट हुए. जबकि रोहित शर्मा का भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा. वे पहले मैच में उपलब्ध नहीं थे. लेकिन बीच के तीन मैचों में उन्होंने हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने पांच पारियों में केवल 31 रन बनाए. आखिरी टेस्ट में उन्होंने खुद ही बाहर रहने का फैसला किया. 

इंग्लैंड में खेलेगा अगला टेस्ट मैच

भारत की इस सीरीज में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने एक दशक बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को जीता. आखिरी बार उन्होंने 2014-15 में अपनी धरती पर मुकम्मल जीत हासिल की थी. भारत ने पहला मैच जीते के बाद बाकी चारों मैचों में अपनी लय खो दी और दूसरा, चौथा और पांचवां टेस्ट मैच गंवा दिया, जबकि तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा. अब भारत अगला टेस्ट मैच 22 जून को हेडिंग्ले लीड्स में खेलेगा, जब वह पांच मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगा.  

BGT 2024-25: डॉन ब्रैडमैन के समय का रिकॉर्ड टूट गया, ऐसा क्या हुआ कि रवि शास्त्री ने कहा दी यह बात

गंभीर के लिए पाकिस्तान से आया संदेश, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने आकिब जावेद से सीखने की दी सलाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >