Video: रोहित-विराट का रिटायरमेंट; भावुक हुए योगराज सिंह, युवी की दिलाई याद, BCCI को किया आगाह

Yograj Singh Reaction on Rohit Sharma and Virat Kohli Retirement: विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट रिटायरमेंट पर दुनिया भर से प्रतिक्रियाएं आई हैं. योगराज सिंह ने दोनों के संन्यास को भावुक लम्हा बताते हुए कहा कि टीम में अब बड़ा खालीपन रह जाएगा. उन्होंने कहा कि विराट और रोहित में अभी भी काफी क्रिकेट बाकी था और दोनों समय से पहले रिटायर हुए हैं.

Yograj Singh on Rohit Sharma and Virat Kohli Retirement: विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद से दुनिया भर के दिग्गजों की ओर से प्रतिक्रियाएं आईं. हैं. रोहित शर्मा ने क्रिकेट के लंबे फॉर्मेट से 7 मई को और विराट कोहली ने 12 मई को रिटायरमेंट ले लिया. इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के दो दिग्गजों के संन्यास पर युवराज सिंह के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने उनके संन्यास पर भावुक और मुखर प्रतिक्रिया दी है. बुधवार को एनआई से बात करते हुए, पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने इन दोनों महान खिलाड़ियों के जाने से बनने वाले खालीपन पर बात की.

योगराज ने कोहली का टेस्ट फॉर्मेट में क्या कद और प्रभाव को रेखांकित करते हुए, “विराट एक बड़ा खिलाड़ी है, इसलिए इसका नुकसान तो होगा ही,” उन्होंने साल 2011 के उस दौर की तुलना की, जब कई बड़े खिलाड़ी एक साथ टीम से बाहर हुए थे. योगराज ने कहा, “जब 2011 में कई खिलाड़ियों को हटाया गया, रिटायर कराया गया या मजबूर किया गया, तो टीम बिखर गई और आज तक दोबारा खड़ी नहीं हो सकी.”

हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि “हर किसी का समय आता है,” लेकिन उनका मानना है कि विराट और रोहित में अभी भी क्रिकेट बचा हुआ है. उन्होंने जोर देते हुए कहा, “मुझे लगता है कि विराट और रोहित में अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है.” अपने बेटे युवराज सिंह के संन्यास को याद करते हुए योगराज बोले, “मैंने युवी से कहा था कि ये सही समय नहीं है रिटायरमेंट का. जब तक चल सकते हो, तब तक मैदान मत छोड़ो.” योगराज ने मौजूदा दौर में युवाओं पर बढ़ती निर्भरता की आलोचना करते हुए कहा कि इससे टीम अस्थिर हो सकती है. उन्होंने आगाह किया, “अगर आप पूरी टीम युवाओं से भर देंगे, तो वह हमेशा बिखर जाएगी.” 

उन्होंने यह भी कहा कि शायद विराट को लग रहा है कि अब उसे कुछ हासिल नहीं करना है. यह संकेत देते हुए कि आत्मिक संतोष कोहली के फैसले की वजह हो सकता है. रोहित शर्मा के बारे में योगराज कुछ ज्यादा ही मुखर दिखे. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें सही समर्थन मिला होता, तो वे और लंबा टेस्ट करियर खेल सकते थे.

योगराज ने कहा, “मुझे लगता है कि रोहित शर्मा को सिर्फ एक ऐसा इंसान चाहिए था जो रोज सुबह 5 बजे उठाकर दौड़ने को कहता.” उन्होंने अपनी बात में जोड़ा कि रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग, ये दो खिलाड़ी समय से पहले रिटायर हो गए.” योगराज ने आगे कहा, “महान खिलाड़ियों को तब तक खेलना चाहिए जब तक वे 50 साल के न हो जाएं… मुझे इनके संन्यास से दुख है क्योंकि अब कोई नहीं बचा जो युवाओं को प्रेरणा दे सके.” रोहित शर्मा ने 38 साल की उम्र में जबकि विराट कोहली ने 36 साल की आयु में संन्यास ले लिया है. विराट ने 123 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जबकि रोहित शर्मा ने 67 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया में हिस्सेदारी की. 

केएल राहुल नहीं नंबर 4 पर विराट का उत्तराधिकारी ये बल्लेबाज, वसीम जाफर ने बताया नाम

‘सत्यानाश कर दिया फ्यूचर का’, मो. शमी हुए भयंकर गुस्सा, वाह महाराज… कह जमकर लगाई लताड़

दुनिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तान ग्रीम स्मिथ vs विराट कोहली? टोटल रिकॉर्ड्स पर एक नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >