ऑस्ट्रेलिया में क्यों फेल हो रहे हैं यशस्वी? पुजारा ने बताई गलती, सहवाग और केएल राहुल से सीखने की दी सलाह

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) में पिछले दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में लगातार विफल हो रहे हैं. चतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने उनकी गलतियों पर ध्यान देते हुए कुछ सुझावों पर चर्चा की है. Pujara advices Yashasvi.

IND vs AUS: भारत के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल जब ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे, तो उनको लेकर काफी चर्चाएं हो रही थीं. वे भारत की तरफ से इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. पहले टेस्ट में उन्होंने शतक लगाकर अपनी बादशाहत साबित भी की. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने उन्हें कोहली का उत्तराधिकारी तक बता दिया. लेकिन उसके बाद उनके फॉर्म को जैसे नजर लग गई. अंतिम दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में यशस्वी केवल 32 रन बना पाए. वे अपनी बल्लेबाजी में कुछ गलतियां भी कर रहे हैं. इसको लेकर चेतेश्वर पुजारा ने उन्हें सलाह दी कि वे विकेट पर कुछ देर ठहरने का प्रयास करेंगे तो बढ़िया परफार्म करेंगे. 

पुजारा ने कहा कि वे इस सीरीज में थोड़ा जल्दबाजी दिखा रहे हैं. वे चाह रहे हैं कि जल्द से जल्द रन बना लूं, जल्द क्विक स्टार्ट करना चाह रहे हैं. 15-20 रन जल्दी से ढूंढ रहे हैं. लेकिन शुरुआत में उन्हें जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है. जिस तरह बल्लेबाजी कर रहे हैं,  पांच दस ओवर जब श्योर हों तभी शॉट खेलें. अगर आप टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं और आप ओपनर हैं तो आप गेंद ढूंढते नहीं हैं. गेंद आपके पास आती है और आप उस पर शॉट लगाते हैं. यशस्वी जिस गेंद पर रन नहीं बन सकते उसको भी शॉट्स में बदलने की कोशिश कर रहे हैं. वे उन गेंदों पर रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो आगे नहीं गिर रही हैं. टेस्ट क्रिकेट में आजकल काफी एग्रेसिव बैट्समैन होते हैं लेकिन वो तब खेलते हैं, जब गेंद मारने वाली हो. देखिए वीरेंद्र सहवाग भी टेस्ट मैचों में आक्रामक बल्लेबाजी करते थे, जब उनके जोन में गेंद आती थी, तभी वो शॉट खेलते थे.

डिफेंस पर दिखाएं कॉन्फिडेंस

चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में लाजवाब प्रदर्शन किया था. उनकी बैटिंग कौशल और विकेट पर टिकने की कला ने कंगारू बल्लेबाजों के पसीने निकाल दिए थे. ऑस्ट्रेलिया में गाबा का घमंड तोड़ने में उनकी पारी का बहुत बड़ा योगदान रहा था. पुजारा ने यशस्वी को सलाह देते हुए कहा है कि उन्हें थोड़ा सा धैर्य दिखाना होगा. थोड़ा समय बिताना होगा. अगर वे डिफेंस पर कॉन्फिडेंस दिखाएंगे तो वहां पर उनको शॉट्स वाली गेंदें ज्यादा मिलेंगी. जब आप गेंदबाजों को सम्मान दिखाते हैं, डिफेंड करते हैं, तो वे गेंद आगे डालने लगते हैं, क्योंकि उनको विकेट चाहिए होता है और जब एकदम ऊपर वाली गेंद आती है तो उसको आप ड्राइव कीजिए. केएल राहुल जिस तरह बल्लेबाजी कर रहे हैं, यशस्वी को भी उसी तरह करना होगा.

तेज गेंद पर बार बार खा रहे मात

ऑस्ट्रेलिया की तेज और उछाल लेती पिच पर जायसवाल का बल्ला बिल्कुल खामोश हो गया है. उनकी बैटिंग क्लास तो बेहतरीन है, लेकिन तेज गेंदबाज और नई गेंद के सामने वे तीन टेस्ट मैचों की 6 पारियों में केवल 193 रन बना पाए हैं. साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में विश्व के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले यशस्वी इस सीरीज में वे दो बार शून्य पर आउट हुए हैं. जायसवाल इस सीरीज में अब तक 0, 161, 0, 24, 4 और 4* रन बना पाए हैं.  मिचेल स्टार्क से छिटपुट कमेंट करने के बाद वे पहले ओवर में ही उनके शिकार हुए. 

चौथा टेस्ट मैच 26 तारीख को बॉक्सिंग डे को शुरू होगा. मेलबर्न में होने वाले टेस्ट में भारत अपना दो बार से चला आ रहा जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगा. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी भारत के लिए दांव पर लगा है. ऐसे में टीम इंडिया जीत से कम कुछ भी नहीं चाहेगी और उसके लिए भारत के ओपनर्स को एक ठोस शुरुआत करनी होगी.  

‘परिवार बाढ़ में फंसा था और आप खेलते रहे…’, अश्विन के रिटायरमेंट पर पीएम मोदी हैरान, लेटर लिखकर उपलब्धियों को सराहा

13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा एक और इतिहास, टूट गया 25 साल पुराना रिकॉर्ड 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >