साई सुदर्शन के ऊपर उखड़ पड़े यशस्वी जायसवाल, इस मिस्टेक पर कहा- बॉल तो जाने दे, वीडियो वायरल

Yashasvi Jaiswal’s Firm Reminder to Sai Sudharshan: भारत-इंग्लैंड चौथे टेस्ट में साई सुदर्शन ने करुण नायर की जगह मौका पाकर 61 रनों की संयमित पारी खेली. हालांकि शुरुआत में उन्होंने धीमी बल्लेबाजी की और एक मौके पर रन लेने की जल्दबाजी दिखाई. इस पर यशस्वी जायसवाल ने उन्हें सख्ती से टोका.

Yashasvi Jaiswal’s Firm Reminder to Sai Sudharshan: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने एक साथ तीन बदलाव किए. इनमें से एक करुण नायर की जगह साई सुदर्शन को मौका दिया गया. सुदर्शन ने मौके का अच्छा फायदा उठाया और 151 ग्दों पर 61 रन की एक धैर्यपूर्ण पारी खेली. उन्होंने इस इनिंग में 7 चौके लगाए. हालांकि मैनचेस्टर में खेले जा रहे इस टेस्ट के पहले दिन साई सुदर्शन की शुरुआत थोड़ी नर्वस भरी रही. नंबर 3 पर खेलने उतरे सुदर्शन ने शुरुआत में धीमी बल्लेबाजी की और अपनी पहली 18 गेंदों में केवल 3 रन बनाए. 37वें ओवर में ब्रायडन कार्स की गेंद पर सुदर्शन ने यशस्वी जायसवाल के साथ रन लेने की जल्दबाजी दिखा दी. मिड ऑन पर खड़े फील्डर के पास गेंद पूरी तरह से पहुंची भी नहीं थी और सुदर्शन रन के लिए दौड़ पड़े. उस वक्त जायसवाल तैयार नहीं थे. हालांकि गेंद फील्डर को पार कर गई.

इस पर जायसवाल ने तुरंत सुदर्शन को सख्त लहजे में टोका, “साई, बॉल जाने तो दे यार.¨ उनके कहने का अर्थ था कि कम से कम गेंद फील्डर के पार जाने तो दे, फिर दौड़ लगाना. स्टार स्पोर्ट्स ने इसकी वीडियो क्लिप शेयर करते लिखा यशस्वी जायसवाल ने साई सुदर्शन को जोखिम भरा रन लेने से पहले फील्डर की पोजीशन जांचने की सख्त चेतावनी दी. देखें वीडियो-

भारतीय पारी का पहला दिन कैसा रहा?

मैनचेस्टर टेस्ट में भारत की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन दूसरे सत्र में टीम लड़खड़ा गई, जब दोनों ओपनर और कप्तान शुभमन गिल जल्दी-जल्दी आउट हो गए. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने मजबूत शुरुआत दी थी और भारत को बिना किसी परेशानी के 100 रन के करीब पहुंचा दिया था. लेकिन तभी क्रिस वोक्स ने राहुल (46) को आउट कर 96 रनों की ओपनिंग साझेदारी तोड़ दी. जायसवाल भी 58 रन बनाकर अच्छी लय में थे, जल्द ही लियाम डॉसन की घूमती गेंद पर स्लिप में हैरी ब्रूक के हाथों कैच हो गए. इसके बाद कप्तान शुभमन गिल को इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने एलबीडब्ल्यू कर सिर्फ 12 रन पर पवेलियन भेज दिया. इससे भारत अचानक तीन विकेट गंवा चुका था और स्थिरता की तलाश में था.

सुदर्शन और पंत ने पारी को संभाला, लेकिन भारत का दुर्भाग्य फिर से उस पर हावी हो गया. 68वें ओवर में पंत को पैर में चोट लगने के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा, उनकी जगह रवींद्र जडेजा क्रीज पर उतरे. इसके बाद 74वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बेन स्टोक्स ने सुदर्शन को अपना शिकार बनाया. मिडिल और लेग स्टंप पर शॉर्ट बॉल पर साई सुदर्शन ने पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद टॉप एज पर लगी और ऊपर उठ गई. गेंद फाइन लेग की तरफ गई और ब्रायडन कार्से ने डीप से दौड़कर कैच लपक लिया.

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर वाशिंगटन सुंदर उतरे. उन्होंने दिन का खेल समाप्त होने तक रवींद्र जडेजा का बखूबी साथ दिया. दोनों ने दिन का खेल समाप्त होने तक 19-19 रन बनाए और भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 264 रन तक पहुंचाया. 

इन्हें भी पढ़ें:-

गिलक्रिस्ट, बाउचर और धोनी जो न कर सके, ऋषभ पंत ने वो कर दिखाया, इंग्लैंड में बना दिया ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड 

अगर ऋषभ पंत मैदान पर नहीं लौटे, तो कौन होगा विकल्प? भारत के पास होंगे ये तीन ऑप्शन

IND vs ENG: मैनचेस्टर में इंग्लैंड से टॉस जीतकर हुई बड़ी गलती, इस वजह से हार सकती है ओल्ड ट्रैफर्ड का मैच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >