‘रोहित भाई ने स्टैंड्स से…’, सेंचुरी के बाद हिटमैन से क्या मैसेज मिला था, यशस्वी ने बताया

Yashasvi Jaiswal on Rohit Sharma Message from Stands: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच में रोहित शर्मा भी पहुंचे. जब वे स्टैंड्स में थे, उसी दौरान यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ा, तो रोहित शर्मा ने उन्हें बधाई दी. दिन का खेल समाप्त होने के बाद जायसवाल ने खुलासा किया कि रोहित ने उन्हें क्या कहा था?

Yashasvi Jaiswal on Rohit Sharma Message from Stands: भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा रविवार को लंदन के केनिंग्टन ओवल में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 के पांचवें और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन मौजूद थे. भारत ने दूसरी पारी में दमदार प्रदर्शन किया. 23 साल के युवा ओपनर ने 118 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत की स्थिति में पहुंच दिया. यह उनके करियर का छठा टेस्ट शतक है. शतक लगाने के बाद जायसवाल ने रोहित की ओर इशारा भी किया था.  दिन का खेल खत्म होने के बाद जायसवाल ने बताया कि रोहित शर्मा की ओर से भी उन्हें मैसेज मिला था. उन्होंने बताया कि स्टैंड से रोहित ने उन्हें क्या इशारा किया था.

मैच के तीसरे दिन तीसरे विकेट के लिए जायसवाल और नाइटवॉचमैन आकाशदीप ने 103 रन की साझेदारी निभाई. जहां आकाशदीप ने अपना पहला टेस्ट अर्धशतक जमाया, वहीं जायसवाल ने इस सीरीज का दूसरा शतक पूरा किया. दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा, “मैंने रोहित भाई को देखा हाय कहा और उन्होंने मुझे खेलने पर ध्यान बनाए रखने का संदेश दिया.” 

ओवल पिच पर जायसवाल की राय

जायसवाल ने ओवल की पिच पर बल्लेबाजी की चुनौतियों के बारे में बात की. हालांकि, उन्होंने अपने शॉट सिलेक्शन को लेकर आत्मविश्वास जताया. उन्होंने कहा, “यह थोड़ी चुनौतीपूर्ण पिच थी, लेकिन मैं यहां बल्लेबाजी का आनंद ले रहा था. मुझे पता था कि इस सतह पर कौन से शॉट खेलने हैं. मानसिक रूप से मैं हमारी आखिरी पारी में लगातार आगे बढ़ने के लिए तैयार था. मैं सकारात्मक रहने और आक्रामक इरादे दिखाने की कोशिश कर रहा था. मेरा मानसिकता हमेशा यही रहती है.”

जीत का है पूरा भरोसा

आकाशदीप ने जायसवाल का बहुत अच्छा साथ दिया. आकाश दीप की पारी पर यशस्वी ने कहा “उन्होंने बहुत अच्छा खेला. हम चाहते थे कि वह जितना लंबा खेल सकें, खेलें.” मैच के नतीजे पर जायसवाल ने कहा,”गेंद पिच से मूव हो रही है, इंग्लैंड के लिए यह आसान नहीं होगा. हमें जीत का पूरा भरोसा है.” 

भारत के युवा बल्लेबाज जायसवाल ने अपनी पारी को लेकर आगे कहा, “क्योंकि यह हमारी अंतिम पारी थी, मैं मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार था और लगातार कोशिश करता रहा. मेरा लक्ष्य था जितना हो सके उतने रन जोड़ना. पहली पारी में पिच का मिज़ाज देखने के बाद मैंने तय किया कि इससे निपटने की सबसे बेहतर रणनीति क्या होगी. मैंने गेंदबाजों पर दबाव बनाने के लिए आक्रामक रुख अपनाया, यह समझने की कोशिश की कि वे कहां गेंद डालेंगे और मैं किन क्षेत्रों में आसानी से रन जुटा सकता हूं.”

सीनियर खिलाड़ियों का आभार

जायसवाल ने अपनी पारी का श्रेय सीनियर खिलाड़ियों को दिया. रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद वह अपने ओपनिंग पार्टनर केएल राहुल से काफी कुछ सीख रहे हैं. ओपनर बल्लेबाज यशस्वी ने कहा, “अलग-अलग देशों में टेस्ट क्रिकेट खेलने की अलग-अलग चुनौतियां होती हैं, लेकिन मैंने अपने सीनियर जैसे रोहित भाई, विराट भाई से बहुत कुछ सीखा है. अब केएल भाई, गिल… इनके साथ चर्चा करना और उनके अनुभवों से सीखना शानदार है.” 

चौथे दिन इंग्लैंड के सामने कड़ी चुनौती

भारत ने अपनी दूसरी पारी 396 रन पर समाप्त की और इंग्लैंड को 374 रन की जीत का लक्ष्य रखा. दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 50/1 रन बनाए थे, जिसमें ज़ैक क्रॉली को मोहम्मद सिराज ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा. इंग्लैंड को ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए 324 रन की जरूरत है. लेकिन जायसवाल को भरोसा है कि भारत सीरीज 2-2 से बराबर करेगा. ओवल में अब तक का सबसे बड़ा सफल लक्ष्य 263 रन रहा है, जो इंग्लैंड ने 1902 में हासिल किया था.

ये भी पढ़ें:-

WI vs PAK: जेसन होल्डर ने पहले तोड़ा ब्रावो का रिकॉर्ड, फिर अंतिम गेंद पर चौका मारकर पाकिस्तान को रौंदा

‘बहुत कम लोगों को देता हूं’, शुभमन गिल पर फिदा सुनील गावस्कर, झोले में भरकर लाए ये दो गिफ्ट

सचिन तेंदुलकर का लाइव मैच क्यों नहीं देखते थे सुंदर पिचई? ओवल में कमेंट्री करते हुए खोला राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >