Retirement: ऋद्धिमान साहा की घोषणा, रणजी के बाद क्रिकेट से संन्यास

40 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने रविवार रात ट्वीट कर अपने संन्यास की घोषणा कर दी. 2008 में आईपीएल में पदार्पण किया था. 2010 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद अपने 14 साल के क्रिकेट कैरियर को अलविदा कह दिया.

भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने घोषणा की कि रणजी ट्रॉफी के वर्तमान सत्र के वह क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. बंगाल के इस 40 वर्षीय विकेटकीपर ने 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के बाद से 40 टेस्ट और नौ एकदिवसीय मैच खेले. साहा ने अपना पहला मैच द. अफ्रीका के विरुद्ध खेला था.

ऋद्धिमान साहा. सोशल मीडिया इमेज

साहा ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में लिखा, क्रिकेट में एक शानदार सफर के बाद यह मेरा आखिरी सत्र होगा. मैं आखिरी बार बंगाल का प्रतिनिधित्व करने और संन्यास लेने से पहले केवल रणजी ट्रॉफी में खेलने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. उन्होंने रविवार देर रात जारी पोस्ट में कहा आइए इस सत्र को यादगार बनाएं. पिछले साल केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर होने से पहले साहा लंबे समय तक भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा रहे. उन्हें पिछले साल भारतीय क्रिकेट बोर्ड की केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर कर दिया गया था. साहा को 2016 में उनकी न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई यादगार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था. साहा ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2021 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेला था.

पिछले महीने की 24 तारीख को ही 40 साल के होने वाले साहा ने रणजी में प. बंगाल के लिए प्रतिनिधित्व किया. विकेटकीपर बल्लेबाज पश्चिम बंगाल के शक्तिगढ़  में पैदा हुए थे. उन्होंने आईपीएल में गृह राज्य की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटन्स के लिए क्रिकेट खेला. उन्होंने आईपीएल में 170 मैच खेले. आईपीएल में उन्होंने अपना एकमात्र शतक 2014 में पंजाब किंग्स की तरफ से कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लगाया था. साहा ने फर्स्ट क्लास के पदार्पण मैच में शतक लगाया था, जिसके बाद वे चयनकर्ताओं की नजर में आए थे. लेकिन धोनी की चमक के आगे वे ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर सके. हालांकि वे आईपीएल में खेलेंगे या नहीं इस पर कोई सूचना नहीं दी है. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >