WPL में पैसों की बारिश, हारकर भी करोड़पति बनी दिल्ली कैपिटल्स, जानें मुंबई इंडियंस कितनी हुई मालामाल

WPL Winner Prize Money: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का रोमांचक फाइनल मुकाबला 15 मार्च 2025 को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया. इस महामुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर दूसरी बार WPL का खिताब अपने नाम किया.

WPL Winner Prize Money: मुंबई इंडियंस ने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराकर WPL 2025 के फाइनल में अपना दूसरा महिला प्रीमियर लीग खिताब जीता. तीन बार WPL का फाइनल खेलने वाली दिल्ली की झोली इस बार भी खिताब से खाली रही. एक महीने तक चली इस प्रतियोगिता के बाद विनर और रनरअप के ऊपर पैसों की बारिश की गई. DC vs MI

वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का रोमांचक फाइनल मुकाबला 15 मार्च 2025 को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया. इस महामुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर दूसरी बार WPL का खिताब अपने नाम किया. मुंबई इंडियंस की इस जीत के साथ पूरे स्टेडियम में जश्न का माहौल छा गया. हालांकि बीसीसीआई ने WPL 2025 की पुरस्कार राशि की आधिकारिक घोषणा नहीं की थी, लेकिन माना जा रहा है कि इनामी राशि पिछले सीज़न के समान ही रही. WPL Runner up Prize Money.

पिछले सीजन की तर्ज पर विजेता टीम को 6 करोड़ रुपये और उपविजेता टीम को 3 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी गई. यानी दिल्ली की हार के बावजूद उसको मालामाल किया गया. दिल्ली ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, लीग मैचों के दौरान उसने मुंबई को हराया था. लेकिन फाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा. 

ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के विजेता

टूर्नामेंट में व्यक्तिगत प्रदर्शन को भी सम्मानित किया गया. सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी को ऑरेंज कैप और सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज को पर्पल कैप से सम्मानित किया गया. इन पुरस्कारों के तहत दोनों खिलाड़ियों को 5-5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई.

मुंबई इंडियंस की इंग्लिश ऑलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट ने WPL 2025 में 9 पारियों में 493 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की. उन्होंने इस दौरान 5 अर्धशतक जड़े. रन बनाने के मामले में एलीस पेरी (372 रन) दूसरे स्थान पर रहीं. फाइनल में साइवर-ब्रंट ने 30 रन बनाए और 3 विकेट भी झटके.

मुंबई इंडियंस की स्टार गेंदबाज अमेलिया केर ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 में अपनी घातक गेंदबाजी से तहलका मचा दिया. न्यूजीलैंड की इस स्पिनर ने 10 मैचों में कुल 18 विकेट झटके, जिसके लिए उन्होंने 287 रन खर्च किए. उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें टूर्नामेंट की पर्पल कैप से सम्मानित किया गया.

WPL फाइनल मैच का हाल

मुंबई इंडियंस ने 149/7 का स्कोर खड़ा किया, जिसमें हरमनप्रीत कौर ने 66 रन और नेट साइवर-ब्रंट ने 30 रन बनाए. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 141/9 रन ही बना सकी. नेट साइवर-ब्रंट ने 30 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि अमेलिया केर ने 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए. मुंबई ने 8 रन से जीत दर्ज कर दूसरी बार खिताब जीता.

विराट कोहली T20I में संन्यास से करेंगे वापसी? इस शर्त पर कर सकते हैं कमबैक

Viral Video: जब बल्लेबाजी छोड़ बांग्लादेश के लिए ‘फील्डिंग’ करने लगे ऋषभ पंत, वीडियो देखेंगे तो छूटेगी हंसी का फव्वारा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >