WPL 2025 Points Table: स्किवेर ब्रंट का कहर, मुंबई ने यूपी को 8 विकेट से हराया, देखें टीमों का हाल

WPL 2025 Points Table: नेट स्किवेर ब्रंट और हीली मैथ्यूज के अर्धशतकों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग के मैच में बुधवार को यूपी वारियर्स को 8 विकेट से हरा दिया.

WPL 2025 Points Table: स्किवेर ब्रंट ने 18 रन देकर तीन विकेट लिये जिसके दम पर मुंबई इंडियंस ने यूपी वारियर्स को पहले बल्लेबाजी के लिये भेजकर 9 विकेट पर 142 रन ही बनाने दिये. इसके बाद इंग्लैंड की इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने 44 गेंद में नाबाद 75 रन बनाये जिसमें 13 चौके शामिल थे. उन्होंने दूसरे विकेट के लिये मैथ्यूज के साथ 82 गेंद में 133 रन भी जोड़े. मैथ्यूज ने 50 गेंद में 59 रन बनाये. मुंबई ने 17 ओवर में ही मैच जीत लिया.

मुंबई के गेंदबाजों का कहर, यूपी की टीम केवल 142 रन की बना पाई

मुंबई की पारी में मैथ्यूज को सोफी एक्सेलेटन ने शुरू ही में जीवनदान दिया. 7 डॉट गेंद खेलने के बाद यास्तिका भाटिया अपना विकेट दीप्ति शर्मा को गंवा बैठी. इसके बाद मैथ्यूज और स्किवेर ब्रंट ने पारी को संभाला जिन्होंने साइमा ठाकोर को लगातार तीन चौके जड़े. इसके साथ ही चिनेले हेनरी के एक ओवर में 13 रन निकाले. मैथ्यूज ने ग्रेस हैरिस को दो चौके और एक छक्का जड़कर 22 रन निकाले. इससे पहले हैरिस के 26 गेंद में 45 रन के बावजूद यूपी वारियर्स की टीम मध्यक्रम के नाकाम रहने के कारण नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम

प्वाइंट्स टेबल में मुंबई टॉप पर

लगातार तीसरी जीत के साथ मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में 6 अंक लेकर टॉप पर है जबकि यूपी वारियर्स चौथे स्थान पर बने हुए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 4 मैचों में दो जीत और दो हार के बाद 4 अंकों के साथ तीसरे, दिल्ली कैपिटल्स 5 मैचों में 3 जीत और दो हार के बाद 6 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है. प्वाइंट्स टेबल में गुजरात की टीम 4 मैचों में केवल एक जीत के बाद दो अंक लेकर सबसे आखिरी स्थान पर बनी हुई है.

टीममैचजीतहारअंक
मुंबई इंडियंस4316
दिल्ली कैपिटल्स5326
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु4224
यूपी वॉरियर्स5234
गुजरात जायंट्स4132

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >