यूपी वारियर्स के खिलाफ गलतियां सुधारने उतरेगा गुजरात जाएंट्स, जानें फ्री में कहां देख पाएंगे लाइव मैच

Gujrat Gaints vs UP Warriorz Live Streaming Details: WPL 2025 के उद्घाटन मैच में हार के बाद गुजरात जाएंट्स की टीम अगले मैच में अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करेगी. वहीं दीप्ति शर्मा की वारियर्स पहले मैच में कोई गलती नहीं करना चाहेगी. यूपी वारियर्स के खिलाफ 16 फरवरी को होने वाले मुकबले को कब और कहां देख पाएंगे साथ ही जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स.

Gujrat Gaints vs UP Warriorz Live Streaming Details: पहले मैच में करारी हार झेलने के बाद गुजरात जायंट्स को अगर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में वापसी करना चाहेगी. यूपी वारियर्स के खिलाफ रविवार को वडोदरा में होने वाले मैच में उसे गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में सुधार करना होगा. गुजरात जायंट्स के बल्लेबाजों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 202 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा था लेकिन उसके गेंदबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए और उसकी फील्डिंग भी अच्छी नहीं रही.

भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष को अगर पहली गेंद पर ही जीवनदान नहीं मिला होता तो इस मैच का परिणाम भिन्न हो सकता था. घोष ने इसका पूरा फायदा उठाकर 26 गेंद पर 64 रन की तूफानी पारी खेल कर मैच का पासा पलट दिया. गुजरात जायंट्स की तनुजा कंवर ने भी एलिसे पेरी का कैच टपका दिया था जब वह दो रन पर बल्लेबाजी कर रही थीं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने भी इसका पूरा फायदा उठाया और 34 गेंदों में 57 रन बनाकर बेंगलुरु की जीत में अहम भूमिका निभाई.

गुजरात जायंट्स के लिए उसके बल्लेबाजों का प्रदर्शन राहत की बात रही. उसकी तरफ से पूर्व कप्तान बेथ मूनी (56) और एशले गार्डनर (नाबाद 79) ने अर्धशतक लगाए. दूसरी तरफ यूपी वारियर्स एक नई कप्तान, भारत की दीप्ति शर्मा के नेतृत्व में मैदान पर उतरेगी क्योंकि उनकी नियमित कप्तान एलिसा हीली ने लगातार चोटों के कारण प्रतियोगिता से बाहर होने का विकल्प चुना है. दीप्ति सभी प्रारूपों में भारतीय टीम का अहम अंग हैं लेकिन इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने कभी भारत की कप्तानी नहीं की है. 

यूपी वॉरियर्स का मजबूत पक्ष स्पिन आक्रमण

यूपी वॉरियर्स का इस सत्र में सबसे मजबूत पक्ष उसका स्पिन आक्रमण माना जा रहा है. उसके पास अनुभवी स्पिनर दीप्ति के अलावा इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन जैसी धुरंधर स्पिनर भी है. इसके अलावा पिछले साल पांच टीमों की लीग में चौथे स्थान पर रहने वाली टीम ने ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग को भी अपनी टीम में शामिल किया है. वारियर्स के पास राजेश्वरी गायकवाड़ और गौहर सुल्ताना के रूप में अच्छी स्पिनर भी हैं. वहीं चमारी अटापट्टू और ग्रेस हैरिस उसके स्पिन आक्रमण में अन्य विकल्प हैं.

गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स (GG vs UPW) WPL 2025 कब शुरू होगा?

गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स डब्ल्यूपीएल 2025 रविवार (16 फरवरी) को शाम 7:30 बजे IST से शुरू होगा.

गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स (GG vs UPW) WPL 2025 कहाँ होगा?

गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स डब्ल्यूपीएल 2025 कोटम्बी स्टेडियम, वडोदरा स्टेडियम में होगा.

गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स (GG vs UPW) WPL 2025 का टीवी पर प्रसारण कहां होगा?

गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स WPL 2025 का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा

गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स (GG vs UPW) WPL 2025 का लाइव प्रसारण कहां होगा?

गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स WPL 2025 को जियो प्लस हॉटस्टार Jio+Hotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. आप इसे जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.

गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स दोनों टीमों का स्क्वॉड

गुजरात जायंट्स: एशले गार्डनर (कप्तान), भारती फुलमाली, लौरा वोल्वार्ड्ट, फोएबे लिचफील्ड, सिमरन शेख, डेनिएल गिब्सन, दयालन हेमलता, डींड्रा डॉटिन, हरलीन देयोल, सयाली सतघरे, तनुजा कंवर, बेथ मूनी (विकेटकीपर), काशवी गौतम, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह, प्रकाशिका नाइक, प्रिया मिश्रा, शबनम शकील.

यूपी वारियर्स: दीप्ति शर्मा (कप्तान), अरुशी गोयल, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, वृंदा दिनेश, चमारी अटापट्टू, चिनेले हेनरी, ग्रेस हैरिस, क्रांति गौड़, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्राथ, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अलाना किंग, अंजलि सरवानी, गौहर सुल्ताना, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकोर.

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा.

इसे भी पढ़ें: विराट कोहली बनाम रोहित शर्मा, कैसा रहा दोनों का एक दूसरे की कप्तानी में रिकॉर्ड

इसे भी पढ़ें: Champions Trophy के ग्रुप ए में भारत के खिलाफ टीमों की क्या है ताकत और कमजोरी, देखें फुल SWOT एनालिसिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >