WPL 2024 RCB vs DC: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीता, दिल्ली की पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग 11

WPL 2024 RCB vs DC: महिला प्रीमियर लीग 2024 के 7वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने टॉस जीत लिया और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टॉस हारकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी. बैंगलोर और दिल्ली के बीच मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला […]

WPL 2024 RCB vs DC: महिला प्रीमियर लीग 2024 के 7वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने टॉस जीत लिया और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टॉस हारकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी. बैंगलोर और दिल्ली के बीच मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

दिल्ली कैपिटल्स महिला (प्लेइंग इलेवन)

मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, मारिजैन कप्प, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया (विकेट कीपर), राधा यादव, शिखा पांडे.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला (प्लेइंग इलेवन)

स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, नादिन डी क्लार्क, ऋचा घोष (विकेट कीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनक्स, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, आशा सोभना, रेणुका ठाकुर सिंह.

लगातार दो मैच जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन

महिला प्रीमियर लीग 2024 में अबतक खेले गए मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अपने दोनों मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. बैंगलोर के चार अंक हैं. जबकि दिल्ली की टीम को दो मैचों में एक में हार और एक में जीत मिली है. दिल्ली के दो अंक हैं और टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. मुंबई की टीम 3 मैचों में दो जीत और एक हार के बाद 4 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है. दिल्ली की टीम को पहले मुकाबले में मुंबई से हार का सामना करना पड़ा था. मुंबई ने दिल्ली को 4 विकेट से हराया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >