RCB vs GG WPL Live Score: गुजरात जायंट्स ने दर्ज की पहली जीत, आरसीबी को 11 रन से हराया

WPL 2023, Royal Challengers Banglore vs Gujarat Giants: महिला प्रीमियर लीग के छठे मुकाबले में आज (8 मार्च) गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 11रन से हरा दिया है. गुजरात टाइटंस ने यह पहली जीत दर्ज की है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के बेब्रोन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और आरसीबी को जीत के लिए 202 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में आरसीबी 190 रन ही बना सकी. गुजरात ने अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस से गंवाया था. आरसीबी को जीत के लिए अब भी अगले मैच का इंतजार करना होगा.

Live Updates
4:45 AM. 9 Mar 23 11:15 PM. 8 Mar

गुजरात ने आरसीबी को 11 रन से हराया

गुजरात जायंट्स ने आरसीबी को 11 रन से हराया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने आरसीबी ओ 202 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में आरसीबी की टीम 190 रन ही बना सकी.

4:45 AM. 9 Mar 23 11:15 PM. 8 Mar

आरसीबी को पांचवां झटका, कनिका अहूजा आउट

आरसीबी को पांचवां झटका लगा है. कनिका अहूजा आउट हो गयी हैं.

4:45 AM. 9 Mar 23 11:15 PM. 8 Mar

आरसीबी को चौथा झटका, सोफी डिवाइन आउट

सोफी डिवाइन अर्धशतक जड़कर आउट हो गयी हैं. आरसीबी को चौथा झटका लगा है. आरसीबी को जीत के लिए अब भी 22 गेंद पर 61 रनों की जरूरत है.

4:45 AM. 9 Mar 23 11:15 PM. 8 Mar

आरसीबी को तीसरा झटका, ऋचा घोष आउट

ऋचा घोष 10 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. आरसीबी को तीसरा झटका लगा है. उनकी जगह बल्लेबाजी करने हीदर नाइट क्रीज पर आयी हैं.

4:45 AM. 9 Mar 23 11:15 PM. 8 Mar

सोफी डिवाइन ने जड़ा अर्धशतक

सोफी डिवाइन ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने 36 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया.

4:45 AM. 9 Mar 23 11:15 PM. 8 Mar

आरसीबी को दूसरा झटका, एलिसा पेरी आउट

आरसीबी को दूसरा झटका लगा है. एलिसा पेरी 32 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. पेरी जबर्दस्त फॉर्म में दिख रही थीं. उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाये.

मुख्य बातें

WPL 2023, Royal Challengers Banglore vs Gujarat Giants: महिला प्रीमियर लीग के छठे मुकाबले में आज (8 मार्च) गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 11रन से हरा दिया है. गुजरात टाइटंस ने यह पहली जीत दर्ज की है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के बेब्रोन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और आरसीबी को जीत के लिए 202 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में आरसीबी 190 रन ही बना सकी. गुजरात ने अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस से गंवाया था. आरसीबी को जीत के लिए अब भी अगले मैच का इंतजार करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >