WPL 2023, DC vs UP: दिल्ली ने यूपी को 42 रनों से रौंदा, मैक्ग्रा की पारी पर फिरा पानी

WPL 2023, DC vs UP: महिला प्रीमियर लीग में आज पांचवा मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच होगा. दोनों ही टीमें इस समय कमाल की फॉर्म में हैं. एक ओर दिल्ली की टीम ने पहले मुकाबले में आरसीबी को करारी मात दी थी. तो वहीं यूपी वॉरियर्स ने पहले मैच में रोमांचक तरीके से गुजरात को पटखनी दी थी. आज होने वाले मैच में दोनों टीमें अपनी जीत के लय को बरकरार रखने उतरेगी. मैच से जुड़ी लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहे prabhatkhabar.com के साथ.

4:36 AM. 8 Mar 23 4:36 AM. 8 Mar

दिल्ली को मिली दूसरी जीत, यूपी को हराया 

दिल्ली ने यूपी वॉरियर्स को 42 रनों से हरा दिया. यूपी की ओर से ताहिला मैक्ग्रा ने शानदार बैटिंग की हालांकि वह टीम को जीता नहीं सकीं. आपको बता दें कि इस मैच में दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने 70 रन बनाएं थे.

4:36 AM. 8 Mar 23 4:36 AM. 8 Mar

बड़ी जीत की ओर दिल्ली कैपिटल्स

यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. 16 ओवर की समाप्ति तक यूपी की टीम सिर्फ 113 रन ही बना सकी है.

4:03 AM. 8 Mar 23 4:03 AM. 8 Mar

यूपी को लगा तीसरा झटका, दीप्ति शर्मा आउट

11वें ओवर की पहली गेंद पर यूपी को एक और बड़ा झटका लग गया है. दीप्ति शर्मा 12 रन बनाकर शिखा पांडे की गेंद पर आउट हो गई.

3:31 AM. 8 Mar 23 3:31 AM. 8 Mar

यूपी को लगा तीसरा झटका, श्वेता शेरावत आउट

दिल्ली के खिलाफ यूपी वॉरियर्स टीम का टॉप आर्डर पूरी तरह से फेल हो गया है. टीम को तीसरा झटका श्वेता शेरावत के रूप में लगा है.

3:31 AM. 8 Mar 23 3:31 AM. 8 Mar

यूपी को लगा दूसरा झटका, किरण लौटीं पवेलियन

यूपी वॉरियर्स की टीम दिल्ली के खिलाफ मुश्किल में नजर आ रही हैं. टीम को दूसरा झटका किरण नवगिरे (2) रन बनाकर आउट हो गई हैं.

3:31 AM. 8 Mar 23 3:31 AM. 8 Mar

यूपी को लगा पहला झटका, एलिसा हीली आउट

दिल्ली के खिलाफ 212 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी को बड़ा झटका लगा है. टीम की कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज एलिसा हीली 24 रन बनाकर आउट हो गई हैं.

3:31 AM. 8 Mar 23 3:31 AM. 8 Mar

दिल्ली ने यूपी को दिया 212 रनों का बड़ा टारगेट

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स को 212 रनों का बड़ा टारगेट दिया है. दिल्ली की ओर से कप्तान मेग लैनिंग ने 70 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं अंत के ओवर्स में जोनसान ने 20 गेंदों में ताबड़तोड़ 42 रन बनाएं.

2:33 AM. 8 Mar 23 2:33 AM. 8 Mar

दिल्ली कैपिटल्स को लगा चौथा झटका

दिल्ली कैपिटल्स को चौता झटका लगा है. टीम के लिए तेजी से रन बना रही एलिस कैप्सी शबनम इस्माइल की गेंद पर आउट हो गई.

2:33 AM. 8 Mar 23 2:33 AM. 8 Mar

दिल्ली को लगा तीसरा झटका, अर्धशतक लगाकर लैनिंग आउट

दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका लग गया है. टीम की कप्तान और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहीं मेग लैनिंग 42 गेंद पर शानदार 70 रन बनाकर आउट हो गईं.

2:08 AM. 8 Mar 23 2:08 AM. 8 Mar

दिल्ली को लगा दूसरा झटका, कैप आउट

पारी के 10.2 ओवर पर दिल्ली को दूसरा झटका लग गया है. स्टार बल्लेबाज मरीजाने कैप 16 रन बनाकर एक्लेस्टोन की गेंद पर आउट हो गई. जेमिमा रोड्रिग्स क्रीज पर आईं.

1:50 AM. 8 Mar 23 1:50 AM. 8 Mar

बारिश के कारण रूका मैच

मुंबई में अचानक आई बारिश के कारण मैच रोक दिया गया है.

1:50 AM. 8 Mar 23 1:50 AM. 8 Mar

दिल्ली को लगा पहला झटका, शेफाली आउट

दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका लग चुका है. पारी के 6.3 ओवर पर शेफली वर्मा 17 रन बनाकर आउट हुई. उन्हें तहिला मैग्राज ने आउट किया.

1:22 AM. 8 Mar 23 1:22 AM. 8 Mar

मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा ने दिल्ली को दिलाई सधी शुरुआत

यूपी वॉरियर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को शानदार शुरुआत मिली है. दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं.

1:22 AM. 8 Mar 23 1:22 AM. 8 Mar

दिल्ली की बल्लेबाजी हुई शुरू, लैनिंग और शेफाली क्रीज पर

यूपी वॉरियर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. दिल्ली की ओर से कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा की जोड़ी क्रीज पर उतर गई है.

1:22 AM. 8 Mar 23 1:22 AM. 8 Mar

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स – मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, मारिजैन कप्प, जेमिमाह रोड्रिग्स, एलिस कैपसी, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, तारा नॉरिस.

गुजरात जाएंट्स – एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, किरण नवगिरे, ताहलिया मैकग्राथ, दीप्ति शर्मा, सिमरन शेख, देविका वैद्य, सोफी एक्लेस्टोन, शबनम इस्माइल, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़.

1:22 AM. 8 Mar 23 1:22 AM. 8 Mar

यूपी वॉरियर्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

महिला प्रीमियर लीग के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीत लिया है. यूपी की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

11:31 PM. 7 Mar 23 11:31 PM. 7 Mar

मेग लैनिंग और शेफाली रहेंगी सबसे बड़ा चैलेंज

यूपी वॉरियर्स के लिए इस मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा कड़ी चुनौती पेश करेंगी. दोनों इस समय कमाल की फॉर्म में हैं. ऐसे में यूपी के लिए उनसे निपटना आसान काम नहीं होगा.

मुख्य बातें

WPL 2023, DC vs UP: महिला प्रीमियर लीग में आज पांचवा मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच होगा. दोनों ही टीमें इस समय कमाल की फॉर्म में हैं. एक ओर दिल्ली की टीम ने पहले मुकाबले में आरसीबी को करारी मात दी थी. तो वहीं यूपी वॉरियर्स ने पहले मैच में रोमांचक तरीके से गुजरात को पटखनी दी थी. आज होने वाले मैच में दोनों टीमें अपनी जीत के लय को बरकरार रखने उतरेगी. मैच से जुड़ी लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहे prabhatkhabar.com के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >