World Cup 2023 Points Table: दो मुकाबले खत्म होने के बाद कैसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल, कौन है आगे

Points Table वर्ल्ड कप 2023 के ओपनिंग मैच में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हुईं. जिसमें न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की. इसके साथ ही प्वाइंट्स न्यूजीलैंड ने टेबल में +2.149 नेट रन रेट के आधार पर 2 अंक लेकर टॉप पर जगह बना लिया.

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023 Points Table) में अबतक दो मुकाबले पूरे हो चुके हैं. जिसमें पहले मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराया, तो दूसरे मैच में पाकिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को शिकस्त दी. दो मुकाबले पूरे होने के बाद प्वाइंट्स टेबल में आंकड़े तेजी से बदलने लगे हैं.

इंग्लैंड को रौंदकर न्यूजीलैंड प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर

वर्ल्ड कप 2023 के ओपनिंग मैच में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हुईं. जिसमें न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की. इसके साथ ही प्वाइंट्स न्यूजीलैंड ने टेबल में +2.149 नेट रन रेट के आधार पर 2 अंक लेकर टॉप पर जगह बना लिया. जबकि गत वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इंग्लैंड -2.149 नेट रन रेट के आधार पर सबसे नीचे पहुंच गई है. दरअसल पांच अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में बाएं हाथ के बल्लेबाजों डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र के आकर्षक शतक तथा इन दोनों के बीच रिकॉर्ड साझेदारी से न्यूजीलैंड ने विश्व कप के उद्घाटन मैच में इंग्लैंड को 82 गेंद शेष रहते हुए नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर अपने अभियान का शानदार आगाज करने के साथ ही 2019 के फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता किया. कप्तान केन विलियमसन के बिना खेल रहे न्यूजीलैंड के सामने 283 रन का लक्ष्य था जो उसने 36.2 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर दिया.

नीदरलैंड को हराकर पाकिस्तान प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर

नीदरलैंड को हराकर पाकिस्तान प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. पाक टीम के +1.620 नेट रन रेट के आधार पर दो प्वाइंट हो गए हैं. जबकि नीदरलैंड की टीम -1.620 नेट रन रेट के आधार पर शून्य अंकों के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गई है. शनिवार को खेले गए मैच में मोहम्मद रिजवान (75 गेंद में 68 रन) और सऊद शकील (52 गेंद में 68 रन) की चौथे विकेट के लिए 117 गेंद में 120 रन की साझेदारी के बाद हारिस राउफ (43 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन से पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 81 रन से शिकस्त दी. इसके साथ ही पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में अपने अभियान का शानदार तरीके से आगाज किया.

Also Read: World Cup 2023: वर्ल्ड कप में कई रिकॉर्ड्स दांव पर, रोहित शर्मा सहित ये स्टार खिलाड़ी रचेंगे इतिहास

नीदरलैंड की ओर से बास डलीडे ने किया शानदार प्रदर्शन

नीदरलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बास डलीडे ने गेंद (62 रन पर चार विकेट) और बल्ले (68 गेंद में 67 रन) से कमाल किया लेकिन उन्हें विक्रमजीत सिंह (67 गेंद में 52 रन) के अलावा टीम के किसी अन्य खिलाड़ी का साथ नहीं मिला. डलीडे ने अपनी मध्यम गति की गेंदबाजी से चार विकेट चटकाए पाकिस्तान की टीम 49 ओवर में 286 रन पर आउट हो गयी. लक्ष्य का पीछा करते हुए डलीडे ने विक्रमजीत सिंह ने तीसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी कर नीदरलैंड की उम्मीदों को बनाये रखा था लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद पारी बिखर गयी और पूरी टीम 41 ओवर में 205 रन पर आउट हो गयी. इस साझेदारी के टूटने के बाद राउफ ने मैच के 27वें ओवर में अनिल तेजा (पांच) और स्कॉट एडवर्ड्स (शून्य) को आउट किया. शाहीन शाह अफरीदी ने साकिब जुल्फिकार को पगबाधा किया जबकि वामहस्त स्पिनर मोहम्मद नवाज ने डलीडे को बोल्ड कर नीदरलैंड की उम्मीदें खत्म कर दी. आलोचनाओं से घिरे उप-कप्तान शादाब खान ने भी अच्छी गेंदबाजी की.

विक्रमजीत ने भी किया शानदार प्रदर्शन

विक्रमजीत ने पावरप्ले में शाहीन के खिलाफ प्रभावी बल्लेबाजी करते हुए तीन चौके लगाए. डलीडे ने नवाज की स्पिन लेती गेंद को दर्शकों के पास भेजा. पाकिस्तान की टीम ने शुरुआती ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाजों और कप्तान बाबर आजम का विकेट गंवा दिया था. डलीडे ने बीच के ओवरों में विकेट चटकाये तो वहीं ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त (48 रन पर एक विकेट) और कोलिन ऐकरमैन (39 रन पर दो विकेट) ने हैदराबाद में स्पिनरों की मददगार पिच का फायदा उठाया. नीदरलैंड की टीम 12 साल के बाद विश्व कप में हिस्सा ले रही है. टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ आठ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया. दत्त ने लोगन वैन बीक के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की और पाकिस्तान ने 10वें ओवर तक फखर जमां (12), बाबर (पांच) और इमाम उल हक (15) के विकेट गंवा दिये. वैन बीक ने फखर जबकि ऐकरमैन ने बाबर को चलता किया. पॉल वैन मीकरान ने अपनी पहली गेंद पर इमाम को आउट किया. रिजवान ने और सऊद ने मैच में पाकिस्तान की वापसी करायी लेकिन दत्त ने तेजी से बल्लेबाजी कर रहे सऊद को आउट कर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया. सऊद ने अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया. डलीडे ने इसके बाद रिजवान को बोल्ड किया. नवाज (39) और शादाब (39) ने सातवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी कर टीम को 250 रन के पार पहुंचाया. पाकिस्तान की टीम 300 रन की ओर बढ़ रही थी लेकिन डलीडे ने लगातार गेंदों पर शादाब और हसन अली (शून्य) को आउट कर रनगति पर रोक लगायी. पाकिस्तान की टीम अपने कोटे के पूरे 50 ओवर नहीं खेल पायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >