World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट टीम 27 सितंबर को भारत के लिए होगी रवाना, भारतीय वीजा जारी

आईसीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, पाकिस्तान को वीजा जारी किया जा चुका है. वीजा जारी होने को लेकर हालांकि पाकिस्तानी खेमे में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. पीसीबी के प्रवक्ता उमर फारूक ने कहा, वीजा मंजूरी को लेकर हमें अभी तक भारतीय उच्चायोग से फोन नहीं आया है.

भारत में होने वाले आईसीसी विश्व कप 2023 में हिस्सा ले रही पाकिस्तानी टीम को भारतीय वीजा जारी कर दिया गया है. जिसके बाद बाबर आजम की अगुआई वाली टीम 27 सितंबर को भारत के लिए रवाना होगी. यह जानकारी आईसीसी की ओर से दी गई है.

पाकिस्तानी टीम को भारत यात्रा के लिए 48 घंटे से कम समय में वीजा मंजूरी मिली

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा राष्ट्रीय टीम की हैदराबाद यात्रा में देरी पर वैश्विक संस्था के साथ गंभीर चिंता जताए जाने के कुछ घंटों बाद आईसीसी ने वीजा जारी होने की पुष्टि की. पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा लेने के लिए 27 सितंबर को तड़के भारत के लिए रवाना होगी. टीम को निर्धारित यात्रा से 48 घंटे से भी कम समय पहले वीजा मंजूरी मिल गई.

वीजा को लेकर पाकिस्तानी खेमे में अब भी असमंजस की स्थिति बनी

आईसीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, पाकिस्तान को वीजा जारी किया जा चुका है. वीजा जारी होने को लेकर हालांकि पाकिस्तानी खेमे में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. पीसीबी के प्रवक्ता उमर फारूक ने कहा, वीजा मंजूरी को लेकर हमें अभी तक भारतीय उच्चायोग से फोन नहीं आया है. हमारी टीम के सदस्य वहां मौजूद हैं. आईसीसी ने वीजा जारी होने की पुष्टि उस समय कि जब पीसीबी ने आईसीसी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ज्योफ एलार्डिस को संबोधित पत्र में दावा किया कि इसमें देरी से टीम की तैयारी प्रभावित हो रही हैं.

Also Read: World Cup 2023: क्रिकेट विश्व कप के स्वागत के लिए असली फूलों की कालीन, जानें किसने किया है तैयार

29 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला अभ्यास मैच खेलेगी पाकिस्तानी की टीम

पाकिस्तान को अभ्यास मैच के लिए 27 सितंबर को हैदराबाद पहुंचने से पहले दुबई में दो दिवसीय ‘टीम बॉन्डिंग’ सत्र आयोजित करना था. भारतीय वीजा पर अनिश्चितता के कारण दुबई के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है. बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम हैदराबाद में दो अभ्यास मैच के बाद विश्व कप के इतने ही मुकाबले खेलेगी. टीम को 29 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला अभ्यास मैच खेलना है.

Also Read: World Cup 2023: वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा बार ‘जीरो’ पर आउट होने वाले टॉप-5 प्लेयर, देखें लिस्ट

पाकिस्तान की टीम आखिरी बार 2016 में आई थी भारतीय दौरे पर

पाकिस्तान की टीम ने भारत में आखिरी बार 2016 टी20 विश्व कप में हिस्सा लिया था. दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव के कारण क्रिकेट टीमें एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंटों में ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हैं.

वीजा में देरी से पाकिस्तान टीम की तैयारी प्रभावित

विश्व कप के लिए टीम की तैयारी का सवाल है, वीजा में देरी के कारण झटका लगा है. अभ्यास मैच में चार दिन से भी कम समय बचा है और खिलाड़ी अनिश्चितता की स्थिति में हैं. पाकिस्तान के खेल से जुड़े वीजा आवेदकों को तीन मंत्रालयों (गृह, विदेश और खेल) से मंजूरी की आवश्यकता होती है.

Also Read: रैंकिंग कोई मायने नहीं रखती, वर्ल्ड कप 2023 से पहले गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को दिया यह संदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >