विश्व कप 2023 : डिज्नी-हॉटस्टार पर 5.9 करोड़ दर्शकों ने देखा भारत-ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मैच

World Cup 2023 5.9 crore viewers watched India-Australia final match on Disney Hotstar डिज्नी-हॉटस्टार के मुताबिक, इस रिकॉर्ड के साथ ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच में बना 5.3 करोड़ दर्शकों का रिकॉर्ड भी टूट गया.

World Cup 2023 5.9 crore viewers watched India-Australia final match on Disney Hotstar – भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को खेले गए एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल मैच को डिज्नी-हॉटस्टार पर रिकॉर्ड 5.9 करोड़ दर्शकों ने देखा. ओटीटी प्लैटफॉर्म ने यह जानकारी दी.

डिज्नी-हॉटस्टार के मुताबिक, इस विश्व कप रिकॉर्ड के साथ ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच में बना 5.3 करोड़ दर्शकों का रिकॉर्ड भी टूट गया. ओटीटी प्लैटफॉर्म ने एक बयान में कहा, डिज्नी-हॉटस्टार पर फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान दर्शकों की सबसे अधिक संख्या लगभग 5.9 करोड़ दर्ज की गई.

Also Read: Jio, Airtel से भी सस्ता इंटरनेट देंगे Elon Musk, Starlink की जल्द होगी भारत में एंट्री

डिज्नी-हॉटस्टार इंडिया के प्रमुख साजिथ शिवानंदन ने कहा, डिज्नी-हॉटस्टार पर 5.9 करोड़ दर्शकों ने फाइनल मैच देखा, जिसने सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के अटूट समर्थन ने हमें लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग में नयी ऊंचाइयां छूने के लिए लगातार प्रेरित किया है.

डिज्नी-हॉटस्टार के मुताबिक, इस रिकॉर्ड के साथ ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच में बना 5.3 करोड़ दर्शकों का रिकॉर्ड भी टूट गया. पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व कप प्रतियोगिता में भारत बनाम पाकिस्तान के लीग मैच में 3.5 करोड़ दर्शकों ने लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए मैच देखा था.

Also Read: Google India ने बताया, 2003 और 2023 विश्व कप फाइनल में क्या था सेम-टू-सेम

वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों बड़ी हार मिली है. रन को चेज करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच को लेकर फैन्स के बीच काफी समय से क्रेज था, लेकिन भारत की कमजोर बल्लेबाजी ने फैंस को निराश किया. हालांकि इसके बाद भारतीय दर्शकों को टीम इंडिया के बल्लेबाजों से उम्मीद थी, लेकिन अफसोस भारतीय गेंदबाज भी कुछ खास नहीं कर पाए.

मालूम हो कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला मजेदार और दिलचस्प रहा. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. और टीम इंडिया ने 50 ओवर के मैच में 240 रन बनाये और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य दिया. मैच में केएल राहुल ने सबसे अधिक 66 रन बनाये. विराट कोहली ने भी 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.

Also Read: IND vs AUS World Cup Final का खुमार Google पर भी छाया, स्पेशल Doodle बनाकर खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

वर्ल्ड कप 2023 में भारत की हार के बाद क्रिकेट प्रेमियों का दिल टूट गया है. इस हार पर देश की कई हस्तियां भी अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं. विश्व कप 2023 में भारत की हार के बाद फिल्मी सितारों की भी प्रतिक्रियाएं आयीं हैं. उन्होंने इस हार के लिए दुख जताया है. अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, काजोल, शाहरुख खान, सुनील शेट्टी और रणवीर सिंह जैसे सितारों की प्रतिक्रिया अब तक आई है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार विश्व कप का मुकाबला अपने नाम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >