Women's WC, IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को 155 रनों से रौंदा, दर्ज की दूसरी बड़ी जीत

Ind vs WI LIVE Cricket Score: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के 10वें मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड को 155 रनों से हरा दिया है. वर्ल्ड कप में भारत की यह दूसरी बड़ी जीत है. पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 170 रनों से हराया था. न्यूजीलैंड के हाथों भारत को हार का सामना करना पड़ा था.

Live Updates
1:26 PM. 12 Mar 22 1:26 PM. 12 Mar

भारत ने वेस्टइंडीज को 155 रनों से हराया

भारत ने वेस्टइंडीज को आज 155 रनों से हरा दिया है. वर्ल्ड कप में यह भारत की दूसरी जीत है. तीन मैचों में भारत ने दो में जीत दर्ज की है. पाकिस्तान को पहले मुकाबले में भारत ने 170 रनों से हराया था. भारत न्यूजीलैंड से हार गया था.

1:26 PM. 12 Mar 22 1:26 PM. 12 Mar

वेस्टइंडीज को आठवां झटका

वेस्टइंडीज को आठवां झटका लगा है. अनिसा मोहम्मद आउट हो गयी हैं. न्यूजीलैंड को 158 रन पर आठवां झटका लगा है. भारत जीत से अब केवल दो विकेट दूर है.

1:26 PM. 12 Mar 22 1:26 PM. 12 Mar

वेस्टइंडीज के 150 रन पूरे

वेस्टइंडीज के 150 रन पूरे हो गये हैं. 37 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 7 विकेट पर 155 रन है.

1:26 PM. 12 Mar 22 1:26 PM. 12 Mar

वेस्टइंडीज के पांच बल्लेबाज आउट

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज आउट हो गये हैं. 23 ओवर की समाप्ति पर वेस्टइंडीज की टीम 130 का आंकड़ा पार गयी है. जीत का लक्ष्य बड़ा है. ऐसे में भारत जीत की ओर आगे बढ़ता दिख रहा है.

1:26 PM. 12 Mar 22 1:26 PM. 12 Mar

वेस्टइंडीज की पारी शुरू

वेस्टइंडीज की पारी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज डिएंड्रा डॉटिन और हेले मैथ्यूज क्रीज पर मौजूद हैं.

1:26 PM. 12 Mar 22 1:26 PM. 12 Mar

भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 318 रनों का लक्ष्य

स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के शानदार शतक से भारत ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए 318 रनों का लक्ष्य दिया है. कप्तान मिताली राज का बल्ला आज भी खामोश रहा और वह केवल 5 रन बनाकर आउट हुए.

10:02 AM. 12 Mar 22 10:02 AM. 12 Mar

हरमनप्रीत कौर आउट

हरमनप्रीत कौर आउट हो गईं हैं. वह शतक जड़कर पवेलियन लौटीं.

10:02 AM. 12 Mar 22 10:02 AM. 12 Mar

पूजा वस्त्राकर आउट

पूजा वस्त्राकर आउट होकर पवेलियन लौट गईं हैं.

10:02 AM. 12 Mar 22 10:02 AM. 12 Mar

रिचा घोष आउट

रिचा घोष आउट हो गईं हैं. उन्हें रन आउट किया गया. रिचा घोष ने 10 गेंद खेलकर पांच रन बनाये थे. रिचा घोष के आउट होने के बाद पूजा वस्त्राकर मैदान में आईं हैं.

10:02 AM. 12 Mar 22 10:02 AM. 12 Mar

हरमनप्रीत कौर ने जड़ा शतक

हरमनप्रीत कौर ने भी शतक जड़ दिया है. अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 2 छक्‍के जड़े. अपना शतक हरमनप्रीत ने 100 गेंद खेलकर पूरा किया. उनके साथ दूसरी छोर पर उनका साथ रिचा घोष दे रहीं हैं.

10:02 AM. 12 Mar 22 10:02 AM. 12 Mar

स्मृति मंधाना आउट

शतक जड़कर स्मृति मंधाना आउट हो गईं हैं. मंधाना के बाद बल्‍लेबाजी करने रिचा घोष मैदान में आईं हैं.

9:25 AM. 12 Mar 22 9:25 AM. 12 Mar

मंधाना का शतक

स्मृति मंधाना ने अपना शतक चौके के साथ पूरा कर लिया है. मंधाना इस समय 117 गेंद पर 119 रन बनाकर खेल रही है. दूसरी छोर से हरमनप्रीत कौर भी शतक के बेहद करीब हैं. उन्होंने 86 गेंद पर 80 रन बना लिए हैं.

9:25 AM. 12 Mar 22 9:25 AM. 12 Mar

मंधाना के बाद हरमनप्रीत का अर्धशतक

स्मृति मंधाना के बाद हरमनप्रीत कौर ने भी अर्धशतक जड़ दिया है. हरमनप्रीत ने 75 गेंद में 7 चौकों की मदद से 65 रन बना लिए हैं. वहीं मंधान ने 80 का स्कोर पार कर लिया है.

8:37 AM. 12 Mar 22 8:37 AM. 12 Mar

मंधाना की शानदार पारी, जमाया अर्धशतक

स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. 68 गेंदों में 6 चौकों की मदद से इस समय 58 रन बनाकर क्रीज पर जमी हुई हैं. जबकि हरमनप्रीत कौर उनका अच्छा साथ दे रही हैं. भारत ने 27 ओवर में तीन विकेट खोकर 143 रन बना लिया है.

8:37 AM. 12 Mar 22 8:37 AM. 12 Mar

20 ओवर में भारत के 100 रन पूरे

भारत ने अपना 100 रन 20 ओवर में पूरा किया. जिसमें भारत को तीन विकेट का नुकसान उठाना पड़ा. इस समय मंधाना और कौर बल्लेबाजी कर रही हैं.

8:37 AM. 12 Mar 22 8:37 AM. 12 Mar

भारत को तीसरा झटका, दीप्ति शर्मा आउट

भारतीय टीम को 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. दीप्ति शर्मा ने एक बार फिर से निराश किया और 21 गेंदों में दो चौकों की मदद से केवल 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गयीं.

8:37 AM. 12 Mar 22 8:37 AM. 12 Mar

भारत को दूसरा झटका, मिताली राज 5 रन पर आउट

मजबूत शुरुआत के बाद एक बार फिर से भारतीय टीम परेशानी में घिरती नजर आ रही है. 10वें ओवर में टीम को दूसरा झटका लगा. कप्तान मिताली राज 11 गेेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 1 चौके की मदद से केवल 5 रन बनाकर आउट हो गयीं.

8:37 AM. 12 Mar 22 8:37 AM. 12 Mar

भारत को पहला झटका, भाटिया 31 रन पर आउट

भारत को 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर पहला झटका लगा है. सलामी बल्लेबात यास्तिका भाटिया 21 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 31 रन बनाकर शकीरा सेलमैन की गेंद पर आउट हुईं. उनकी जगह लेने के लिए क्रीज पर उतरी हैं कप्तान मिताली राज.

8:37 AM. 12 Mar 22 8:37 AM. 12 Mar

5 ओवर में भारत का स्कोर 41 रन

भाटिया और मंधाना की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 5 ओवर में 41 रन बना लिया है. जिसमें भाटिया ने 6 चौकों की मदद से 29 रन बनाये हैं.

8:37 AM. 12 Mar 22 8:37 AM. 12 Mar

भाटिया की तूफानी बैटिंग, भारत की अच्छी शुरू

भारतीय सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया इस समय तूफानी बल्लेबाजी कर रही हैं. उन्होंने भारतीय पारी के दूसरे ओवर में चिनेल हेनरी को तीन चौका जमाया और दूसरे ओवर में 15 रन जोड़े.

8:37 AM. 12 Mar 22 8:37 AM. 12 Mar

यास्तिका भाटिया और स्मृति मंधाना ने पारी की शुरुआत की

टॉस जीतकर भारतीय टीम इस समय पहले बल्लेबाजी कर रही है. यास्तिका भाटिया और स्मृति मंधाना इस समय क्रीज पर हैं. दोनों ने पारी की शुरुआत की है. पहले ओवर में भाटिया के शानदार चौके की मदद से भारत ने 6 रन का स्कोर बनाया.

8:37 AM. 12 Mar 22 8:37 AM. 12 Mar

प्वाइंट टेबल में पांचवें नंबर टीम इंडिया

प्वाइंट टेबल में इस समय भारतीय टीम पांचवें नंबर पर है. जिसमें भारत ने एक मैच में जीत दर्ज की है, तो दूसरे में हार का सामना करना पड़ा है. भारत के अभी दो अंक हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने दोनों मैच जीतकर टॉप पर मौजूद है. वेस्टइंडीज की टीम भी अपने दोनों मैच जीतकर चौथे स्थान पर बनी हुई है. प्वाइंट टेबल में पाकिस्तान अपने दोनों मैच हारकर सबसे आखिरी स्थान पर मौजूद है.

8:37 AM. 12 Mar 22 8:37 AM. 12 Mar

दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं

भारत और वेस्टइंडीज की टीम ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. न्यूजीलैंड से हार के बावजूद कप्तान मिताली राज ने टीम को कोई बदलाव नहीं किया है. जबकि वेस्टइंडीज ने अपनी विजयी टीम को बरकरार रखा है. वेस्टइंडीज ने पिछले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को 7 रन से हराया था.

8:37 AM. 12 Mar 22 8:37 AM. 12 Mar

न्यूजीलैंड के खिलाफ हरमनप्रीत कौर ने जमाया था अर्धशतक, आज भी टीम को बड़ी उम्मीद

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की एक मात्र खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर मजबूती के साथ लड़ी थीं. उन्होंने 63 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से शानदार 71 रन बनाये थे. कप्तान मिताली राज ने 56 गेंदों में 1 चौके की मदद से 31 रन की पारी खेली थी.

8:37 AM. 12 Mar 22 8:37 AM. 12 Mar

वेस्टइंडीज की टीम

डिएंड्रा डॉटिन, हेले मैथ्यूज, किसिया नाइट, स्टेफनी टेलर (कप्तान), शेमेन कैंपबेल, चेडियन नेशन, चिनेल हेनरी, आलिया एलेने, शमिलिया कॉनेल, अनीसा मोहम्मद (उप-कप्तान) और शकीरा सेलमैन.

8:37 AM. 12 Mar 22 8:37 AM. 12 Mar

भारत महिला प्लेइंग इलेवन

यास्तिका भाटिया, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह और राजेश्वरी गायकवाड़.

8:37 AM. 12 Mar 22 8:37 AM. 12 Mar

भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर कप्तान मिताली राज ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

8:37 AM. 12 Mar 22 8:37 AM. 12 Mar

भारत की टॉप और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी परेशानी की सबब

भारत की असफलता की बड़ी वजह टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर का निराशाजनक प्रदर्शन रहा है. ओपनिंग जोड़ी शुरुआती मजबूती टीम को नहीं दे पा रही है. उसके बाद भी मिडिल ऑर्डर पर आने वाले बल्लेबाज भी टीम को स्थिरता नहीं दे पा रहे. जिससे निचले क्रम पर भारी दबाव बन रहा है. मिताली राज ने बल्लेबाजी को लेकर चिंता जाहिर कर चुकी हैं.

8:37 AM. 12 Mar 22 8:37 AM. 12 Mar

न्यूजीलैंड ने भारत को 62 रन से हराया

पिछले मुकाबले में भारत को न्यूजीलैंड की टीम से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. भारत को न्यूजीलैंड की टीम ने 62 रनों से हराया था. जिसमें कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 260 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था. लेकिन जवाब में भारतीय टीम 46.4 ओवर में ही केवल 198 रन नबाकर ऑल आउट हो गयी.

8:37 AM. 12 Mar 22 8:37 AM. 12 Mar

वेस्टइंडीज की टीम

स्टेफनी टेलर (कप्तान), अनीसा मोहम्मद (उप-कप्तान), आलिया एलेने, शेमेन कैंपबेल, शमिलिया कॉनेल, डिएंड्रा डॉटिन, एफी फ्लेचर, चेरी एन फ्रेजर, चिनेल हेनरी, किसिया नाइट, हेले मैथ्यूज, चेडियन नेशन, करिश्मा रामहरैक , शकीरा सेलमैन, रशदा विलियम्स.

8:37 AM. 12 Mar 22 8:37 AM. 12 Mar

भारत की टीम

मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, रिच घोष (विकेटकीपर), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, झूलन गोस्वामी, रेणुका सिंह.

5:52 AM. 12 Mar 22 5:52 AM. 12 Mar

भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला कुछ देर बाद

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वर्ल्ड कप में अब से कुछ देर बाद भिड़ंत होगी. पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत करने वाली भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार के बाद आज वेस्टइंडीज को हर हाल में हराकर जीत की पटरी पर लौटना होगा.

मुख्य बातें

Ind vs WI LIVE Cricket Score: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के 10वें मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड को 155 रनों से हरा दिया है. वर्ल्ड कप में भारत की यह दूसरी बड़ी जीत है. पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 170 रनों से हराया था. न्यूजीलैंड के हाथों भारत को हार का सामना करना पड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >