टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनते ही ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश, जानें कितनी मिली प्राइज मनी

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने खिताब अपने नाम कर लिया. इस ट्रॉफी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने करोड़ों रुपये की इनामी राशि भी जीत ली है. जानें खिताब जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया को कितना मिला…

Womens T20 World Cup Prize Money: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया. ऑस्ट्रेलिया की टीम 7वीं बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने में सफल रही. वहीं इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ट्रॉफी के अलावा करोड़ों रुपये की इनामी राशि भी अपने नाम कर ली. फाइनल जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया को 22.13 करोड़ की इनामी राशि दी गई.

विजेता और उपविजेता को कितनी राशि मिली?

स्थानटीमअमेरिकी डॉलर (USD)भारतीय रुपये (लगभग)
विजेताऑस्ट्रेलिया$2,340,000₹22.13 करोड़
उपविजेताइंग्लैंड$1,170,000₹11.07 करोड़
तीसरा स्थान (सेमीफाइनलिस्ट)साउथ अफ्रीका$675,000₹6.38 करोड़
चौथा स्थान (सेमीफाइनलिस्ट)वेस्टइंडीज$675,000₹6.38 करोड़

सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को भी करोड़ों

आईसीसी ने इस सीजन के लिए रिकॉर्ड प्राइज मनी घोषित की थी, जिसमें विजेता से लेकर ग्रुप स्टेज में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को आर्थिक पुरस्कार दिया गया. फाइनल में जगह नहीं बना पाने वाली दोनों सेमीफाइनलिस्ट टीमों को भी आईसीसी की ओर से 6.38 करोड़ रुपये (675,000 अमेरिकी डॉलर) की इनामी राशि दी गई. इससे साफ है कि टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचना भी टीमों के लिए आर्थिक रूप से बेहद फायदेमंद साबित हुआ.

मुकाबले का हाल

लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 150 रन बनाए. टीम की ओर से कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने सबसे ज्यादा 58 रन की पारी खेली.

151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 17.1 ओवर में सिर्फ 3 विकेट गंवाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर टूर्नामेंट में अपनी बादशाहत कायम रखी.

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनते ही ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश, जानें कितनी मिली प्राइज मनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >