महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028: भारत समेत 9 टीमों ने किया क्वालीफाई, पाकिस्तान को भी मिला फायदा

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ही अगले संस्करण के लिए तस्वीर साफ होने लगी है. मेजबान पाकिस्तान समेत 9 टीमों ने 2028 महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए जगह पक्की कर ली है, जबकि बाकी तीन स्थानों के लिए अभी मुकाबला जारी है.

Womens T20 World Cup 2028: इंग्लैंड में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का असर अब अगले सीजन पर भी दिखने लगा है. टूर्नामेंट में टीमों के प्रदर्शन के आधार पर 9 देशों ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए सीधे क्वालीफिकेशन हासिल कर लिया है.

इन 8 टीमों ने सीधे बनाई जगह

मौजूदा टूर्नामेंट में 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष चार टीमों को अगले महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए सीधे प्रवेश मिला है. ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश ने क्वालीफाई किया है. वहीं ग्रुप बी से इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और श्रीलंका ने अगले विश्व कप का टिकट हासिल कर लिया है.

पाकिस्तान को मेजबानी का फायदा

ग्रुप ए में पाकिस्तान का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और टीम सिर्फ एक जीत के साथ पांचवें स्थान पर रही. इसके बावजूद पाकिस्तान महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए क्वालीफाई कर चुका है, क्योंकि अगले टूर्नामेंट की मेजबानी उसी के पास है. शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ मिली हार के बाद स्कॉटलैंड की टीम सीधे क्वालीफिकेशन हासिल करने में नाकाम रही. अब उसे अगले विश्व कप में जगह बनाने के लिए दूसरे रास्तों पर निर्भर रहना पड़ सकता है.

एक और टीम को रैंकिंग से मिलेगा मौका

अब तक मेजबान पाकिस्तान सहित कुल नौ टीमें महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं. टूर्नामेंट का 10वां स्थान 6 जुलाई 2026 को जारी होने वाली आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के आधार पर दिया जाएगा. मौजूदा रैंकिंग के अनुसार आयरलैंड इस स्थान का सबसे मजबूत दावेदार है और फिलहाल उसी के अगले विश्व कप में पहुंचने की संभावना सबसे अधिक है.

बाकी दो स्थानों के लिए होगा क्वालिफायर

शेष दो टीमों का फैसला 10 देशों के ग्लोबल क्वालिफायर टूर्नामेंट के जरिए होगा. इस कारण कई टीमों की नजरें अब अपनी रैंकिंग सुधारने और क्वालिफायर में बेहतर प्रदर्शन करने पर टिकी होंगी.

नीदरलैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड पर खतरा

फिलहाल 14वें स्थान पर मौजूद नीदरलैंड को मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए क्वालिफायर खेलना पड़ सकता है. वहीं स्कॉटलैंड (11वें स्थान) और आयरलैंड (9वें स्थान) की स्थिति भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है. यदि उनकी रैंकिंग में गिरावट आती है तो वे सीधे क्वालीफिकेशन से वंचित हो सकते हैं.

महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की तस्वीर भी साफ

आईसीसी ने अगले साल श्रीलंका में होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी क्वालीफिकेशन प्रक्रिया तय कर दी है. मेजबान श्रीलंका के अलावा 6 जुलाई की कट-ऑफ तारीख तक टी20 रैंकिंग में शीर्ष पांच स्थानों पर रहने वाली टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी. मौजूदा स्थिति को देखें तो ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने महिला चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है.

यह भी पढ़ें: IND-W vs AUS-W: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >