Women's IPL: महिला आईपीएल के लिए फ्रेंचाइजी का बेस प्राइज 400 करोड़ रुपये हो सकता है, सूत्र का दावा

बीसीसीआई महिला आईपीएल की तैयारियों में जुट गया है. कुल पांच टीमों के लिए फ्रेंचाइजी चुनने के लिए ई-नीलामी की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जायेगा. यह आयोजन मार्च 2023 में होगा. बीसीसीआई ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है. फ्रेंचाइजी का बेस प्राइज 400 करोड़ रुपये हो सकता है.

महिला आईपीएल का पहला संस्करण मार्च 2023 में आयोजित किया जाना है. बीसीसीआई टूर्नामेंट के उद्घाटन सत्र को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. अब, सूत्रों ने पुष्टि की है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड पांच टीमों के लिए निविदा जारी करेगा और प्रत्येक फ्रेंचाइजी के लिए आधार मूल्य 400 करोड़ रुपये रखा गया है. महिला क्रिकेटरों के लिए यह पहला मौका होगा, जब वे आईपीएल में खेलते नजर आयेंगी.

जल्द ही ई-नीलामी की प्रक्रिया होगी शुरू

बीसीसीआई की ओर से जल्द ही ई-नीलामी के लिए एक निविदा दस्तावेज जारी किया जायेगा. ई-नीलामी में आईपीएल की सभी मौजूदा फ्रेंचाइजी भी हिस्सा ले सकती हैं. बहुप्रतीक्षित महिला आईपीएल का सपना आखिरकार साकार होने ही वाला है. क्योंकि टूर्नामेंट को 18 अक्टूबर को मुंबई में 91वीं वार्षिक आम बैठक में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सामान्य निकाय द्वारा अनुमोदित किया गया है.

Also Read: महिला आईपीएल का आयोजन 2023 मार्च में होगा! BCCI ने सेट किया अलग विंडो, रिपोर्ट में किया गया दावा
पांच टीमों के बीच होगा मुकाबला

बोर्ड द्वारा जारी एक आधिकारिक मीडिया विज्ञप्ति में, यह पुष्टि की गयी कि टूर्नामेंट का आयोजित किया जायेगा. विज्ञप्ति में कहा गया कि सामान्य निकाय ने महिला इंडियन प्रीमियर लीग के संचालन को मंजूरी दे दी है. टूर्नामेंट में 20 लीग खेल होंगे, जिसमें टीमें एक-दूसरे से दो बार खेलेंगी. टेबल टॉपर्स को सीधे फाइनल में एंट्री मिलेगी, जबकि एलिमिनेटर में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच मुकाबला होगा.

छह से अधिक विदेशी खिलाड़ी एक टीम में नहीं

प्रत्येक टीम की प्लेइंग इलेवन में पांच से अधिक विदेशी क्रिकेटर नहीं हो सकते हैं. बीसीसीआई की ओर से सभी राज्य संघों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का एक अच्छा संतुलन रखने और प्रतिस्पर्धी टीमों के लिए, एक महिला आईपीएल कराया जायेगा. पांच टीमों का अस्थायी रूप से निर्णय लिया गया है. प्रत्येक टीम में अधिकतम अठारह खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं, जहां किसी भी टीम में छह से अधिक विदेशी खिलाड़ी नहीं हो सकते हैं.

Also Read: Women’s IPL 2023: पहले संस्करण में पांच टीमें लेंगी हिस्सा, जानें कब से शुरू होगा महिला आईपीएल
2016 से हो रहा है महिला बिग बैश लीग

2020 टी20 विश्व कप में महिला टीम के उपविजेता रहने के कारण भारत में खेल के विकास के साथ महिलाओं के लिए आईपीएल शैली की लीग की मांग जोर पकड़ती गयी. महिला बिग बैश लीग 2016 से ऑस्ट्रेलिया में हो रही है, जबकि हंड्रेड को पिछले साल ब्रिटेन में पेश किया गया था. पाकिस्तान ने अगले साल के लिए महिला लीग की भी घोषणा की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >