जीत से जोश में अफगानिस्तान, कप्तान बोले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस दिन वही करेंगे जो…

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के हराकर अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया है. अफगानिस्तान की सेमीफाइनल की राह अब भी जिंदा है. उसका मुकाबला कल 28 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया से होना है. AFG vs AUS

Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान ने बुधवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इंग्लैंड को आठ रन से हराकर अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को मजबूत किया. इस मुकाबले में इब्राहिम जादरान ने शानदार शतक जड़ा, जबकि अजमतुल्लाह उमरजई ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके. यह इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की एक और बड़ी जीत थी. उन्होंने साल 2023 के बाद वनडे विश्व कप में भी नई दिल्ली में इंग्लैंड को 69 रनों से हराया था. एक बार फिर जो रूट के 17वें वनडे शतक के बावजूद इंग्लैंड इस करीबी मुकाबले में जीत दर्ज नहीं कर सका.

इससे पहले अफगानिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 107 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की. हाल ही में यूएसए और वेस्टइंडीज में हुए टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने के बाद अफगान टीम अब एक और आईसीसी इवेंट में अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीद कर रही है. उसका अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कल 28 फरवरी को लाहौर में होगा. AFG vs ENG

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: Mughal Empire : दुष्ट चंगेज खां और तैमूर के वंशज थे मुगल, आश्रय की तलाश में भारत आया था बाबर

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं और अब उनका पूरा ध्यान अगले मुकाबले पर है, जहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है. यह मैच दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल की राह तय करने वाला होगा. इंग्लैंड को मात देने के बाद कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा, ‘‘एक टीम के रूप में हम खुश है और मुझे यकीन है कि पूरा देश खुश होगा . हमने पहली बार इंग्लैंड को 2023 विश्व कप में हराया था . मैं कहता रहता हूं कि एक टीम के रूप में हम लगातार बेहतर कर रहे हैं . यह करीबी मैच था लेकिन हमने नियंत्रण बनाये रखा.’’

जादरान और शाहिदी की महत्वपूर्ण साझेदारी ने अफगानिस्तान को शुरुआती झटकों से उबरने में मदद की, जिससे स्कोर बोर्ड पर 325 रन का स्कोर पहुंच गया. शाहिदी ने कहा, “जादरान एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है. हम शुरुआत में तीन विकेट खो चुके थे और दबाव था. मेरे और उनके बीच की साझेदारी महत्वपूर्ण थी. शाहिदी ने कहा, “यह मेरी देखी हुई सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय पारियों में से एक है.”

शाहिदी आत्मविश्वास से भरपूर, सेमीफाइनल की ओर नजरें

अफगानिस्तान के पास चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका होगा. उसका अगला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ होना है. कल 28 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो वाले मैच को देखते हुए, शाहिदी ने लय बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा, “उम्मीद है कि हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी लय बनाए रखेंगे. इससे हमें आत्मविश्वास मिलेगा, लेकिन यह एक नया दिन होगा. वह मैच तय करेगा कि कौन सेमीफाइनल में जाएगा. हम उस दिन वही करेंगे जो हमारे लिए अच्छा होगा.” AFG vs AUS.

अब अफगानिस्तान अपने अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा, जो वर्चुअल नॉकआउट में तब्दील हो चुका है. इंग्लैंड पर जीत के बाद अफगानिस्तान के पास दो अंक हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया इस समय ग्रुप बी में तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है. अगर इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका को बड़े अंतर से हरा देता है, तो उनके नेट रन रेट पर असर पड़ सकता है, जिससे अफगानिस्तान को फायदा हो सकता है. वहीं, अगर ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान का मैच बारिश के कारण रद्द होता है, तो ऑस्ट्रेलिया सीधे चार अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. दूसरी ओर, अगर इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका को बड़े अंतर से हरा देता है, तो अफगानिस्तान भी सेमीफाइनल में जगह बना सकता है.

ग्रुप बी की मौजूदा अंक तालिका

टीमखेलेजीतेहारेअंकनेट रन रेट (NRR)
दक्षिण अफ्रीका2103+2.140
ऑस्ट्रेलिया2103+0.475
अफगानिस्तान2112-0.990
इंग्लैंड (E)2020-0.305
(E) = टूर्नामेंट से बाहर

वहीं  AFG vs ENG मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 325 रन बनाए, जिसमें इब्राहिम जद्रान ने 146 गेंदों में 14 च���के और 6 छक्कों की मदद से 177 रन की बेहतरीन पारी खेली. हशमतुल्लाह शाहिदी (40) और अजमतुल्लाह उमरजइ (41) ने अहम योगदान दिया, जबकि मोहम्मद नबी ने 24 गेंदों में तेज 40 रन जोड़े. 326 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और 30 रन तक दो विकेट गिर गए. जो रूट (120) ने बेन डकेट (38) और जोस बटलर के साथ अहम साझेदारियां कीं, लेकिन उमरजइ (5/58) की घातक गेंदबाजी ने इंग्लैंड को 317 रन पर समेट दिया.

सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड अब सुरक्षित नहीं! 3-4 सालों में यह खिलाड़ी तोड़ सकता है कीर्तिमान

यह धोनी का आखिरी आईपीएल होगा? टीशर्ट के ‘मोर्स कोड’ ने मचाई हलचल, जानें क्या है यह बवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >