टेस्ट रिटायरमेंट के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली का सेंट्रल कांट्रैक्ट बचेगा? BCCI सचिव ने बताया

Rohit Sharma and Virat Kohli Central Contract: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. अब ये दोनों दिग्गज केवल वनडे क्रिकेट खेलेंगे. ऐसे में लोगों में इस बात की उत्सुकता थी कि क्या विराट और रोहित का सेंट्रल कांट्रैक्ट बचा रहेगा? BCCI सचिव ने इस मामले पर जवाब दिया है.

Rohit Sharma and Virat Kohli Central Contract: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया. पिछले बुधवार, 7 मई को रोहित ने तो 5 दिन बाद विराट कोहली ने, 12 मई को संन्यास की घोषणा कर दी.  दोनों दिग्गजों ने 20 जून से शुरू हो रही इंग्लैंड सीरीज से पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया. एक दशक तक भारतीय टीम की रीढ़ बने रहे स्टार बल्लेबाज अब केवल वनडे क्रिकेट ही खेलेंगे. भारत का अगला 50 ओवर का शेड्यूल 17 अगस्त से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होगा. ऐसे में लोगों के बीच सवाल उठने लगा कि क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा का सेंट्रल कांट्रैक्ट बचा रहेगा? इस पर बीसीसीआई के सचिव ने ही जवाब दे दिया है. 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने बुधवार को पुष्टि की कि भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के टी20 और टेस्ट से संन्यास लेने के बावजूद वे ग्रेड A+ कैटेगरी में बने रहेंगे. अप्रैल 2024 में BCCI ने 2024-25 के लिए वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध की घोषणा की थी, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा को जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा के साथ ग्रेड A+ में रखा गया था.

देवजीत सैकिया ने कहा, “विराट कोहली और रोहित शर्मा का ग्रेड A+ कॉन्ट्रैक्ट बना रहेगा, भले ही उन्होंने टी20 और टेस्ट से संन्यास ले लिया हो. वे अभी भी भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं और ग्रेड A+ की सभी सुविधाएं उन्हें मिलती रहेंगी.”

विराट कोहली और रोहित शर्मा का संन्यास

इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले, जिससे भारत की ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की शुरुआत हो रही है, विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया. यह उनके 14 साल लंबे करियर का अंत था. वहीं रोहित शर्मा ने 2013 में डेब्यू करने के 12 साल बाद संन्यास लिया है. 

विराट कोहली और रोहित शर्मा का टेस्ट कैरियर

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 123 मैचों में 9,230 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 46.85 रहा. उन्होंने इस दौरान 30 शतक व 31 अर्धशतक जड़े. वहीं रोहित शर्मा ने 67 टेस्ट में 4,301 रन बनाए, 12 शतक और 18 अर्धशतक लगाए, जबकि उनका बेस्ट स्कोर 212 रहा. वे भारत के 16वें सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज हैं.

विराट कोहली और रोहित शर्मा का टी20I करियर

वहीं टी20I रिकॉर्ड्स की बात करें, तो विराट ने 125 टी20I में औसत की औसत से 4,188 रन बनाए. इस दौरान विराट का स्ट्राइक रेट 137.04 रहा. कोहली ने 1 शतक और 38 अर्धशतक जड़े. वे टी20I में दूसरे सबसे बड़े रन स्कोरर हैं और टी20 वर्ल्ड कप में 1,292 रन के साथ सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. जबकि हिटमैन कैप्टन रोहित शर्मा ने 151 टी20I में 4,231 रन बनाए, 5 शतक और 32 अर्धशतक जड़े और वे टी20I के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. दोनों ने 2024 का विश्वकप जीतकर ही संन्यास लिया है. 

2027 विश्वकप जीतने का है सपना

अब जब दोनों ही खिलाड़ियों ने सबसे लंबे और सबसे छोटे प्रारूप से रिटायरमेंट ले लिया है, तो वनडे फॉर्मेट में इनके लंबा खेलने की उम्मीद है. विराट ने 2027 के विश्वकप को लेकर इशारा किया था, जबकि रोहित के मन में भी 2023 का विश्वकप हार और अपनी उपलब्धियों में एक और सम्मान जोड़ने की भी इच्छा जरूर होगी. 

रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, कपिल देव और जैक्स कैलिस का तोड़ दिया रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट का नया कीर्तिमान

‘पिच पर सिर्फ शॉट्स नहीं…’, यार विराट-रोहित के संन्यास पर तीन बातों के लिए भावुक हुए धवन

Video: रोहित-विराट का रिटायरमेंट; भावुक हुए योगराज सिंह, युवी की दिलाई याद, BCCI को किया आगाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >