क्या जो रूट तोड़ना चाहते हैं सचिन तेंदुलकर का 15,921 रन वाला रिकॉर्ड? जोस बटलर ने खोल दिया सारा राज

Jos Buttler on Joe Root Record breaking Sachin Tendulkar’s Record: जो रूट 2020 से जबरदस्त फॉर्म में हैं और अब तक 38 टेस्ट शतक लगा चुके हैं. मैनचेस्टर टेस्ट के बाद वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड से अब सिर्फ 2512 रन दूर हैं. जोस बटलर का मानना है कि अगर रूट फिट रहते हैं तो यह रिकॉर्ड उनके लिए हासिल करना पूरी तरह संभव है.

Jos Buttler on Joe Root Record breaking Sachin Tendulkar’s Record: जो रूट इस समय प्रचंड फॉर्म में हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में उनका बल्ला रनों की बौछार कर रहा है. शायद यह कहना गलत होगा कि उनका बल्ला अभी रन उगल रहा है, दरअसल वे 2020 से ही रनों का तूफान लाए हुए हैं. जहां 2012 से 2020 तक रूट के नाम पर 12 शतक थे, वहीं 2021 से 2025 तक में ही उन्होंने 21 शतक ठोक दिए हैं. फिलहाल रूट के नाम पर 38 सेंचुरी हो गई हैं. मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट में रूट ट���स्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. अब वह सचिन तेंदुलकर से केवल 2512 रन दूर हैं. ऐसे में क्या रूट इस महारिकॉर्ड को तोड़ेंगे. उनके साथी बल्लेबाज जोस बटलर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है . 

जोस बटलर ने जो रूट के सचिन तेंदुलकर के 12 साल पुराने 15,921 टेस्ट रन के रिकॉर्ड को तोड़ने की संभावना पर बात की है. उन्होंने कहा कि अगर रूट फिट रहते हैं, तो यह रिकॉर्ड काफी हद तक हासिल किया जा सकता है. बटलर ने समझाया कि रूट केवल रन बनाने के लिए भूखे हैं, लेकिन वह इस रिकॉर्ड को पीछा करने में नहीं लगे हैं, जिससे वह भटकते नहीं हैं. रूट ने हाल ही में ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत के खिलाफ टेस्ट में पांचवें से दूसरे स्थान पर छलांग लगाई है और अब उनके नाम 13,409 टेस्ट रन हो गए हैं.

बटलर ने अपने पूर्व साथी स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ अपने यू-ट्यूब चैनल के ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ पॉडकास्ट में कहा, “वो सचिन तेंदुलकर को पछाड़ने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, क्योंकि वह इस तरह क्रिकेट नहीं खेलते और न ही वह इसे इस नजरिए से देखते हैं. लेकिन वह एक बेहद खास सूची में दूसरे नंबर पर हैं और अगर वह फिट रहते हैं, तो यह लक्ष्य काफी हद तक हासिल किया जा सकता है, जो कि वाकई दिमाग को हिला देने वाली बात है. उन्होंने कोविड के बाद से 21 शतक लगाए हैं. वह निश्चित ही अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं और उन्हें खेलते देखना शानदार है.”

Sachin tendulkar and joe root. Image: ai (social media).

क्रिकविज के एक अनुमान के अनुसार, अगर रूट पिछले दो वर्षों की गति बनाए रखते हैं, तो उन्हें तेंदुलकर को पछाड़ने में लगभग 29 टेस्ट लग सकते हैं, जो कि दो से तीन वर्षों के भीतर संभव है. रूट अभी 35 साल होने वाले हैं और उन्हें केवल उम्र के साथ धीमी होती रिफ्लेक्स से जूझना होगा, हालांकि अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं दिखा है, जिससे यह लक्ष्य वास्तविक रूप से मुमकिन लगता है.

ब्रॉड ने बटलर से पूछा क्या क्या आपको लगता है कि वो ये मुकाम हासिल कर पाएंगे? वो अभी 34 साल के हैं और जल्द ही 35 के हो जाएंगे. बहुत कम ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जो कभी फॉर्म से बाहर नहीं हुए या जिनको चोटों ने परेशान नहीं किया. लेकिन वो अब तक लगातार फिट भी रहे हैं और रन भी बनाते रहे हैं. क्या आपके मन में कभी ये विचार आता है कि शायद वो इस रिकॉर्ड तक न पहुंच सकें?

बटलर ने जवाब दिया, “यह थोड़ा ज्यादा उनके पक्ष में ही लग रहा है. मैंने रूट में कभी भूख की कमी नहीं देखी. मुझे नहीं लगता कि वह 2-3 साल बाद उठकर यह कहेंगे कि उन्हें अब इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी करने या खेलने का जुनून नहीं रहा. वह उस दौर में भी जब इंग्लैंड ने 17 में से सिर्फ एक टेस्ट जीता और वह कप्तान थे तब भी बेहतरीन खेल रहे थे. लेकिन वह इस सबको उस नजरिए से नहीं देखते. यही चीज उन्हें खास बनाती है. वह बस खेलना और इंग्लैंड के लिए मैच जीतना पसंद करते हैं. इसलिए यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि वह नंबर दो पर बने रहते हैं या उस ‘एवरेस्ट’ को फतह कर नंबर एक बन जाते हैं.”

ये भी पढ़ें:-

‘पीएम मोदी कह रहे…, मैं इसके खिलाफ…, एशिया कप में नहीं होना चाहिए IND vs PAK मैच…’; भड़का पूर्व खिलाड़ी

WCL 2025: IND vs PAK सेमीफाइनल से स्पांसर बाहर, बोला- आतंक और क्रिकेट साथ नहीं, क्या अब भी खेलेगी टीम इंडिया?

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से कमिंस-स्टार्क हुए बाहर, यह खिलाड़ी बना ऑस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >