IPL 2023: क्या कैमरून ग्रीन खेलेंगे आईपीएल, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने दिया यह जवाब

ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन आईपीएल 2023 सीजन में खेलने के लिए तैयार हैं. कप्तान पैट कमिंस ने इसकी पुष्टि कर दी है. उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि वह अपनी पूरी ऊर्जा राष्ट्रीय टीम के लिए बचा कर रखें, लेकिन किसी से ऐसा अवसर छीनना सही नहीं होगा.

आईपीएल 2023 को लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी तैयारियों में जुट गयी है. 15 दिसंबर तक खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने का समय फ्रेंचाइजी को दिया गया था. इसके बाद दिसंबर में होने वाली नीलामी में टीमों को कुछ नये तो कुछ पुराने खिलाड़ी मिल सकते हैं. ऑस्ट्रेलिय के युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन में इस बार आईपीएल में अपना जलवा बिखेर सकते हैं. कप्तान पैट कमिंस ने इसकी पुष्टि की है.

भारत में किया था शानदार प्रदर्शन

23 साल के कैमरून ग्रीन को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के भविष्य के तौर पर देखा जा रहा है. उन्होंने भारत दौरे पर डेविड वॉर्नर की अनुपस्थिति में पारी की शुरुआत करते हुए प्रभावित किया था. ग्रीन ने इस दौरे पर दो अर्धशतक जड़े थे और 214.54 के स्ट्राइक रेट तथा 39.22 के औसत के साथ रन बनाये थे. सहजता से बड़े शॉट खेलने की क्षमता के कारण ग्रीन अगर आईपीएल की आगामी नीलामी में शामिल होने का मन बनाते है तो वह कई फ्रेंचाइजी टीमों की नजर में होंगे.

पैट कमिंस ने कही यह बात

पैट कमिंस ने एसईएन रेडियो से कहा कि हां वह इस दौड़ (आईपीएल नीलामी में शामिल होना) में शामिल हो सकते हैं. हम इंतजार करेंगे और देखेंगे, मुझे लगता है कि नीलामी में अभी थोड़ा समय है. उन्होंने कहा कि एक कप्तान के रूप में स्वार्थी होकर देखे तो मुझे अच्छा लगेगा कि वह ऑस्ट्रेलिया के लिए अपनी सारी ऊर्जा बचाएं. लेकिन आप किसी को इस (आईपीएल) तरह के अवसर को नकारने के लिए कैसे कह सकते हैं?

ऑस्ट्रेलिया का है व्यस्त कार्यक्रम

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट और एकदिवसीय टीम की कप्तानी करने वाले कमिंस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए इस आकर्षक लीग से हटने का फैसला किया है. ऑस्ट्रेलिया के व्यस्त 2023 टेस्ट क्रिकेट कार्यक्रम में भारत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (फरवरी-मार्च) और इंग्लैंड में 16 जून से 31 जुलाई तक एशेज शामिल है. एकदिवसीय विश्व कप अगले साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में आयोजित किया जायेगा. आईपीएल की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होनी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >