वियान मुल्डर ने लारा का 400* का रिकॉर्ड क्यों नहीं तोड़ा? खुद बताई ये बड़ी वजह

Wiaan Mulder reveals why he did not break Brian Lara Record: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान वियान मुल्डर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान नाबाद क367 रन बनाए. वे ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को तोड़ने से मात्र 34 रन दूर थे, लेकिन उन्होंने पारी घोषित कर दी.

Wiaan Mulder reveals why he did not break Brian Lara Record: क्रिकेट में आए दिन रिकॉर्ड बनते रहते हैं. खिलाड़ी जी जान लगाकर अपने प्रदर्शन से ऐसी छाप छोड़ते हैं, जो इतिहास बन जाता है. लेकिन कुछ इतिहास ऐसे होते हैं, जिन पर दिग्गजों की मुहर होती है, वैसे महानतम खिलाड़ी जिनसे खेल की पहचान जुड़ी होती है. ऐसा ही रिकॉर्ड क्रिकेट में टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर का है, जो वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के नाम पर है. लारा ने 2004 में सेंट जॉन्स में इंग्लैंड के खिलाफ वो महातम पारी खेली थी, जो पिछले 21 सालों से बरकरार है. उन्होंने एक टेस्ट मैच की एक पारी में ही 400 रन बनाए थे. इतने सालों तक यह कीर्तिमान बरकारर रहा, कई खिलाड़ी उसके नजदीक पहुंचे थे, लेकिन उसे पार नहीं कर पाए. 7 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका के कप्तान वियान मुल्डर इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब थे, लेकिन उन्होंने खुद ही इससे कदम वापस खींच लिए. 

मुल्डर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन नाबाद 367 रन की पारी खेली. उनकी टीम का स्कोर भी 626 रन पहुंच गया था. इसी समय लंच हुआ और उन्होंने पारी घोषित कर दिया जबकि वह लारा के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 34 रन पीछे थे. दक्षिण अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान वियान मुल्डर ने कहा कि उन्होंने ब्रायन लारा के नाबाद 400 रन के रिकॉर्ड के करीब होने के बावजूद पारी घोषित करने का फैसला किया क्योंकि उनका मानना ​​है कि वेस्टइंडीज के दिग्गज ‘रिकॉर्ड बनाए रखने के हकदार हैं’.

मुल्डर ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, ‘‘सबसे पहले मुझे लगा कि हमारे पास पर्याप्त रन हैं और हमें गेंदबाजी करने की जरूरत है. दूसरा, ब्रायन लारा एक दिग्गज हैं. उनके कद का व्यक्ति यह रिकॉर्ड बनाए रखने का हकदार है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर मुझे दोबारा ऐसा करने का मौका मिला तो मैं बिल्कुल ऐसा की करूंगा. मैंने शुक्स (शुकरी कॉनराड) से बात की और उन्हें भी ऐसा ही लगा. ब्रायन लारा एक महान खिलाड़ी हैं और वह इस रिकॉर्ड को बनाए रखने के हकदार हैं.’’

लारा टेस्ट पारी में 400 रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं और वे अब भी बरकरार रहेंगे. वियान मुल्डर ने भले ही लारा का रिकॉर्ड नहीं तोड़ा, लेकिन उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए इतिहास रच दिया. वे अब प्रोटियाज के लिए एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वे कप्तान के तौर पर भी डेब्यू टेस्ट मैच में भी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.  

एक टेस्ट में 10 या ज्यादा विकेट चटकाने वाले धुरंधर, इन इंडियंस को रखिएगा याद

बेन स्टोक्स को ढूंढना होगा गिल का तोड़, इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने अपनी ही टीम को ललकारा

DPL में कोहली का भतीजा और सहवाग का बेटा होंगे आमने-सामने, इन टीमों ने खेला दांव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >