विराट कोहली के पसंदीदा शॉट को उनसे भी उम्दा खेला! शाई होप के कवर ड्राइव पर फिदा दुनिया, देखें

WI vs AUS 1st Test Shai Hope Cover Drive: क्रिकेट में कवर ड्राइव को सबसे खूबसूरत शॉट माना जाता है, जिसे सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों ने कला का दर्जा दिया है. इस शॉट में जब गेंद बैट के मीठे हिस्से से निकलती है, तो उसकी रफ्तार और दिशा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है. अब बारबाडोस टेस्ट में शाई होप ने मिचेल स्टार्क के खिलाफ ऐसा ही शानदार कवर ड्राइव खेला, जिसने सबका ध्यान खींच लिया.

WI vs AUS 1st Test Shai Hope Cover Drive: क्रिकेट में कवर ड्राइव को सबसे आकर्षक और दर्शनीय शॉट्स में से एक माना जाता है. इस शॉट की खूबसूरती को लेकर कई महान बल्लेबाजों को याद किया जाता है. सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के इस शॉट को दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. विराट कोहली का यह पसंदीदा शॉट भी है. बैट के बीचो बीच स्वीट स्पॉट पर पड़ने के बाद गोली की रफ्तार से निकली गेंद कलात्मका की चरम दर्शाती है. जो खिलाड़ी कवर ड्राइव को इतनी सहजता और सुंदरता से लगाते हैं उनकी बैटिंग स्किल उतनी ही ज्यादा मानी जाती है. अब बारबाडोस में खेले जा रहे वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के दौरान शाई होप ने जो कवर ड्राइव खेला, उसने सभी को चकित कर दिया.

फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 25 जून से ब्रिजटाउन में खेला जा रहा है. वेस्टइंडीज की की पहली पारी के 28वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क गेंदबाजी कर रहे थे. होप क्रीज पर नए थे और स्टार्क ने उन्हें चौंकाने के लिए ऑफ स्टंप के बाहर एंगल बनाते हुए गेंद फेंकी. लेकिन होप पूरी तरह से तैयार थे. उन्होंने आगे बढ़कर अपनी कलाई के संतुलित उपयोग और टाइमिंग के साथ ऐसा शानदार कवर ड्राइव खेला कि गेंद सीधे बाउंड्री लाइन पार कर गई. इस शॉट को देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शक तालियों की गूंज के साथ उनकी प्रशंसा में डूब गए. 

यहां तक कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी होप की टाइमिंग और तकनीक से प्रभावित नजर आए और हल्की मुस्कान के साथ प्रतिक्रिया दी. सोशल मीडिया पर होप के इस शॉट की काफी तारीफ की गई. विकेटकीपर शाई होप ने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंदों का सामना किया और 48 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने पांच आकर्षक चौके जड़े और 52.75 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए टीम की पारी को संभाला. वे वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे होप ने इस इनिंग से यह जता दिया कि उनमें क्लास की कोई कमी नहीं है.

इंग्लैंड से ही हमारे साथ…, थर्ड अंपायर के विवादित फैसलों से वेस्टइंडीज को झटका, भड़के कोच सैमी ने रेफरी…

WI vs AUS 1st Test का हाल

हालांकि वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा मैच विवादों से घिरा रहा. इस मैच में थर्ड अंपायर के निर्णयों ने कैरिबियाई बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी. हालांकि ऑस्ट्रेलिया भी इससे परेशान रहा. मैच की बात करें, तो ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए, कंगारू पारी को ढहाने में सबसे शानदार योगदान जेडेन सील्स का रहा. उन्होंने 60 रन देकर 5 विकेट झटके. जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 190 रन पर ऑलआउट हो गया. मैच के दूसरे दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने 92 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं. 

‘वापस सही ट्रैक पर आ जा’, सचिन की सलाह और उम्मीद ने जताई पृथ्वी की वापसी की उम्मीद

‘पहले टेस्ट में 450 रन होते तो भी चेज कर लेते’, गिल की कप्तानी में खेल चुके इंग्लिश बल्लेबाज का दावा

विराट-रोहित के मैच वाले सारे टिकट बिके, IND vs AUS सीरीज के चार महीने पहले ही फैंस ने थोक में बटोरे  

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >