World Cup 2023: टॉस के समय सिक्का क्यों छुपाते हैं बाबर आजम, क्या कर रहे कोई खेल?

मिस्बाह ने कहा, आम तौर पर बड़ा सिक्का होता है, तो ऊपर जो हिस्सा होता है, वही आता है. मिस्बाह के ऐसे जवाब को सुनकर अकरम ने शानदार रिएक्शन दिया, जिससे स्टूडियो में मौजूद सभी क्रिकेटर हंसने लगते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए वर्ल्ड कप 2023 के शुरुआती दो मैच बेहतरीन रहे, लेकिन भारत से करारी हार के बाद टीम की पोल खुल गई. खिलाड़ियों की फिटनेस और टीम की तैयारी को लेकर अब सवाल किया जा रहा है. पाकिस्तान के अंदर इस हार को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है. पूर्व पाक खिलाड़ियों ने बाबर सेना की जमकर आलोचना की है. खासकर वसीम अकरम शोएब मलिक और मिस्बाह उल हक ने पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठाया है. इस बीच एक टीवी शो में पूर्व पाक खिलाड़ियों से दर्शकों ने ऐसा सवाल पूछ लिया, जिससे सभी हैरान रह गए.

टॉस के समय सिक्का क्यों छूपाते हैं बाबर आजम

दरसअसल ए स्पोट्स पर पाकिस्तान के कई दिग्गज खिलाड़ी वर्ल्ड कप 2023 को लेकर विश्लेषण कर रहे थे. जिसमें पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम, शोएब मलिक, मोईन खान और मिस्बाह उल हक पैनल में मौजूद थे. चर्चा के दौरान एक दर्शक ने वसीम अकरम से सवाल पूछा, आखिर टॉस के दौरान पाक टीम के कप्तान बाबर आजम सिक्का क्यों छूपाते हैं. इस सवाल पर सभी खिलाड़ी हंसने लगते हैं. इस सवाल पर वसीम अकरम ने कहा, क्या बाबर आजम कोई खेल कर रहे हैं? उसके बाद अकरम ने कहा, स्टेडियम में काफी शोर होता है, वैसे भी कप्तान झांककर ये नहीं देखते कि सिक्के का कौन हिस्सा ऊपर है. अकरम ने आगे कहा, ऐसा नहीं होता है. इस पर मिस्बाह ने जो कहा, उसपर वसीम अकरम ने जो रिएक्शन दिया वो काफी मजेदार था. मिस्बाह ने कहा, आम तौर पर बड़ा सिक्का होता है, तो ऊपर जो हिस्सा होता है, वही आता है. मिस्बाह के ऐसे जवाब को सुनकर अकरम ने शानदार रिएक्शन दिया, जिससे स्टूडियो में मौजूद सभी क्रिकेटर हंसने लगते हैं.


Also Read: ICC World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की वर्ल्ड कप में पहली जीत, श्रीलंका को 5 विकेट से हराया

वसीम अकरम ने कहा, पाकिस्तानी खिलाड़ियों की फिटनेस सबसे बड़ी समस्या

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम ने इससे पहले कहा था कि पाकिस्तान टीम की सबसे बड़ी समस्या खिलाड़ियों की फिटनेस है. उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए कहा, खिलाड़ियों का कोई टेस्ट नहीं होता है. उन्होंने मिस्बाह उल हक की तारीफ की और कहा, जबतक मिस्बाह टीम के कोच और मुख्य चयनकर्ता थे, तो उस समय खिलाड़ियों को टीम में एंट्री पाने के लिए यो-यो टेस्ट से गुजरना पड़ता था. लेकिन अब सबकुछ बंद है. उन्होंने भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार पर निराशा जाहिर करते हुए कहा, अगर पाकिस्तान टीम में ऐसा ही जारी रहा, तो आने वाले समय में ऐसे ही नजीते देखने का मिलेंगे.

Also Read: World Cup 2023: लगातार 14 मैच हारने के बाद अफगानिस्तान को मिली पहली जीत, वर्ल्ड कप में टूटा हार का सिलसिला

भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था

भारत ने शनिवार को अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था. उस मैच में भारत ने पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था और केवल 191 रन पर ढेर कर दिया था. फिर बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा की 86 रनों की विस्फोटक पारी के दम पर केवल 30.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ यह भारत की लगातार 8वीं जीत था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >