World Cup: फिट होने पर हार्दिक पांड्या किसकी जगह लेंगे? कप्तान रोहित और टीम मैनेजमेंट के लिए बड़ा सवाल

हार्दिक पांड्या 19 अक्टूबर को पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में बॉलिंग करते समय फॉलो-थ्रू में गेंद रोकने की कोशिश में फिसल गए. जिससे उनके टखने पर चोट लगी और उन्हें लाइव मैच के दौरान मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. चोट के कारण पांड्या न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए.

हार्दिक पांड्या की चोट ने भारतीय टीम के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है. लेकिन उससे कहीं टेंशन उनकी वापसी के बाद प्लेइंग इलेवन से कौन बाहर होगा ये है. इसको लेकर टीम मैनेजमेंट और खुद कप्तान रोहित शर्मा परेशान होंगे.

हार्दिक पांड्या 19 अक्टूबर को पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में बॉलिंग करते समय फॉलो-थ्रू में गेंद रोकने की कोशिश में फिसग गए. जिससे उनके टखने पर चोट लगी और उन्हें लाइव मैच के दौरान मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. चोट के कारण पांड्या न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए.

हार्दिक पांड्या की जगह पर न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मैच में मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव की वापसी हुई. दोनों खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया, जिससे भारतीय टीम लगातार 6 मैच जीतकर एक बार फिर से प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई. शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में विकेट का ‘पंच’ लगाया, तो इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट चटकाकर तहलका मचा दिया. वहीं सूर्यकुमार ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में शानदार 49 रनों की पारी खेली थी.

सूर्या की ये पारी देखने में तो छोटी है, लेकिन जिस समय वो क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे, उस समय भारतीय टीम 30 ओवर में 131 रन पर चार विकेट खोकर परेशानी में थी. लेकिन रोहित शर्मा, जडेजा और शमी के साथ साझेदारी कर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. भारत का स्कोर 229 रन तक पहुंचा तो उसे में सूर्या की भूमिका अधिक थी.

भारत के पूर्व ऑलराउंडर और 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे मदन लाल का मानना है कि आगामी मैचों, खासकर नॉकआउट मैच में कप्तान रोहित शर्मा को हार्दिक पांड्या की जरूरत होगी. उन्होंने आगे कहा, भारत को हार्दिक पांड्या की जरूरत है. पांड्या गेंदबाज के रूप में छठा विकल्प देते हैं. पूर्व क्रिकेटर ने कहा, वो गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं.

हार्दिक पांड्या तेजी से स्वस्थ्य हो रहे हैं. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि दो नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में टीम में वापसी कर सकते हैं. मदन लाल ने कहा, पांड्या की वापसी होने पर एक खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है और वो हैं श्रेयस अय्यर. अय्यर अबतक खेले गए मुकाबले में अपने प्रदर्शन से उतना प्रभावित नहीं कर पाए हैं और शॉट गेंद पर जूझते नजर आए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >