Rachin Ravindra Girlfriend: कौन है रचिन रविंद्र की गर्लफ्रेंड? खूबसूरती ऐसी की देखते ही रह जाएंगे

Rachin Ravindra Girlfriend: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत होने वाली है. फाइनल मुकाबले से पहले फैन्स में क्रिकेट का फीवर चढ़ चुका है. भारत के खिलाफ मुकाबले में रचिन रविंद्र पर सबकी नजरें होंगी. रचिन भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं. यही नहीं उनकी गर्लफ्रेंड का भी भारत से खास कनेक्शन है.

Rachin Ravindra Girlfriend: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रचिन रविंद्र शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. चैंपियंस ट्रॉफी में रचिन दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 3 मैचों में 3 शतकों की मदद से अब तक 226 रन बना चुके हैं. भारत के खिलाफ मुकाबले में रचिन पर सबकी निगाहें होंगी. मैच से पहले रचिन रविंद्र सोशल मीडिया में ट्रेंड भी कर रहे हैं. रचिन के बारे में फैन्स अधिक से अधिक जानकारी लेना चाहते हैं, वैसे में आज हम उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में यहां बताने वाले हैं.

Rachin ravindra

रचिन रविंद्र की गर्लफ्रेंड का है भारत से खास कनेक्शन

न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी रचिन रविंद्र की गर्लफ्रेंड का नाम प्रेमिला मोरार है. सोशल मीडिया में प्रेमिला काफी फेमस हैं. पेशे से फैशन डिजाइनर प्रेमिला का भारत से खास कनेक्शन है. वो भारतीय मूल की हैं. उनके पिता का नाम जे मोरार है.

Rachin ravindra girlfriend

तीन साल से रिलेशनशिप में हैं रचिन और मोरार

रचिन रविंद्र और उनकी गर्लफ्रेंड प्रेमिला मोरार पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में हैं. दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया में भी फॉलो करते हैं. मोरार इंस्टाग्राम में रचिन के साथ कई तस्वीरें भी पोस्ट कर चुकी हैं.

Rachin ravindra girlfriend premila

क्रिएटिव आर्ट्स से ग्रेजुएट हैं प्रेमिला मोरार

रचिन रविंद्र की गर्लफ्रेंड प्रेमिला मोरार क्रिएटिव आर्ट्स से ग्रेजुएट हैं. उनका खुद का फैशन ब्रांड भी है, जिसे उन्होंने 2017 में लॉन्च किया था. फैशन ब्रांड का नाम उन्होंने मोरार फैशन रखा है. फैशन इंडस्ट्री में प्रेमिका खूबसूरत डिजाइन के काफी फेमस हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >