World Cup 2023: पाकिस्तान में इरफान पठान पर हुआ था लोहे की कील से हमला, बाल-बाल बची थी आंख

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में बताया, हम पेशावर में एक मैच खेल रहे थे. लाइव मैच के दौरान एक प्रशंसक ने अचानक मुझ पर लोहे की कील फेंकी जो मेरी आंख के नीचे लगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम 7 साल के बाद भारत दौरे पर आई है. वर्ल्ड कप 2023 खेलने जब पाकिस्तान की टीम भारत पहुंची तो खिलाड़ियों को गर्मजोशी से स्वागत किया गया. खुद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी माना की उनका भारत में भव्य स्वागत किया गया, जिससे वो गदगद हैं. हालांकि भारत के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में मिली हार को पाकिस्तान पचा नहीं पा रहा है. पाकिस्तान ने आईसीसी से कई शिकायतें की हैं. इधर भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने पाकिस्तान के इस रवैये के लिए जमकर लताड़ लगाई है. पाकिस्तान दौरे की जो बात इरफान ने बताई उसे जानने के बाद आपकी भी रूह कांप उठेगी.

इरफान पठान पर पाकिस्तान में हुआ था हमला

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में बताया, हम पेशावर में एक मैच खेल रहे थे. लाइव मैच के दौरान एक प्रशंसक ने अचानक मुझ पर लोहे की कील फेंकी जो मेरी आंख के नीचे लगी. उन्होंने कहा, उस घटना को लेकर हमने कभी इसे मुद्दा नहीं बनाया और हमेशा उनके आतिथ्य की सराहना की. उन्होंने पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए कहा, पाकिस्तान को भीड़ के व्यवहार पर मुद्दा बनाना बंद करना चाहिए.

इरफान पठान ने क्यों सुनाया किस्सा

इरफान पठान वर्ल्ड कप 2023 के लिए आईसीसी के कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं. भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान जब पाकिस्तान की बात निकली और उसी पर इरफान पठान ने यह किस्सा सुनाया. दरअसल अहमदाबाद में हार के बाद पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत पर बड़ा आरोप लगाया और आईसीसी से शिकायत की दी. उन्होंने आरोप लगाया कि यह आईसीसी का नहीं है, बल्कि यह बीसीसीआई का इवेंट है. पाकिस्तान की हार से निराश पीसीबी अध्यक्ष भी टूर्नामेंट को छोड़कर अपने मुल्क लौट गए. पाकिस्तान लौटने के बाद पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ की ओर से खबर आई कि उन्होंने आईसीसी से शिकायत करने का फैसला किया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान अहमदाबाद में उनकी टीम के साथ दर्शकों ने बदसलूकी की.

Also Read: World Cup 2023: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीतने होंगे इतने मैच, जानें क्या है पूरा समीकरण

पीसीबी की अहमदाबाद के दर्शकों के व्यवहार पर की गई शिकायत पर कार्रवाई की संभावना नहीं

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की अहमदाबाद में भारत के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान दर्शकों के कथित अभद्र व्यवहार को लेकर की गई शिकायत पर कार्रवाई होने की संभावना नहीं है क्योंकि नस्लभेदी संहिता केवल व्यक्तिगत मामलों तक सीमित है और उसके तहत एक समूह नहीं आता है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से भी अधिक दर्शक मौजूद थे. पाकिस्तान का समर्थन करने के लिए पाकिस्तानी मूल के तीन अमेरिकी दर्शक ही उपस्थित थे. मोहम्मद रिजवान जब आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे तो दर्शकों के एक समूह ने धार्मिक नारेबाजी की, इसके बाद पीसीबी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सामने शिकायत दर्ज कराई. पाकिस्तान के क्रिकेट निदेशक मिकी आर्थर ने स्वीकार किया था कि भारत के हाथों सात विकेट की हार के दौरान उनके खिलाड़ी दर्शकों के शोर से परेशान थे.

Also Read: World Cup 2023: लगातार 14 मैच हारने के बाद अफगानिस्तान को मिली पहली जीत, वर्ल्ड कप में टूटा हार का सिलसिला

आईसीसी ने शिकायत पर संज्ञान लिया

ऐसा समझा जाता है कि आईसीसी ने शिकायत पर संज्ञान लिया है और वह उस पर अपनाई जाने वाली प्रक्रिया का पता लग रही है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और आईसीसी में काम कर चुके एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, आईसीसी प्रत्येक शिकायत को बेहद गंभीरता से लेती है लेकिन संहिता व्यक्तियों को लेकर है. मैं नहीं जानता कि पीसीबी क्या चाहता है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई करना बेहद मुश्किल होगा. उन्होंने कहा, अगर नस्लीय भेदभाव के आरोप हैं तो आईसीसी व्यक्ति की पहचान कर सकती है लेकिन जब हजारों लोग नारे लगा रहे थे तो आप कुछ नहीं कर सकते. स्टेडियम में फेंकी गई किसी वस्तु से कोई खिलाड़ी चोटिल नहीं हुआ. दर्शकों से पक्षपात पूर्ण रवैए की उम्मीद थी. बड़े मैचों में इस तरह का दबाव होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >