IND vs WI, 3rd ODI: गिल का धमाका और चहल की फिरकी से भारत ने वेस्टइंडीज को 119 रन से हराया, सीरीज पर कब्जा

IND vs WI, 3rd ODI Highlights: शिखर धवन और शुभमन गिल की अर्धशतकीय पारी, फिर युजवेंद्र चहल की फिरकी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे और आखिरी वनडे में 119 रन से हराकर सीरीज 3-0 से जीत लिया. बारिश के कारण मैच को पहले 40-40 ओवर का किया गया, फिर भारतीय पारी को 36 ओवर में ही खत्म करना पड़ा. भारत ने तीन विकेट पर 225 रन का स्कोर खड़ा किया. वेस्टइंडीज को डकवर्थ-लुईस पद्धति के तहत 35 ओवर में 257 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन कैरेबियाई टीम 26 ओवर में 137 रन पर ढेर हो गयी. चहल ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट चटकाये. जबकि गिल ने 98 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 98 रन की पारी खेली.

Live Updates
11:31 AM. 28 Jul 22 6:01 AM. 28 Jul

भारत ने वेस्टइंडीज को 119 रन से हराया

भारत ने तीसरे और आखिरी वनडे में वेस्टइंडीज को 119 रन से हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. बारिश के कारण भारतीय पारी को 36 ओवर में ही समाप्त करना पड़ा. जिसमें भारत ने 3 विकेट खोकर 225 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 26 ओवर में 137 रन पर ही ढेर हो गयी. भारत की जीत में शुभमन गिल की 98 रन की नाबाद पारी और युजवेंद्र चहल के 4 विकेट की बड़ी भूमिका रही. कप्तान शिखर धवन ने भी 58 रन की पारी खेली. भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने 44 रन बनाये. जबकि गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो, अक्षर पटेल और प्रसिद्ध कृष्ण ने एक-एक विकेट चटकाये.

4:31 AM. 28 Jul 22 11:01 PM. 27 Jul

बारिश के कारण खेल रुका

बारिश के कारण भारत और वेस्टइंडीज तीसरा वनडे काफी देर तक प्रभावित हुआ. भारतीय पारी के 24 ओवर खत्म होने के बाद बारिश शुरू हुई. जिस समय बारिश शुरू हुई, उस समय भारत ने एक विकेट गंवाकर 115 रन बना लिये थे. खेल रोके जाने के समय गिल 65 गेंद में 51 रन बनाकर क्रीज पर थे. वह अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का जड़ चुके हैं. श्रेयर अय्यर दो रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं.

4:31 AM. 28 Jul 22 11:01 PM. 27 Jul

बारिश के कारण खेल रुका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच को बारिश के कारण रोकना पड़ा है. खेले रोके जाने के समय भारत 24 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिया था. क्रीज में शुभमन गिल अर्धशतक और श्रेयस अय्यर दो रन बनाकर खेल रहे थे.

4:31 AM. 28 Jul 22 11:01 PM. 27 Jul

भारत को पहला झटका, शिखर धवन अर्धशतक जमाकर आउट

भारत को 23वें ओवर की आखिरी गेंद पर पहला झटका गला. कप्तान शिखर धवन अर्धशतक जमाकर आउट हुए. उन्होंने 74 गेंदों का सामना किया, जिसमें 7 चौके की मदद से 58 रन बनाया.

4:31 AM. 28 Jul 22 11:01 PM. 27 Jul

भारत के 100 रन पूरे, धवन ने जमाया अर्धशतक

कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल की शानदार पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में अपना 100 रन पूरा कर लिया. इस बीच शिखर धवन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. धवन इस समय 56 और गिल 46 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

4:31 AM. 28 Jul 22 11:01 PM. 27 Jul

भारत की मजबूत शुरुआत, धवन-गिल क्रीज पर जमे

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की शुरुआत अच्छी रही है. 9 ओवर में बिना कोई नुकसान के भारत ने 40 रन बना लिया है. इस समय शिखर धवन और शुभमन गिल क्रीज पर जमे हुए हैं.

मुख्य बातें

IND vs WI, 3rd ODI Highlights: शिखर धवन और शुभमन गिल की अर्धशतकीय पारी, फिर युजवेंद्र चहल की फिरकी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे और आखिरी वनडे में 119 रन से हराकर सीरीज 3-0 से जीत लिया. बारिश के कारण मैच को पहले 40-40 ओवर का किया गया, फिर भारतीय पारी को 36 ओवर में ही खत्म करना पड़ा. भारत ने तीन विकेट पर 225 रन का स्कोर खड़ा किया. वेस्टइंडीज को डकवर्थ-लुईस पद्धति के तहत 35 ओवर में 257 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन कैरेबियाई टीम 26 ओवर में 137 रन पर ढेर हो गयी. चहल ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट चटकाये. जबकि गिल ने 98 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 98 रन की पारी खेली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >