लारा और रामदीन की धुआंधार पारी, श्रीलंका को हराकर फाइनल में वेस्टइंडीज, अब भारत से होगा मुकाबला

IML 2025: वेस्टइंडीज मास्टर्स ने दिनेश रामदीन के अर्धशतक और ब्रायन लारा की प्रभावी पारी की मदद से शानदार स्कोर बनाकर श्रीलंका को 6 रन से हरा दिया. अब वह रविवार को फाइनल में सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली इंडिया मास्टर्स से भिड़ेगी. International Masters League.

IML 2025: वेस्टइंडीज मास्टर्स ने दिनेश रामदीन के शानदार अर्धशतक और ब्रायन लारा की क्लासिक पारी की बदौलत इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (आईएमएल) 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका मास्टर्स को रोमांचक मुकाबले में छह रन से हरा दिया. टीनो बेस्ट ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए और कैरेबियाई टीम को जीत दिलाई. इस जीत के साथ वेस्टइंडीज मास्टर्स ने फाइनल में सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली इंडिया मास्टर्स के खिलाफ खिताबी भिड़ंत पक्की कर ली है. West Indies Masters vs Sri Lanka Masters.

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज मास्टर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. फॉर्म में चल रहे ड्वेन स्मिथ जल्दी रन आउट हो गए, जिससे टीम को शुरुआती झटका लगा. इसके बाद विलियम पर्किन्स (24) और लेंडल सिमंस (17) ने पारी को संभाला और 43 रनों की साझेदारी की. International Masters League.

हालांकि, श्रीलंका मास्टर्स ने लगातार दो विकेट चटकाकर कैरेबियाई टीम को फिर से दबाव में डाल दिया. स्कोर 48/3 होने के बाद, ब्रायन लारा (Brian Lara) क्रीज पर उतरे और अनुभव के दम पर पारी को संभाला. 55 साल की उम्र में भी लारा का फुटवर्क और टाइमिंग कमाल की थी. उन्होंने चैडविक वाल्टन के साथ मिलकर 60 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की और टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया. वाल्टन ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 20 गेंदों पर 31 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था. हालांकि, असेला गुनारत्ने ने वाल्टन की इस धमाकेदार पारी को खत्म कर वेस्टइंडीज को एक और झटका दिया. WI vs SL.

इसके बाद लारा ने 33 गेंदों पर 41 रन (4 चौके, 1 छक्का) बनाकर रिटायर हर्ट होने से पहले टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. अंतिम ओवरों में दिनेश रामदीन (Dinesh Ramdin) ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे. रामदीन की इस पारी की बदौलत वेस्टइंडीज मास्टर्स ने 179/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया.

श्रीलंका मास्टर्स की वापसी की कोशिश नाकाम

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका मास्टर्स की शुरुआत खराब रही. टीनो बेस्ट ने पावरप्ले के अंदर ही कप्तान कुमार संगकारा (17) का विकेट लेकर बड़ा झटका दिया. उपुल थरंगा और लाहिरू थिरिमाने भी जल्दी आउट हो गए, जिससे स्कोर 57/3 हो गया. असेला गुनारत्ने ने मोर्चा संभाला और 32 गेंदों पर शानदार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने इसुरु उदाना के साथ मिलकर 39 रनों की तेज साझेदारी की और टीम को लक्ष्य के करीब ले गए. उदाना ने 10 गेंदों पर 21 रन की तेजतर्रार पारी खेली.

हालांकि, दबाव बढ़ने पर वेस्टइंडीज मास्टर्स के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया. जेरोम टेलर और ड्वेन स्मिथ ने क्रमशः सीकुगे प्रसन्ना (9) और चतुरंगा डी सिल्वा (1) को आउट कर श्रीलंका की उम्मीदों को झटका दिया. टीनो बेस्ट ने जीवन मेंडिस को आउट कर श्रीलंका को 97/6 के स्कोर पर ला खड़ा किया. अंतिम ओवर में श्रीलंका मास्टर्स को 15 रनों की जरूरत थी. गुनारत्ने ने पहली गेंद पर छक्का जड़कर मैच को रोमांचक बना दिया, लेकिन लेंडल सिमंस ने आखिरी गेंद पर उन्हें आउट कर श्रीलंका की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. गुनारत्ने ने 42 गेंदों पर 66 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन उनकी यह कोशिश बेकार चली गई.

वेस्टइंडीज की ओर से टीनो बेस्ट ने 28 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि ड्वेन स्मिथ और जेरोम टेलर ने 2-2 विकेट लिए.  कैरिबियन मास्टर्स की इस जीत में लारा और रामदीन की पारियों ने वेस्टइंडीज को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. तो वहीं अंतिम ओवर में सिमंस द्वारा गुनारत्ने का विकेट मैच का निर्णायक मोड़ साबित हुआ.

IML Final में भारत से होगा मुकाबला

अब वेस्टइंडीज मास्टर्स फाइनल में इंडिया मास्टर्स के खिलाफ भिड़ेगी. यह मुकाबला रविवार 16 मार्च को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल में लारा और तेंदुलकर की टक्कर देखने लायक होगी. इस मैच को आप कलर्स सिनेप्लेक्स (HD और SD) और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स पर टीवी और जियोहॉटस्टार पर लाइवस्ट्रीमिंग के जरिए भी एक्शन देख सकते हैं. IND M vs WI M.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >