हम कभी हार नहीं मानेंगे..., ओवल में जीत के बाद भावुक हुए गौतम गंभीर, ऐसा रिएक्शन देख सब हैरान

Gautam Gambhir Reaction after India's Oval Triumph: द ओवल टेस्ट में इंग्लैंड को हराकर भारत ने सीरीज 2-2 से बराबर की और ड्रेसिंग रूम में जश्न का माहौल छा गया. बीसीसीआई के वीडियो में हेड कोच गौतम गंभीर का अप्रत्याशित रिएक्शन देखने को मिला. आमतौर पर शांत रहने वाले गंभीर इस जीत पर भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और खुलकर खुशी जताई.

Gautam Gambhir Reaction after India’s Oval Triumph: द ओवल में भारत ने मानो किसी परीकथा जैसी जीत की पटकथा लिख दी. पांचवें टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली. इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में खुशी और उत्साह के नजारे देखने लायक थे. मैदान पर खिलाड़ियों की खुशी सभी ने देखी, मगर अंदर का माहौल और भी रोमांचक था. बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस दौरान का वीडियो शेयर किया, जिसमें हेड कोच गौतम गंभीर का अप्रत्याशित रिएक्शन देखने को मिला. आमतौर पर बेहद संयमित नजर आने वाले गंभीर जीत-हार पर कम ही प्रतिक्रिया देते हैं, लेकिन इस मुकाबले ने उन्हें भी अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर करने पर मजबूर कर दिया.

पहली एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट के आखिरी दिन मुकाबला सांसें थाम देने वाला रहा. समीकरण साफ था इंग्लैंड को 374 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत के लिए 35 रन चाहिए थे और भारत को सीरीज 2-2 से बराबर करने के लिए सिर्फ चार विकेट की दरकार थी. दूसरे छोर पर टूटी हुई कंधे की हड्डी के बावजूद डटे हुए क्रिस वोक्स थे, जबकि गस एटकिंसन ने लक्ष्य को घटाकर सिर्फ 7 रन कर दिया और इंग्लैंड के पास एक विकेट बचा था. इसी निर्णायक क्षण से पहले गंभीर ने खिड़की से झांककर अपने खिलाड़ियों को कुछ निर्देश दिए. जब मोहम्मद सिराज उस समय आग उगल रहे थे, वे एटकिंसन की ओर दौड़े, गंभीर और कोचिंग स्टाफ सांसें थामकर देख रहे थे. सिराज की तेज रफ्तार यॉर्कर एटकिंसन के बल्ले से चूक गई और ऑफ स्टंप को उखाड़ फेंका. इसी के साथ भारत ने 6 रन से जीत दर्ज कर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली.

खुशी से आंसू गौतम गंभीर के आंसू छलके

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें ड्रेसिंग रूम के भीतर के नजारे सामने आए. जब प्रसिद्ध कृष्णा ने जोश टंग को 12 गेंदों पर शून्य पर बोल्ड किया, तो गंभीर खुशी से उछल पड़े और जोरदार तालियां बजाने लगे. गंभीर ने गेंदबाजी कोच मॉर्नी मोर्कल को देखा और दोनों ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया. लंबे कद वाले दक्षिण अफ्रीकी ने गंभीर को हवा में उठा लिया और गंभीर ने खुशी से दहाड़ लगाई. इसके बाद वे मैदान पर गए, कप्तान शुभमन गिल और बाकी खिलाड़ियों को गले लगाया और पूरी टीम ने द ओवल में विजय का चक्कर लगाया.

एक्स पर जताई प्रसन्नता

सिराज खुशी से दौड़ते हुए अपना मशहूर ‘सुई’ सेलिब्रेशन करने लगे और साथी खिलाड़ियों ने उन्हें घेर लिया. गंभीर ने असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशाटे को गले लगाया और बाकी स्टाफ भी जश्न में शामिल हो गया. भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद गंभीर का संदेश बेहद सीधा था. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “हम जीतेंगे भी, हारेंगे भी… लेकिन कभी हार नहीं मानेंगे! शाबाश लड़कों!”

गंभीर की मुश्किलें थोड़ी कम हुईं

यह जीत गंभीर के लिए बेहद खास थी, क्योंकि पिछले साल अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से शुरू हुए मुश्किल दौर के बाद उन्हें यह बड़ी सफलता मिली. अब भारत की अगली टेस्ट सीरीज दो मैचों की घरेलू सीरीज होगी, जिसमें टीम का सामना वेस्टइंडीज से होगा और गंभीर इंग्लैंड जैसी सफलता दोहराने की कोशिश करेंगे.

कैसा रहा इस मैच का हाल

मैच की शुरुआत भारत के लिए उतनी अच्छी नहीं रही थी. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की पहली पारी लड़खड़ा गई और पूरी टीम 224 रन पर सिमट गई. करुण नायर को छोड़कर कोई बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं पहुंच सका. इंग्लैंड ने जैक क्रॉली और बेन डकेट की तेज़ साझेदारी से बढ़िया शुरुआत की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने वापसी करते हुए मेजबानों को 247 पर ढेर कर दिया. इस तरह भारत पहली पारी में 23 रन से पीछे रहा.

दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने लय पकड़ी और 396 रन बनाकर इंग्लैंड को 374 का मुश्किल लक्ष्य दिया. इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक और जो रूट ने शतक जमाकर जीत की उम्मीद जगा दी थी और एक समय स्कोर 301/3 था, लेकिन इन दोनों के आउट होते ही मैच का रुख पलट गया. इंग्लैंड की पूरी टीम 367 पर ढेर हो गई और भारत ने यादगार जीत हासिल की. गेंदबाजों के इस प्रदर्शन ने न सिर्फ मैच, बल्कि पूरी सीरीज की तस्वीर बदल दी.

ये भी पढ़ें:-

सिर्फ जस्सी भाई नहीं, ओवल टेस्ट के बाद ‘डीएसपी सिराज’ पर भी बढ़ा भारत का भरोसा

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, युवा खिलाड़ियों को मिला मौका

सांसें रोक देने वाली वो 13 गेंदें, एटकिंसन ने दो बार छीन ही लिया था भारत से मैच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >