WCL 2025 सेमीफाइनल: पाकिस्तान के साथ मैच रद्द, इंडिया चैंपियंस बोले- ‘हमने बेहद सोच-समझकर और…’

India Champions Pulls Out of WCL 2025 Semifnal vs Pakistan: भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि देश की भावना उनके लिए सर्वोपरि है. वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलने से इंकार कर टीम इंडिया चैंपियंस ने राष्ट्रहित में बड़ा कदम उठाया है.

India Champions Pulls Out of WCL 2025 Semifnal vs Pakistan: भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों ने एकबार फिर से यह दिखा दिया कि देश की भावना के साथ वे अब भी खड़े हैं. अपने निर्णय पर अडिग रहते हुए टीम इंडिया चैंपियंस के खिलाड़ियों ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के सेमीफाइनल में न खेलने का फैसला किया है. वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारत चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच होने वाला हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबला आधिकारिक रूप से रद्द कर दिया गया है. आयोजकों ने बुधवार को पुष्टि की कि पाकिस्तान चैंपियंस सीधे फाइनल में पहुंचेगा.

WCL ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “हम हमेशा से मानते हैं कि खेल समाज में सकारात्मक बदलाव का जरिया हैं. लेकिन दर्शकों और जनता की भावनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, क्योंकि खेल, आखिरकार, दर्शकों के लिए ही होते हैं. हम इंडिया चैंपियंस के सेमीफाइनल से हटने के फैसले का सम्मान करते हैं और साथ ही पाकिस्तान चैंपियंस की तत्परता की भी सराहना करते हैं. सभी पक्षों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, यह फैसला लिया गया है कि यह मैच अब नहीं खेला जाएगा. इसके साथ ही पाकिस्तान चैंपियंस फाइनल में प्रवेश करेगी.”

वहीं, भारत चैंपियंस की टीम ने अपने बयान में कहा, “यह फैसला हमने बेहद सोच-समझकर और भारी दिल से लिया है. पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल से हटना हमारे लिए आसान नहीं था. हम क्रिकेट को अपनी सांसों की तरह जीते हैं, लेकिन हाल की घटनाओं ने हमारे खिलाड़ियों को गहरी भावनात्मक उथल-पुथल से गुजारा है. हमारे लिए देश सर्वोपरि है और इस भावना में कोई समझौता नहीं हो सकता. हम अपने खिलाड़ियों के फैसले और उनके आत्म-सम्मान के साथ खड़े हैं. हम भले मैदान से हट रहे हों, लेकिन अपने मूल्यों और सिद्धांतों से नहीं. हमारे लिए राष्ट्र ही सर्वोच्च है. जय हिंद. जय भारत.”

फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान

भारत के इस मजबूत रुख के चलते पिछली बार की चैंपियन इस बार WCL के फाइनल मुकाबले से बाहर हो गया है. अब पाकिस्तान का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा. 

लीग मैच का भी किया था बहिष्कार

युवराज सिंह की अगुआई वाली भारतीय टीम ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने से इनकार करते हुए अपने संकल्प को दोहराया है. इस हमले में कई निर्दोष लोगों की जान गई थी. गौरतलब है कि भारत ने ग्रुप स्टेज में भी पाकिस्तान के खिलाफ अपना मैच खेलने से इनकार कर दिया था. भारतीय टीम में शिखर धवन, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, इरफान पठान, सुरेश रैना और यूसुफ पठान जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने एकजुट होकर देश की भावना को प्राथमिकता देने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें:-

फिर से जलवा बिखरेंगे आयुष और वैभव सूर्यवंशी, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम की हुई घोषणा

50 दिनों में कप्तान के रूप में क्या सीखा? कैप्टन शुभमन गिल ने दी पहली प्रतिक्रिया

39 साल बाद क्रिकेट में वापसी करेंगा यह खिलाड़ी, इस कारण से चल रहा था टीम से बाहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >