SA C vs WI C मैच टाई, सुपर ओवर नहीं बॉल आउट से हुआ फैसला, डिविलियर्स की टीम ने ऐसे जीता मैच, Video

WCL 2025, SA C vs WI C: WCL 2025 में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने वेस्टइंडीज को रोमांचक बॉल आउट में हराया, जब मैच डकवर्थ लुईस नियम के चलते टाई रहा. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में दोनों टीमों को 11 ओवर मिले, जहां अफ्रीका 81 के जवाब में 80 रन ही बना सकी. इसके बाद मैच का नतीजा बॉल आउट में निकला.

WCL 2025, SA C vs WI C: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने रोमांचक बॉल आउट में वेस्टइंडीज चैंपियंस को शिकस्त दी. यह मुकाबला एजबेस्टन में खेला गया, जहां बारिश के चलते मैच देर से शुरू हुआ और दोनों टीमों को 11-11 ओवर खेलने को मिले. अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, जिसके बाद वेस्टइंडीज ने 79 रन बनाए. डकवर्थ लुईस नियम के तहत अफ्रीका को 81 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन टीम सिर्फ 80 रन ही बना सकी. एक रन की कमी ने मुकाबले को टाई में बदल दिया, जिसके बाद नतीजा बॉल आउट से तय हुआ.

बॉल आउट में दक्षिण अफ्रीका को पहले मौका मिला. उसकी ओर से जेजे स्मट्स और वेन पार्नेल ही स्टंप पर हिट करने में सफल रहे, जबकि विंडीज के पांचों गेंदबाज चूक गए. इस तरह अफ्रीका को जीत मिली. सुपर ओवर में बल्लेबाज 1 ओवर में ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर विरोधी टीम को टारगेट देते हैं. लेकिन बॉल आउट में गेंदबाज विकेट पर हिट करते हैं और जो टीम सबसे ज्यादा बार विकेट पर मारती है, उसे विजेता घोषित किया जाता है. WCL के ओनर हर्षित तोमर पहले ही कह चुके थे कि वे 2007 के भारत-पाक बॉल आउट से प्रेरित हैं और सुपर ओवर के बजाय बॉल आउट को अपनाना चाहते हैं.

कैसा रहा मैच का हाल?

वहीं मैच की बात करें, तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही. कप्तान क्रिस गेल पहले ही ओवर में लौटे, स्मिथ और पोलार्ड भी नाकाम रहे. लिंडेल सिमंस (28) और वाल्टन (27) ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन टीम 79 रन ही बना सकी. दक्षिण अफ्रीका की ओर से आरोन फैंगिसो ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. डीएलएस मेथड के तहत अफ्रीका को 11 ओवर में 81 रन का लक्ष्य मिला. दक्षिण अफ्रीका की ओर से जेपी डुमिनी ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए, जबकि सरेल इर्वी ने 27 और अमला ने 15 रन बनाए. डिविलियर्स सिर्फ 3 रन ही बना सके और पूरी टीम 11 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 80 रन ही बना सकी, जिसके बाद मैच बॉल आउट में गया. विंडीज के कॉट्रेल और एडवर्ड्स ने 2-2 विकेट लिए.

बारिश ने रद्द करवाया मैच

पहला मैच किसी तरह होने के बाद बारिश ने खलल डाला, इस वजह से इंग्लैंड चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच चैंपियंशिप का तीसरा मुकाबला रद्द कर दिया गया. वहीं भारत पाकिस्तान के बीच 20 जुलाई को होने वाला मुकाबला भी भारतीय खिलाड़ियों के बहिष्कार के बाद रद्द कर दिया गया है.  

भारतीय टीम ने बनाए 144 रन, इंग्लैंड ने 116 रन ही बनाकर जीता मैच, सीरीज में हुई बराबरी

भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं होगा मुकाबला, WCL आयोजकों ने इस वजह से रद्द किया मैच

Record: 17 साल के इस गेंदबाज ने रचा इतिहास,हैट्रिक से धमाका कर लिया फाइव-फर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >