WCL 2025 फाइनल: एबी डिविलियर्स ने फिर जड़ा शतक, साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 9 विकेट से रौंदा

WCL 2025 Final South Africa Champions beat Pakistan Champions: वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को 9 विकेट से हराकर खिताब जीता. एबी डिविलियर्स ने सिर्फ 60 गेंदों पर 120* रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 7 छक्के शामिल थे. साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर और पाकिस्तान ने भारत के बॉयकॉट के बाद फाइनल में जगह बनाई थी.

WCL 2025 Final South Africa Champions beat Pakistan Champions: वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के रोमांचक फाइनल में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को 9 विकेट से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया. इस मुकाबले में एबी डिविलियर्स ने अपनी तूफानी नाबाद शतकीय पारी से पूरी बाजी पलट दी. दिग्गज दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने शनिवार (2 अगस्त) को बर्मिंघम में सिर्फ 60 गेंदों पर 120 रन की शानदार पारी खेली. 41 वर्षीय डिविलियर्स ने अपनी पारी में 12 चौके और 7 छक्के जड़े. भारत के सेमीफाइनल मैच बॉयकॉट करने के बाद पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा था, जबकि साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी. 

एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 20 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन बनाए, जिसमें शरजील खान का 44 गेंदों पर 76 रन का योगदान सबसे अहम रहा. इसके अलावा उमर अमीन ने 19 गेंदों पर नाबाद 36 रन और आसिफ अली ने 15 गेंदों पर 28 रन बनाए, जबकि कप्तान मोहम्मद हफीज 17 और शोएब मलिक 20 रन पर सिमट गए. साउथ अफ्रीका के लिए हार्डस विल्जोएन और वेन पार्नेल ने 2-2 विकेट लिए, जबकि ड्वेन ओलिवियर ने एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा.

196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत धीमी रही. डिविलियर्स ने हाशिम अमला के साथ पहले विकेट के लिए 6 ओवर में 72 रन जोड़े. हाशिम अमला 18 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद डिविलियर्स ने अपना विस्फोटक अंदाज दिखाया. उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक जमाया और फिर 47 गेंदों पर अपना तीसरा शतक पूरा करते हुए पाकिस्तान के गेंदबाजों को ध्वस्त कर दिया. 

डिविलियर्स ने 60 गेंदों पर 7 छक्कों और 12 चौकों की मदद से नाबाद 120 रन ठोके, जबकि उनके साथ डुमिनी ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों पर 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से नाबाद 50 रन बनाए. दोनों ने मिलकर 16.5 ओवर में केवल 1 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाते हुए दोनों ने 19 गेंदें शेष रहते टीम को खिताबी जीत दिलाई.

पाकिस्तान के लिए एकमात्र विकेट सईद अजमल ने झटका, लेकिन डिविलियर्स के सामने उनका हर प्रयास नाकाम साबित हुआ.अजमल ने 4 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स का ताज पहन लिया, जबकि मोहम्मद हफीज की कप्तानी में पाकिस्तान को दोबारा उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा.

डिविलियर्स ने WCL 2025 में कुल छह मैचों में 431 रन बनाए और टूर्नामेंट के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए उन्हें फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला. पाकिस्तान लगातार दूसरा WCL टूर्नामेंट फाइनल में हारा है. पिछली बार उसे भारत से शिकस्त मिली थी और इस बार दक्षिण अफ्रीका ने उनका सफाया कर दिया. 

ये भी पढ़ें:-

धोनी के सिर से हटा बहुत बड़ा बोझ, लौट आया चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान

ENG vs IND: यशस्वी जायसवाल का छठा शतक, टीम इंडिया ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

भारत में खुली FIFA की पहली फुटबॉल अकादमी, अब तैयार होंगे वर्ल्ड चैंपियन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >