WCL में मैच फिक्सिंग! ब्रेट ली की टीम ने फेंका 18 गेंद का ओवर, सेमीफाइनल में IND vs PAK मैच के लिए हुआ खेल?

Suspicion of Match Fixing 18 ball over in WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच रद्द होने के बाद अब एक और विवाद सामने आया है. ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मुकाबले में 18 गेंदों का ओवर मैच फिक्सिंग के शक में घिर गया है. क्रिकेट जैसे भरोसेमंद खेल में ऐसी घटनाएं खेल की आत्मा को गहरा आघात पहुंचाती हैं. आसानी से जीत रहे पाकिस्तान के लिए ऐसा ओवर शंका पैदा करता है.

Suspicion of Match Fixing 18 ball over in WCL 2025: कोई भी खेल केवल जीत और हार का नहीं, बल्कि ईमानदारी, संघर्ष और निष्पक्षता का प्रतीक होता है. क्रिकेट के मैदान पर जब कोई खिलाड़ी उतरता है, तो करोड़ों प्रशंसक उसकी हर गेंद, हर रन और हर फैसले पर भरोसा करते हैं. लेकिन जब यही भरोसा टूटा हुआ नजर आता है, तो खेल की आत्मा को गहरा आघात लगता है. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) में भारत और पाकिस्तान चैम्पियंस के बीच रद्द हुआ मुकाबला पहले ही सुर्खियों में था. अब, महज 10 दिन के अंदर, टूर्नामेंट में ऐसा मामला आया, जिसमें मैच फिक्सिंग के आसार नजर आ रहे हैं. यह ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान चैम्पियंस के बीच खेले गए अजीब मैच में एक 18 गेंदों का ओवर शक के घेरे में आ गया है. इस भयावह गेंदबाजी की कड़ी निगरानी और कार्रवाई नहीं हुई, तो यह लीजेंड्स की नहीं, बल्कि विश्वासघात की लीग बनकर रह जाएगी.

ब्रेट ली कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ पाकिस्तान चैंपियंस को महज 75 रन का लक्ष्य मिला था. 6 ओवर में उनका स्कोर था 55/0, यानि जीत कुछ ही गेंदों की दूरी पर थी. पाकिस्तान पहले ही WCL 2025 के सेमीफाइनल में क्वालिफाई कर चुका था, ऐसे में ये एक बोनस जीत हो सकती थी. लेकिन पाकिस्तान सिर्फ 5 गेंदों बाद नहीं, बल्कि एक ‘18 गेंदों’ के ओवर की मदद से मैच जीत गया. यह ओवर डाला जॉन हेस्टिंग्स ने. हेस्टिंग्स ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं. वे दो ICC टूर्नामेंट (चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप) का हिस्सा रहे और अभी महज 39 साल के. 

हेस्टिंग्स का विवादास्पद 18 गेंदों का ओवर

उन्होंने अपने ओवर की शुरुआत 5 लगातार वाइड बॉल्स से की. इसके बाद 2 लीगल डिलीवरी फेंकी. इसके बाद हेस्टिंग्स ने 1 नो-बॉल और 1 वाइड गेंद डाली. इसके बाद उन्होंने अगले 4 में से 3 वैध गेंदें डाली. लेकिन अंत में फिर से उन्होंने 5 लगातार वाइड गेंदें फेंकी. कुल मिलाकर, पूरे ओवर में सिर्फ 5 वैध गेंदें फेंकी गईं और पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीत हासिल की.

इतिहास में सबसे लंबे ओवर कौन से हैं? 

अगर यह पेशेवर मैच होता, तो यह क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे लंबा ओवर होता.हालांकि यह मैच ‘लीजेंड्स’ मैच था, इसलिए आधिकारिक रिकॉर्ड में शामिल नहीं किया जाएगा. लेकिन अगर यह प्रोफेशनल (लिस्ट ए, फर्स्ट क्लास या टी20) मुकाबला होता, तो हेस्टिंग्स का 18 गेंदों का ओवर क्रिकेट इतिहास में दूसरा सबसे लंबा ओवर होता.

प्रोफेशनल क्रिकेट इतिहास में अब तक के सबसे लंबे ओवरों में बर्ट वांस का 22 गेंदों का ओवर सबसे ऊपर है. उन्होंने 1990 मेंवांस ने वेलिंगटन की ओर से कैंटरबरी के खिलाफ एक प्रथम श्रेणी मैच में फेंका था, उनके ओवर में 77 रन भी बने थे. जबकि पाकिस्तान के मोहम्मद समी ने 17 गेंदों का ओवर डाला था. वनडे फॉर्मेट में खेले गए इस मैच में उन्होंने यह ओवर एशिया कप 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ फेंका था. इस लंबे ओवर के बदनाम दाग से वेस्टइंडीज के महान गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस भी पीछे नहीं हैं. उन्होंने 1997 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए टेस्ट मैच में 15 गेंदों का ओवर फेंका था.

क्या इंडिया चैंपियंस के लीजेंड्स इस बार खेलेंगे मैच

इस विवाद के बाद WCL 2025 पर सवाल खड़े हो गए हैं और क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर इसकी निष्पक्षता को लेकर चिंता जता रहे हैं. मैच फिक्सिंग केवल एक तकनीकी अपराध नहीं है, यह नैतिक पतन का सबसे घिनौना रूप है. यह न सिर्फ खेल के परिणाम को बदलता है, बल्कि लोगों का भरोसा भी तोड़ता है, जो अपने आदर्शों को देखकर खेल में कदम रखते हैं. पाकिस्तान की जीत तय थी, इसके बाद भारत ने भी वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारत पाकिस्तान के बीच ही पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा. लेकिन क्या टीम इंडिया के दिग्गज इस बार भी बहिष्कार करेंगे?

ये भी पढ़ें:-

सेमीफाइनल में पहुंची इंडिया चैंपियंस, अब पाकिस्तान से मुकाबला, क्या भारत खेलेगा या होगा बहिष्कार?

टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, जसप्रीत बुमराह आखिरी टेस्ट में खेलने को तैयार!

ओवल में पिच क्यूरेटर पर क्यों फायर हुए गौतम गंभीर, कोटक ने किया बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >