PHOTOS: मोहम्मद शमी पर क्लीन बोल्ड हुई ये हसीना, लिख दी दिल की बात

वर्ल्ड कप 2023 में मोहम्मद शमी ने अपनी घातक गेंदबाजी से तहलका मचा दिया है. पहले चार मैचों में प्लेइंग इलेवन से बाहर चल रहे शमी को पांड्या के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया. शमी ने भी मौका का फायदा उठाया और न्यूजीलैंड के खिलाफ पंच लगाने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी विकेट का चौका लगाया.

शमी की घातक गेंदबाजी ने सभी को दीवाना बना दिया है. सोशल मीडिया में शमी लगातार ट्रेंड कर रहे हैं. शमी ने अपनी घातक गेंदबाजी से न केवल बल्लेबाजों में खलबली मचा दी है, बल्कि एक खूबसूरत हसीना को भी क्लीन बोल्ड कर दिया है.

शमी की घातक गेंदबाजी की दीवानी हो गई है अफगानिस्तान की महिला फैन वजमा अयूबी (Wazhma Ayoubi). उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में शमी को लेकर अपनी दिल की बात भी लिख दी है. उसने शमी को खास बताया.

कौन हैं वजमा अयूबी

वजमा अयूबी इस समय इंटरनेट सनसनी बनी हुई हैं. उसका नाम सोशल मीडिया में लगातार सर्च किया जा रहा है. वजमा भारत और पाकिस्तान मैच के दौरान सुर्खियों में आईं.

वजमा मूल रूप से अफगानिस्तान की रहने वाली हैं. जो अब दुबई में शिफ्ट हो चुकी हैं. वजमा भारत क्रिकेट टीम की बहुत बड़ी फैन हैं. वो लगभग हर मैच में स्टेडियम में नजर आती हैं.

वजमा अपने सोशल मीडिया में भी हमेश क्रिकेट और क्रिकेटरों की चर्चा करती हैं. उनका सबसे पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली हैं. इसके अलावा वो मोहम्मद शमी, इरफान पठान को भी वो काफी पसंद करती हैं.

28 साल की वजमा एक सक्सेसफूल बिजनेस वुमेन हैं. वो फिलहाल मास्टर्स इन ग्लोबल मैनेजमेंट एंड लीडरशिप की पढ़ाई कर रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >