Watch Video : मैदान में पहुंचीं नीता अंबानी, पकड़ लिया रोहित शर्मा का हाथ

Watch Video : मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए रोहित शर्मा ने 45 गेंद पर नाबाद 76 रन बनाए. इसमें चार चौके और छह छक्के शामिल हैंं. उनके शानदार प्रदर्शन से नीता अंबानी काफी खुश नजर आईं. वह खुद मैदान में चलकर आईं और बल्लेबाज को बधाई दी. दोनों की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Watch Video : मुंबई इंडियंस ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एकतरफा मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया. मैच के बाद नीता अंबानी का एक वीडियो सामने आया है. इसने फैंस के दिल को छू लिया और सोशल मीडिया पर लोग वीडियो की जमकर चर्चा कर रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि नीता मैच के बाद रोहित शर्मा के पास पहुंचीं. उन्होंने स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा को अच्छी बल्लेबाजी की बधाई दी. वीडियो में नजर आ रहा है कि नीता ने बल्लेबाजी  का हाथ जोर से पकड़ा और हंसी मजाक करने लगीं. देखें वायरल वीडियो.

रोहित ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे

स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि लंबे समय तक खराब फॉर्म के बावजूद उन्होंने अपनी क्षमता पर कभी शक नहीं किया. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल में लगाए गए अर्धशतक को उन्होंने अपने कौशल पर विश्वास का नतीजा बताया. मैच में 45 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाकर रोहित ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे. उनकी इस पारी में चार चौके और छह छक्के शामिल थे. इससे मुंबई इंडियंस ने मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया. यह रोहित का मौजूदा आईपीएल सत्र का पहला अर्धशतक है. इससे पहले वह लगातार कम स्कोर (0, 8, 13, 17, 18, 26) बनाकर पवेलियन लौट जा रहे थे.

रोहित शर्मा पर कब आता है अतिरिक्त दबाव ?

रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा कि लंबे समय तक रन न बनने पर खुद की क्षमता पर संदेह करना आसान होता है, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. उनके लिए अच्छी तैयारी और गेंद को सही से हिट करना महत्वपूर्ण था. उन्होंने कहा कि जब मानसिकता स्पष्ट होती है तो अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने यह भी कहा कि अगर कोई अपनी क्षमता पर शक करने लगे, तो उस पर अतिरिक्त दबाव आ सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >